कीबोर्ड क्या है? Computer Keyboard Information in Hindi

कंप्यूटर कीबोर्ड की संपूर्ण जानकारी

आज के इस बढ़ते टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में लगभग प्रत्येक व्यक्ति कंप्यूटर का उपयोग अवश्य करता है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति जो computer को ऑपरेट करता हो वह अवश्य अपना ज्यादातर काम कीबोर्ड की मदद से करता है। तो क्या आप जानते हैं , कीबोर्ड क्या होता है, इसकी संरचना कैसी होती है, यह कितने प्रकार का होता है और उसमें कितने बटन होते हैं इत्यादि।

यदि आप इनके बारे में नहीं जानते हैं, तो हमारे इस लेख के माध्यम से आप बड़ी ही आसानी से इसके बारे में जान सकते हैं, कृपया हमारे इस लेख को अंतिम तक पढ़ें। क्योंकि यह लेख कंप्यूटर चलाने वाले और कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

कीबोर्ड क्या है? What is keyboard in Hindi

Keyboard in Hindi
Keyboard in Hindi

कीबोर्ड कंप्यूटर का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता है, यह देखने में टाइपराइटर के समान होता है। कीबोर्ड की मदद से हम कंप्यूटर में text, numeric और अनेकों प्रकार के data को प्रवेश कराते हैं। कीबोर्ड इनपुट डिवाइस होता है, इसकी मदद से हम कंप्यूटर में निर्देशों को इनपुट कराते हैं।

इसे टाइपराइटर के सामान इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसमें सभी अक्षर एक टाइपराइटर के ही समान होते हैं , परंतु कीबोर्ड में टाइपराइटर के अपेक्षा अधिक बटन होते हैं। जब हम वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं, तब हमारा ज्यादातर कार्य की बोर्ड की मदद से ही होता है। इसीलिए कीबोर्ड को कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस माना जाता है। Mouse भी कंप्यूटर एक इनपुट डिवाइस है.

कीबोर्ड का अविष्कार : Father of Keyboard

Father of Keyboard
Father of Keyboard

कीबोर्ड के अविष्कार की कहानी टाइपराइटर से शरू होती है, और विकास की प्रक्रिया के अनुरूप सबसे पहला QWERTY keyboard सन 1868 में बना था. जिसे एक अमेरिकी वैज्ञानिक क्रिस्टोफर लैथम शोलेज ने बनाया था.

टाइपराइटर के अविष्कार का भी श्रेय भी Christopher Lathom Sholes को जाता है. आपने टाइपराइटर और QWERTY keyboard का आविष्कार किया था। जो आज भी सबसे ज्यादा प्रचलन में है.

इसलिए क्रिस्टोफर लैथम शोलेज को Father of Keyboard यानि कीबोर्ड का जनक या आविष्कारक भी कहा जाता है.

कीबोर्ड का विस्तृत रूप क्या है? ( Full form of keyboard )

हम लोगों ने कीबोर्ड का नाम सुना भी होगा और कीबोर्ड की मदद से कार्य भी किया होगा तो ऐसे में क्या आप जानते हैं, कीबोर्ड का विस्तृत रूप क्या होता है। यदि आप इसके बारे में नहीं जानते तो नीचे पढ़ें Full form of keyboard.

K :- keys
E :- Electronic
Y :- Yet
B :- Board
O :- Operating
A :- A – Z
R :- Response
D :- Directly

कीबोर्ड की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी ( some important knowledge about keyboard )

  1. कीबोर्ड का सबसे अधिक उपयोग में लाया जाने वाला कीबोर्ड “QWERTY” होता है।
  2. General keyboard को कंप्यूटर से connect करने के लिए usb cable तथा wireless keyboard को कंप्यूटर से कनेक्ट करने के लिए blutooth का उपयोग किया जाता है।
  3. यदि उपयोगकर्ता को कंप्यूटर पर टेक्स्ट लिखना होता है, तो वह कीबोर्ड के बटन को दबाकर कंप्यूटर में अपने निर्देशों को enter करते हैं।
  4. कीबोर्ड में एक लंबी सी स्पेस key होती है, इसका कार्य शब्दों के मध्य में स्पेस देना होता है।
  5. कीबोर्ड में कुछ ऐसे भी बटन होते हैं, जिन पर 2 टेक्स्ट लिखे होते हैं, जिनमें से सामान्यतः कीबोर्ड नीचे वाले टेक्स्ट को ही लिखते हैं , यदि हमें ऊपर वाली Text को लिखना होता है, तो हमें Shift बटन के साथ उस key को दबाना पड़ता है।
  6. कीबोर्ड में एक prtscr नामक key होता है, जिसका उपयोग हम screenshot लेने के लिए करते हैं।
  7. कुछ कीबोर्ड में prtscr – keys नहीं होता तो हम screenshot लेने के लिए window बटन के साथ-साथ G – keys ( window+G ) को press करते हैं।

