भारत के राज्यपाल एवं उनके नाम

भारत के राज्यपाल: हमारे देश भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शाशित प्रदेश है. भारत गणराज्य में प्रत्येक राज्य का एक राज्यपाल होता है. जिसकी नियुक्ति भारत के प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति के द्वारा होती है. प्रत्येक राज्य का राज्यपाल राष्ट्रपति का प्रतिनिधि होता है.

राज्यपाल की नियुक्ति पाँच वर्ष के लिए होती हैं और वे राष्ट्रपति की मर्जी से पद पर रहते हैं. राज्यपाल अपने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी होते हैं. इनकी स्थिति राज्य में वही होती है जो केन्द्र में राष्ट्रपति की होती है. केन्द्र शासित प्रदेशों में उपराज्यपाल होते हैं.

 गवर्नर के कार्य  

  • किसी भी राज्य का राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सलाह से कार्य करता है. परंतु उसकी संवैधानिक स्थिति मंत्रिपरिषद की तुलना में बहुत सुरक्षित है.
  • राज्यपाल एक राज्य का मुख्य कार्यकारी होता है. राज्य सरकार की सभी कार्यकारी शक्तियां उस पर निहित हैं. वह मुख्यमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद की नियुक्ति करता है.
  • राज्यपाल के आधीन कई कार्यकारी, विधायी, न्यायिक और आपातकालीन शक्तियों होती है.
  • राज्य स्तर पर किसी भी कानून को पारित करने के लिए औपचारिक रूप से राज्यपाल की सहमति आवश्यक है.
  • राज्यपाल केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच एक एजेंट के रूप में कार्य करता है.
  • राष्ट्रपति राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में राज्यपाल की रिपोर्ट के आधार पर राज्य में आपातकाल की घोषणा करता है.
  • राज्य सरकार की किसी भी गतिविधियों के संबंध में मंत्रिपरिषद से जानकारी ले सकता है.
  • राज्यपाल का पद संवैधानिक पद होने के कारण मंत्रिपरिषद द्वारा नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. वह राज्य के प्रमुख के रूप में कई तरह से मंत्रिपरिषद के फैसलों को प्रभावित कर सकता है
  • किसी भी राज्य में नयी सरकार के गठन के लिए बहुमत प्राप्त दल को अपना दावा पेश करने के लिए राज्यपाल से अनुमति लेनी होती है.

  राज्य पाल पद के लिए योग्यता  

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 157 के अंतर्गत Bharat ke Rajyapal पद कि नियुक्ति हेतु  व्यक्ति में निम्नलिखित योग्यताओं का होना अनिवार्य है–

1. वह भारत का नागरिक हो.
2. वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो.
3. वह राज्य सरकार या केन्द्र सरकार या इन राज्यों के नियंत्रण के अधीन किसी सार्वजनिक उपक्रम में लाभ के पद पर न हो.
4. वह राज्य विधानसभा का सदस्य चुने जाने के योग्य हो.

