Jio Phone me Whatsapp par Lock kaise lagaye 2024

जियो फोन में व्हाट्सएप पर लॉक कैसे लगाते हैं?

दोस्तो आज के समय में हम अपने किसी भी प्रकार की चीज को गोपनीय रखना चाहते हैं और उसका इस्तेमाल किसी और को नहीं करना देना चाहते हैं। ऐसे में हमारे गैजेट को भी हम बहुत ही सिक्योर रखना चाहते हैं, क्योंकि इसमें हम अपने जरूरी डाक्यूमेंट्स या फिर इमेज वीडियो या चैट आदि भी सुरक्षित रखते हैं। ऐसे में यदि आप Jio Phone का इस्तेमाल करते हैं तो आप जरूर अपने Whatsapp पर lock लगाने से संबंधित जानकारी को इंटरनेट पर सर्च कर रहे होंगे।

हम किसी भी स्मार्टफोन में बड़ी ही आसानी से whatsapp पर lock लगा सकते हैं, परंतु Jio Phone में लॉक लगाना थोड़ा सा कठिन काम हो जाता है, परंतु यह नामुमकिन भी तो नहीं है। आज के एक महत्वपूर्ण लेख में हम आप सभी लोगों को jio phone me whatsapp lock kaise lagaye?, इस विषय पर संपूर्ण रूप से जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

जियो फोन में व्हाट्सएप लॉक क्यों लगाएं ?

कभी-कभी हम ज्यादातर आपने ऑनलाइन कामों को व्हाट्सएप के सहायता से ही करते हैं। यहां तक कि हम अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को भी व्हाट्सएप पर शेयर करते रहते हैं और ऐसे में हम नहीं चाहते कि हमारा डाक्यूमेंट्स कोई और देखे या इसका इस्तेमाल करें। अगर हम अपने whatsapp par lock नहीं लगाएंगे तो हमारा कोई भी डाटा सुरक्षित नहीं रहेगा और ना ही किसी भी प्रकार से गोपनीय रूप में वह रहेगा। ऐसे में हमें अपने व्हाट्सएप पर लॉक लगाना ही सबसे महत्वपूर्ण और जरूरी चीज होता है। हम अपने व्हाट्सएप पर लॉक लगाकर अपने सभी प्रकार के डाटा या फिर डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रख सकते हैं।

Jio Phone me Whatsapp par Lock kaise lagaye?

Jio phone me whatsapp lock लगाने का कोई भी अभी स्पेशल फीचर्स ऐड नहीं किया गया है, और ना ही किसी भी विशेष तरीके से सिर्फ एक एप्लीकेशन को लॉक लगा सकते हैं। मगर आप अपने जियो फोन में screen password के जरिए व्हाट्सएप को सुरक्षित रख सकते हैं, और जब तक कोई आपके जिओ फोन के स्क्रीन को अनलॉक नहीं करेगा, तब तक वह आप ही किसी भी प्रकार के व्हाट्सएप के डाटा को या फिर व्हाट्सएप हिस्ट्री को देख नहीं पायेगा। आइए जानते हैं, कि आप किस प्रकार से जियो फोन में स्क्रीन लॉक को एक्टिवेट कर सकते हैं और इसके साथ ही अपने व्हाट्सएप को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

Jio phone me password kaise lagaye

जियो फोन में व्हाट्सएप या किसी भी एप्लीकेशन को सुरक्षित रखने के लिए स्क्रीन लॉक लगा सकते हैं और इसकी प्रक्रिया इस प्रकार से नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।

होम स्क्रीन पर जाये :-

सबसे पहले आपको अपने जियो फोन को ओपन करना है और इसके बाद आपको होम स्क्रीन पर जाना है।

फ़ोन सेटिंग खोले :-

अब यहां पर आपको अपने जियो फोन में सेटिंग को ओपन कर लेना है।

प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी खोले:-

अब इतना करने के बाद आपको “प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी” नामक विकल्प का चयन करना है।

स्क्रीन लॉक पर क्लिक करे:-

अब आपको यहां पर “स्क्रीन लॉक” नामक एक विकल्प दिखाई देगा, इस पर आपको क्लिक कर देना है।

स्क्रीन लॉक को ऑन कर दे:-

अब यहां पर आपको अपने स्क्रीन लॉक के विकल्प को “ऑन” कर लेना है।

4 अंकों का स्क्रीन पासवर्ड दर्ज करे :-

अब स्क्रीन लॉक को ऑन करने के बाद आपको यहां पर 4 अंकों का स्क्रीन पासवर्ड दर्ज करना है और यही पासवर्ड आपको अपने फोन को अनलॉक करने के दौरान दर्ज करना होगा, तभी जाकर आपका फोन अनलॉक हो पाएगा अन्यथा आपका फोन लॉक ही रहेगा।

क्रिएट पर करे :-

पासवर्ड को दर्ज करने के बाद आपको यहां पर क्रिएट का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करना है और फिर आपका पासवर्ड यहां पर बनकर तैयार हो जाएगा।

ध्यान दें :-

जब आपका कोई पासवर्ड जान जाएगा और आपके फोन को अनलॉक कर लेगा तो वह आसानी से आपके व्हाट्सएप को भी आसानी से एक्सेस कर सकता है। इसीलिए आपको अपने स्क्रीन लॉक को किसी अन्य व्यक्ति के सामने नहीं खोलना है और ना ही अपने पासवर्ड को किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा करना है।

FAQ :

प्रश्न : क्या व्हाट्सएप लॉक जिओ फोन में लगाना जरूरी है ?

उत्तर :- अगर आप अपने व्हाट्सएप को पर्सनल इस्तेमाल करते हैं और अपने डाक्यूमेंट्स को किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहते हैं, तो इस परिस्थिति में हमें व्हाट्सएप पर लॉक लगाना बेहद आवश्यक है।

प्रश्न : क्या जिओ फ़ोन में हम व्हाट्सएप पर स्क्रीन लॉक लगा सकते हैं ?

उत्तर :- जियो फोन में फिंगरप्रिंट एक्सेस नहीं होता और इस वजह से हम जियो फोन में व्हाट्सएप पर फिंगरप्रिंट लॉक नहीं लगा सकते हैं।

प्रश्न : क्या जियो फोन में व्हाट्सएप पर लॉक लगाया जा सकता है ?

उत्तर :- जी बिल्कुल आप जियो फोन में स्क्रीन लॉक के जरिए अपने व्हाट्सएप को भी लॉक कर सकते हैं।

प्रश्न : जियो फोन में व्हाट्सएप को लॉक करने के लिए क्या हम किसी एप लॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं ?

उत्तर :- आप जियो फोन में किसी भी ऐप लॉक के जरिए व्हाट्सएप में नहीं लगा सकते हैं।

निष्कर्ष :-

हमें उम्मीद है, कि आपने जियो फोन में व्हाट्सएप लॉक कैसे लगाते हैं, इस विषय पर आधारित यह लेख पूरा पढ़ा होगा और आपको यह लेख काफी सहायक सिद्ध हुआ होगा।अगर इस विषय से संबंधित आपके कोई प्रश्न है या सुझाव है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here