कीबोर्ड की संरचना कैसी होती है ? ( Structure of keyboard )

कीबोर्ड में बटन की विशेष जमावट होती है, इस जमावट को keyboard layout कहते हैं। कीबोर्ड की बनावट, प्रकार तथा आकार को Keyboard layout ही निर्धारित करता है। आज के समय में दुनिया भर में अलग-अलग languages के आधार पर अलग-अलग layouts विकसित किए गए हैं। इन सभी keyboard layout को मुख्य रूप पर दो भागों में बांटा गया है :-

  1. QWERTY keyboard layout
  2. Non – QWERTY keyboard layout

QWERTY keyboard layout:-

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया था, कि QWERTY keyboard layout बहुत ही प्रचलित है। इस कीबोर्ड का उपयोग बहुत ही ज्यादा किया जाता है, इस कीबोर्ड का उपयोग पूरे विश्व में बड़े पैमाने पर प्रचलन में लाया जाता है। आज के समय में हम जिस कीबोर्ड का उपयोग करते हैं, इसमें ज्यादातर इसी लेआउट का उपयोग किया जाता है।

QWERTY keyboard layout पर आधारित कुछ अन्य कीबोर्ड :-

  • QWERTY
  • QWERTZ
  • AZERTY
  • QZERTY

Non – QWERTY keyboard layout :-

जिनकी बोर्ड में बटन की जमावट के लिए QWERTY keyboard layout का उपयोग न करके अन्य layout का उपयोग किया जाता है, तो वह non – QWERTY keyboard layout कहलाता है।

Non – QWERTY keyboard layout पर आधारित कुछ कीबोर्ड :-

  • Dvork
  • Colemak
  • Workman

कीबोर्ड में कुल कितने बटन होते हैं? (All keyboard keys)

क्या आप जानते हैं, कि कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं। यदि आप यह नहीं जानते कि कीबोर्ड में कितने बटन होते हैं, जो हम आपको बता देना चाहते हैं , कि सामान्य कीबोर्ड में कुल 104 बटन होते हैं और कुछ special keyboard में 104 + बटन होते हैं।

Key/symbolExplanation
Windowsप्रत्येक कीबोर्ड में एक विंडोज बटन होता है.
CommandApple Mac computers में कमांड key होता है.
MenuPC keyboards में एक मेनू बटन भी होता है.
EscEsc key किसी भी टास्क को कैंसिल करने का कार्य करता है .
F1 – F12ये funtion keys होते है. प्रत्येक बटन का कार्य अलग अलग होता है.
F13 – F24F13 से लेकर F24 के बारे में कीबोर्ड कुंजियों के माध्यम से जानकारी।
TabTab key के माध्यम से कालम चेंज करने में.
Caps lockCaps lock key शब्दों को छोटा या बड़ा करने के लिए.
ShiftShift key का प्रयोग letters को uppercase करने के लिए होता है.
CtrlControl key के बहुत से कार्य होते है.
FnFunction key.
AltAlternate key यह PC में होती है Mac कंप्यूटर में आप्शन के होती है.
SpacebarSpacebar key दो शब्दों के बीच जगह छोड़ने के लिए होती..
ArrowsUp, down, left, right Arrow keys.
Back SpaceBack space key.
DeleteDelete or Del key.
EnterEnter key.
Prt ScrnPrint Screen key.
Scroll LockScroll Lock key.
PausePause key.
BreakBreak key.
InsertInsert key.
HomeHome key.
Page upPage up or pg up key.
Page downPage down or pg dn key.
EndEnd key.
Num LockNum Lock key.
~Tilde.
`Acute, back quote, grave, grave accent, left quote, open quote, or a push.
!Exclamation mark, exclamation point, or bang.
@Ampersat, arobase, asperand, at, or at symbol.
#Octothorpe, number, pound, sharp, or hash.
£Pound Sterling or Pound symbol.
Euro.
$Dollar sign or generic currency.
¢Cent sign.
¥Chinese/Japenese Yuan.
§Micro or section.
%Percent.
°Degree.
^Caret or circumflex.
&Ampersand, epershand, or and symbol.
*Asterisk, mathematical multiplication symbol, and sometimes referred to as star.
(Open or left parenthesis.
)Close or right parenthesis.
Hyphen, minus, or dash.
_Underscore.
+Plus.
=Equal.
{Open brace, squiggly brackets, or curly bracket.
}Close brace, squiggly brackets, or curly bracket.
[Open bracket.
]Closed bracket.
|Pipe, or, or vertical bar.
\Backslash or reverse solidus.
/Forward slash, solidus, virgule, whack, and mathematical division symbol.
:Colon.
;Semicolon.
Quote, quotation mark, or inverted commas.
Apostrophe or single quote.
<Less than or angle brackets.
>Greater than or angle brackets.
,Comma.
.Period, dot or full stop.
?Question mark.

