कंप्यूटर माउस क्या है? Mouse को Hindi में क्या कहते है?

कंप्यूटर माउस क्या है? कंप्यूटर आज हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चूका है, हम किसी भी उम्र के हो हमें कंप्यूटर की जरूरत पड़ती है। हाँ यह अलग बात है की हम सभी के पास कंप्यूटर नहीं होता पर इसका मतलब यह तो नहीं की हमने कभी कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं किया। कंप्यूटर के इस्तेमाल में अनेक चीजों का सबसे ज्यादा उपयोग होता है।

इनमे से Mouse की भूमिका कंप्यूटर को इस्तेमाल करने में सबसे अहम होती है। क्या आप जानते हैं ‘Mouse Kya Hai? यह कितने प्रकार के होते है और यह काम कैसे करते हैं। अगर नहीं तो इस आर्टिकल में आपको Mouse से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेगी।

कंप्यूटर क्या है? What is computer in Hindi

Mouse क्या है? Mouse in Hindi

माउस हार्डवेयर है और कंप्यूटर में इस्तेमाल होने वाला एक Input Device है, इसकी मदद से हम कंप्यूटर के किसी भी आइटम को ओपन कर सकते हैं, कंप्यूटर की स्क्रीन के किसी भी हिस्से पर हम जा सकते हैं। इसे Pointing Device भी कहा जाता है। इसे हम कंप्यूटर का हाथ भी कह सकते हैं। माउस की मदद से यूजर कंप्यूटर को निर्देश देता है।

Keyboard क्या है?

Mouse Full Form In Hindi – माउस का फुल फॉर्म क्या है ?

Mouse का फुल फॉर्म ‘Manually Operated Utility For Selecting Equipment’ है।
इसका हिंदी में पूरा नाम इस तरह है “उपकरण के चयन के लिए मैन्युअल रूप से संचालित उपयोगिता”।

माउस का निर्माण किसने और कब किया ?

mouse ka avishkar kisne kiya
Douglas C. Engelbart

माउस का अविष्कार Douglas C. Engelbart ने सन् 1968 में किया था। उस समय यह आकार में बहुत बड़ा और इसके चार पहिए लगे हुए थे। यह कंप्यूटर की पहली पीढ़ी की बात है, उस समय एक कंप्यूटर का साइज़ भी एक कमरे जितना हुआ करता था।

History of Computer in Hindi

साधारण माउस कैसा होता है ? Mouse me kitne button hote hai

एक साधारण माउस जो हम आमतौर पर उपयोग में लेते है वह एक साबुन के आकार का होता है। यह हमारी हथेली में पूरा समा जाता है। इसके Right and Left Side में दो बटन लगे होते है और बिच में उपर की तरफ एक Wheel (चकरी नुमा बटन) होता है। आप इस तस्वीर की मदद से एक साधारण Mouse की पहचान कर सकते हैं।

माउस द्वारा होने वाले कार्य :

यदि आपने कभी कंप्यूटर का उपयोग किया है, तो आप जानते होंगे की कंप्यूटर में माउस का क्या कार्य है। आप जानते होंगे की माउस किसी आइटम को सेलेक्ट करने, उसे ओपन करने एंव उसे कहीं पर Move करने में हमारी मदद करता है। यह स्क्रीन पर नजर आ रहे कर्सर को इधर उधर ले जाने में मदद करता है। ऐसा करने के लिए माउस के द्वारा क्या प्रक्रिया होती है वह इस तरह है –

Pointing या Hovering

जब हम Courser को किसी आइटम पर ले जाते है यानि किसी Item पर Point करते है तब वहां हमें Item से जुड़ी जानकारी नजर आती है। इसे Pointing या Hovering कहा जाता है।

Selecting

जब हम किसी Item पर Pointing करने के बाद Left Click (Primary Button) दबाते है तब वह आइटम सेलेक्ट हो जाता है। उसके चारों तरफ एक वर्ग बन जाता है जिससे हमें पता चलता है की आइटम सेलेक्ट हो गया है। इसी प्रक्रिया को Selecting कहते हैं।

Clicking

माउस के बटन को दबाने की क्रिया को क्लिकिंग कहा जाता है। माउस के दोनों बटन दबाने की प्रक्रिया अलग-अलग होती है जैसे –