  भारत के राज्यपाल : Bharat Ke Rajyapal 

क्रम. राज्य का नाम राज्यपाल का नाम पदग्रहण (कार्यकाल अवधि)
1 अरुणाचल प्रदेश ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा 03 अक्टूबर 2017
2 असम जगदीश मुखी 10 अक्टूबर 2017
3 आंध्र प्रदेश विश्व भुषण हरिचंदन 24 जुलाई 2019
4 उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल 29 जुलाई 2019
5 उत्तराखंड रानी मौर्या 22 अगस्त 2018
6 ओडिशा प्रो. गणेश लाल 29 मई 2018
7 कर्नाटक वजूभाई वाला 01 सितम्बर 2014
8 केरल आरिफ मोहम्मद खान 06 सितम्बर 2019
9 गुजरात आचार्य देवव्रत 22 जुलाई 2019
10 गोवा भगत सिंह कोश्यारी 19 अगस्त 2020
11 छत्तीसगढ़ अनुसुइया ओइके 29 जुलाई 2019
12 झारखण्ड द्रौपदी मुर्मू 18 मई 2015
13 तमिलनाडु बनवारी लाल पुरोहित 06 अक्टूबर 2017
14 तेलंगाना तमिलिसाई सुन्दराजन 08 सितम्बर 2019
15 त्रिपुरा रमेश बैस 29 जुलाई 2019
16 नागालैण्ड रविन्द्र नारायण रवि 01 अगस्त 2019
17 पंजाब वी.पी. सिंह बदनोर 22 अगस्त 2016
18 पश्चिम बंगाल जगदीप धनखड़ 30 जुलाई 2019
19 बिहार फागु चौहान 29 जुलाई 2019
20 मणिपुर नजमा हेपतुल्ला 21 अगस्त 2016
21 मध्य प्रदेश लालाजी टंडन 29 जुलाई 2019
22 महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी 05 सितम्बर 2019
23 मिजोरम जगदीश मुखी 9 मार्च 2019
24 मेघालय तथागत राय 22 अगस्त 2018
25 राजस्थान कलराज मिश्र 09 सितम्बर 2019
26 सिक्किम गंगा प्रसाद 26 अगस्त 2018
27 हरियाणा सत्यदेव नारायण आर्य 22 अगस्त 2018
28 हिमाचल प्रदेश बंडारू दत्तात्रेय 11 सितम्बर 2019

  केंद्र शाशित प्रदेश के उप-राज्यपाल एवं प्रशाशक  

अन्य राज्यों की भांति ही केन्द्रशाषित प्रदेशों में भी राष्ट्रप्रति द्वारा उपराज्यपाल कि नियुक्ति की जाती है. जम्मू कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शाशित प्रदेश बनने के बाद केंद्र शाशित प्रदेशों कि संख्या 9 हो गयी है. केंद्र शाषित प्रदेशों के उप राजयपाल एवं उनके नाम निम्न है.

क्रम. केंद्रशासित प्रदेशो के उप-राज्यपाल व प्रशाशक नाम कार्यकाल अवधि
1 अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह के
उप-राज्यपाल
देवेंद्र कुमार जोशी 08 अक्टूबर 2017
2 चंडीगढ़ के प्रशासक विजेन्द्रपाल सिँह बदनौर 22 अगस्त 2016
3 दादरा और नागर हवेली
के प्रशासक
प्रफुल खोदा पटेल 30 दिसम्बर 2016
4 दमन और दीव
के प्रशासक
प्रफुल खोदा पटेल 29 अगस्त 2016
5 दिल्ली
के उपराज्यपाल
अनिल बैजल 31 दिसम्बर 2016
6 लक्षद्वीप
के प्रशासक
मिहिर वर्धन 19 जुलाई 2019
7 लद्दाख
के उपराज्यपाल
राधा कृष्ण माथुर 31 अक्टूबर 2019
8 पुदुच्चेरी
के उपराज्यपाल
किरण बेदी 29 मई 2016
9 जम्मू और कश्मीर
के उपराज्यपाल
गिरीश चन्द्र मुर्मू 31 अक्टूबर 2019

  राज्यों के राज्यपाल : सामान्य प्रश्नोत्तरी  

प्रश्न: राज्यपाल कि नियुक्ति किसके द्वारा होती है?
उत्तर: राज्यपाल कि नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा होती है.

प्रश्न : राज्यपाल कि नियुक्ति कितने वर्ष के लिए होती है?
उत्तर: राज्यपाल कि नियुक्ति पांच वर्ष के लिए होती है.

प्रश्न : राज्यपाल अपने पद पर कब तक बना रह सकता है?
उत्तर: जब तक राष्ट्रपति चाहे.

प्रश्न : राज्यपाल किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
उत्तर: राष्ट्रपति के.

राज्यपाल का मुख्य सलाहकार कौन होता है?
उत्तर: मुख्यमंत्री.

स्वतन्त्र भारत की पहली महिला राज्यपाल थी?
उत्तर: श्रीमती सरोजिनी नायडू.

#India #rajyapal #uprajypal #Bharat

Previous articleLines full Movie free Download 720p, 480p leaked link
Next articleDial 100 (2021) full movie Free Download Leaked 480p 720p
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here