कीबोर्ड के बटन और उनके उपयोग ( keyboard keys name and use in Hindi )

कीबोर्ड के प्रत्येक बटन का बहुत ही अधिक उपयोग होता है, यदि आप इनके कार्यों को नहीं जानते , तो आप यहां से इसके बारे में जान सकते हैं। इनका वर्णन किस प्रकार से निम्नलिखित है :-

  1. Function keys
  2. Typing keys
  3. Control keys
  4. Navigation keys
  5. Indicator keys
  6. Numeric keys

Function keys :-

किसी भी कीबोर्ड में फंक्शन की सबसे ऊपर होती है। यह F1 से लेकर 12 तक होती है। प्रत्येक फंक्शन की बटन का अलग-अलग एवं विशेष कार्य होता है।

Typing keys :-

कंप्यूटर पर किसी भी टेक्स्ट को लिखते समय हम ज्यादातर उपयोग typing keys का ही करते हैं। इसमें सभी alphabets (A-Z) शामिल है। इसे alphanumerical keys भी कहते हैं। Alphabets के साथ साथ इसमें symbol और punctuation mark भी शामिल है।

Control keys :-

हम इन keys का उपयोग तभी करते हैं, जब हमें कोई निश्चित कार्य करना रहता है। एक सामान्य कीबोर्ड में Ctrl key, Alt key, window key, ESC key, Menu key, Scroll key, Prtscr key इत्यादि शामिल है। Ctrl key के साथ टाइपिंग key जैसे c कॉपी के लिए और v पेस्ट के लिए किया जाता है. ठीक इसी प्रकार से अन्य सभी कण्ट्रोल कीज़ का अपना अपना कार्य होता है.

Navigation key :-

Navigation key का उपयोग किसी डॉक्यूमेंट या वेबपेज आदि में इधर-उधर करने के लिए किया जाता है। Navigation key में बहुत से बटन उपस्थित हैं , जैसे कि :- Arrow keys, Home, End, Page up, Page down, Delete, Insert इत्यादि बटन होता है।

Indicator lights:-

कीबोर्ड में तीन ऐसी बटन होती है, जिन्हें दबाने पर हमे संकेत मिलता है , यह निम्न प्रकार से है :-

1. Num lock
2. Scroll lock
3. Caps lock

Numerical keyboard :-

Numerical keyboard में प्रत्येक का न्यूमेरिकल key होता है , इसे एक प्रकार से केलकुलेटर भी कहा जाता है , इसका उपयोग नंबर लिखने में किया जाता है।

Faqs About Computer Keyboard Information in Hindi:

कीबोर्ड क्या होता है?

कीबोर्ड किसी भी कंप्यूटर का महत्वपूर्ण अंग होता है. यह देखने में टाइपराइटर की तरह होता है. इसकी मदद से हम टाइपिंग इत्यादि के सभी कार्य करते है.

कीबोर्ड को Hindi में क्या कहते है?

कीबोर्ड को हिंदी में कुंजीपटल कहा जाता है.

क्या कीबोर्ड का फुल फॉर्म होता है?

जी हाँ कीबोर्ड का भी फुल फॉर्म होता है. ऊपर लेख में keyboard का full form बताया गया है.

कीबोर्ड में कुल कितने बटन होते हैं?

सामान्य कीबोर्ड में कुल 104 बटन होते हैं और कुछ special keyboard में 104 + बटन होते हैं।

कीबोर्ड का अविष्कार किसने किया?

कीबोर्ड का अविष्कार क्रिस्टोफर लैथम शोलेज ने किया था. उन्हें Father of Keyboard कहा जाता है.

निष्कर्ष :-

Technology के क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक वस्तु जो Technology से संबंधित है , उसमें काफी परिवर्तन आ सकते हैं। इस तरह से keyboard में भी बहुत से ऐसे परिवर्तन आ सकते हैं, जिससे कि इनके आकार में कमी और इसके keys में वृद्ध हो सकती है।

Keyboard क्या है का लेख आपको कैसा लगा. हमें कमेंट्स में जरुर बताएं. यदि आपके मन में कोई कोई प्रश्न या सुझाव है तो आप हमें कमेंट्स में जरुर पूछ सकते है.


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here