Left Button

लेफ्ट बटन को क्लिक करने को लेफ्ट क्लिक कहा जाता है। इसमें तीन तरह के क्लिक होते है। पहला Single Click यदि हम किसी आइटम पर एक क्लिक करेंगे तो वो आइटम सेलेक्ट हो जायेगा। वही अगर हम Webpage, Menu या Link पर सिंगल क्लिक करेंगे तो वो ओपन हो जायेंगे।

दूसरा Dabble Click लेफ्ट बटन को आइटम पर लेजाकर दो बार क्लिक करने पर वह आइटम ओपन हो जाता है। वहीँ अगर किसी टेक्स्ट पर Dabble Click किया जाए तो उस टेक्स्ट को सेलेक्ट किया जा सकता है।

तीसरा Triple Click इसका उपयोग बहुत कम होता है वैसे यह किसी भी दस्तावेज को पूरी तरह से सेलेक्ट करने के लिए उपयोग में लिया जाता है। आप इसे MS OFFICE इत्यादि में उपयोग करते हैं।

Right Button

Right बटन के क्लिक को Right Click कहा जाता है। यदि हम किसी आइटम पर जाकर Right Click करते है तो हमारे सामने एक लिस्ट आती है, उनमे दर्शाया जाता है की हम इस आइटम के साथ क्या-क्या कर सकते हैं।

Dragging And Dropping

mouse की मदद से हम किसी भी आइटम को एक स्थान से दुसरे स्थान पर ले जा सकते हैं। इसी प्रक्रिया को Dragging and Dropping कहा जाता है। आप लेफ्ट बटन को किसी आइटम पर लेजाकर उसे दबाएँ रखें और माउस को किसी भी दिशा में घुमाएं तो आपका आइटम Courser के साथ-साथ घूमेगा और जहाँ पर भी लेफ्ट बटन को छोड़ोगे वहां आपका आइटम आ जाएगा।

Scrolling

Mouse की मदद से किसी भी वेबपेज, डॉक्यूमेंट या फिर किसी PDF फाइल इत्यादि को ऊपर-नीचे सरकाने के लिए माउस Wheel को घुमाना पड़ता है। इसी प्रक्रिया को स्क्रोलिंग कहते हैं।

Mouse कितने प्रकार के होते हैं? Types of mouse in Hindi

कंप्यूटर की हर पीढ़ी के साथ माउस में भी लगातार बदलाव आते रहे हैं। इन्हें आमतौर पर पांच प्रकार में बांटा गया है। यह निम्न है –

Mechanical Mouse

इस माउस को बॉल माउस भी कहा जाता है, इसका अविष्कार Bill English ने 1972 में किया था। यह कर्सर को दायें-बाएं, उपर-नीचे घुमाने में मदद करता था।

Trackball Mouse

इसी बनावट आमतौर पर उपयोग होने वाले माउस की तरह ही होती है पर इसमें एक बॉल लगी होती है और उसी की मदद से हम कर्सर को निर्देश दे सकते हैं। इसके लिए हमें बॉल को अपनी उँगलियों से घुमाना पड़ता है और यह बहुत समय लेने वाला माउस है। और उपयोग करने में भी बहुत मुश्किल है।

Optical Mouse

आज के डिजिटल युग में इस माउस का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। ऑप्टिकल माउस में बॉल की जगह एक LED लगी होती है और वह सेंसर की मदद से कंप्यूटर को निर्देश देती है। यह साधारण तौर पर सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला माउस है।

Wireless Mouse

यह होता ऑप्टिकल माउस ही है पर इसमें Wire नहीं होती है। यह Bluetooth Radio Frequency (RA) पर कार्य करता है। इसका उपयोग आज के समय में लगातार बढ़ता जा रहा है क्योंकि यह हमें ओपरेट करने की आजादी देता है और वायर का झंझट खत्म करता है। यह एक ट्रांसमीटर के जरिये हमारे कंप्यूटर से कनेक्ट हो जाता है।

Stylus Mouse

इसे Gstick Mouse भी कहा जाता है, यह आज की दुनिया का सबसे नया माउस है और इसे सबसे ज्यादा Touch Screen device में उपयोग किया जाता है। इसका अविष्कार Gordon Stewart ने किया है। यह दिखने में बिलकुल पेन की तरह है, पर इसमें Wheel भी लगा हुआ है और निचे एक टायर लगा हुआ है जिसे जैसे घुमाया जाता है वैसे ही यह माउस कार्य करता है।

Touchpad Mouse अब ले रहा है साधारण माउस की जगह :

Touchpad Mouse को Trackpad, Glide Pad , Glide Point भी कहते हैं। Touchpad Mouse का उपयोग लैपटॉप में होता है। लेकिन अब अनेक कीबोर्ड भी Touchpad के साथ आते हैं जो हमें माउस का उपयोग करने की आजादी देते हैं। यह बिलकुल लैपटॉप के Touchpad की तरह ही होता है। आज Touchpad Mouse अन्य साधारण माउस की जगह लेता जा रहा है। क्योंकि इसे उपयोग करना भी आसान होता है और यह सस्ता भी होता है।

माउस का भविष्य क्या है? Future Of Mouse

दोस्तों माउस आज के समय में सबसे ज्यादा उपयोग में ली जाने वाली Device है। Mouse के उपयोग और बनावट में लगातर बदलाव हो रहे हैं। पहले हम Optical Mouse का उपयोग करते थे उसके बाद हमने Wireless Mouse का उपयोग करना शुरू किया। अब जमाना Touchpad Mouse का है।

यानि हम लगातर माउस में हो रहे बदलावों को स्वीकार कर रहे है और इसके उपयोग करने के तरीको भी स्वीकार कर रहे हैं। आने वाले समय में माउस का उपयोग पूरी तरह खत्म हो जाएगा क्योंकि आने वाले समय में Computer भी Voice Command  के अनुसार कार्य करेंगे। हालाँकि यह सब होने में समय लगेगा पर माउस का भविष्य बस कुछ सालों में पूरी तरह से बदलने वाला है।

FAQs About Mouse in Hindi

माउस किसे कहते है?

माउस एक इनपुट डिवाइस है जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर में होता है। इसकी मदद से हम कंप्यूटर के किसी भी फंक्शन को संचालित करते है.

माउस का अविष्कार किसने किया?

माउस का अविष्कार Douglas C. Engelbart ने सन् 1968 में किया था।

माउस में कितने बटन होते है?

माउस में कुल दो बटन और एक व्हील लगा होता है.

अच्छे Mouse की पहचान कैसे की जाती है ? How is a good mouse identified?

आप जब भी Mouse खरीदे तब उसका DPI जरुर चैक करें, उसके बॉक्स पर DPI लिखा होता है। जिसका ज्यादा DPI होता है वह अच्छा माउस होता है।

माउस का फुल फॉर्म क्या है?

Mouse का फुल फॉर्म ‘Manually Operated Utility For Selecting Equipment’ है।

DPI का फुल फॉर्म क्या है ? What is the full form of DPI?

DPI का फुल फॉर्म Dot Per Inch होता है।

क्या बिना माउस के हम कंप्यूटर को ओपरेट कर सकते है ? Can we operate a computer without a mouse?

हाँ, पर माउस के बिना कंप्यूटर ओपरेट करने में हमें काफी समय लगता है, माउस हमारे अनेक कार्यों को आसान कर देता है।

क्या Extra Buttons के साथ भी माउस आते हैं ? Do icons come with Extra Buttons as well?

आज के समय में अनेक ऐसे Mouse भी उपलब्ध है जिनपर अन्य Buttons भी होते है जो Wifi, Music, Bluetooth और Browser के Extra Buttons देते हैं।

आपके अनुसार कितने Gaming के लिए कितनी DPI वाला माउस खरीदना चाहिए ? How much DPI should you buy a mouse for how much Gaming?

यदि आप गेमिंग के लिए माउस खरीदना चाहते है तो 1000 से 1600 DPI वाला माउस खरीदे।

दुनिया का पहला माउस किससे बना था ? What was the world’s first mouse made of?

आपको जानकर हैरानी होगी की दुनिया का पहला Mouse लकड़ी का बना था। डगलस एंजलबार्ट ने इसे बनाया था।

Mouse In Hindi (निष्कर्ष)

आज हमने इस आर्टिकल में ‘माउस क्या है’ की जानकारी दी है। इस आर्टिकल में हमने माउस कितने प्रकार का होता है, यह कैसे काम करते है और माउस का अविष्कार किसने किया इत्यादि बताया है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरुर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here