उत्तर प्रदेश UP में कितने जिले है नाम सहित 2022

UP में कितने जिले है 2022: Uttar Pradesh जनसंख्या के द्रष्टिकोण से भारत का सबसे बड़ा प्रदेश है. यह न सिर्फ जनसँख्या के मामले में बल्कि विधान सभा और लोक सभा के मामले में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी वाला प्रदेश है.

आज हम जानेंगे UP में कुल कितने जिले है और उनके नाम क्या है, और यह भी जानेंगे उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है और कौन सा जिला सबसे छोटा है. इसके अलावा सामान्य ज्ञान का एक छोटा सा प्रश्न होगा जिसका जवाब आप हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते है.

तो चलिए जानते है UP में कितने जिले है? और उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?

विषय सूची

उत्तर प्रदेश UP में कितने जिले है

बहुत कम लोग ही जानते होंगे की उत्तर प्रदेश को पहले “यूनाइटेड प्रोविंस” यानि संयुक्त प्रान्त कहते थे. 24 January 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन हुआ. वर्ष 2000 तक उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश का ही एक हिस्सा था और तब उत्तर प्रदेश में कुल 83 जिले थे.

इसके बाद सन 2000 में उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश से अलग हो गया और नए राज्य का गठन हुआ जिसका जिसे आज हम उत्तराखण्ड के नाम से जानते है.

उत्तराखण्ड के अलग हो जाने के बाद से उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले है जो नाम क्रम से अनुसार नीचे दिए गए है. UP में कितने जिले है

 यूपी
राज्य के जिले एवं उनके नाम

क्रम.Up Ke Jileक्रम.Up Ke Jileक्रम.Up Ke Jile
1.आगरा26.अलीगढ़51.इलाहाबाद
2.अम्बेडकर नगर27.अमेठी52.औरैया
3.आजमगढ़28.बागपत53.बहराइच
4.बलिया29.बलरामपुर54.बांदा
5.बाराबंकी30.बरेली55.बस्ती
6.बिजनौर31.बदायूं56.बुलंदशहर
7.चंदौली32.चित्रकूट57.देवरिया
8.एटा33.इटावा58.फैजाबाद
9.फर्रुखाबाद34.फतेहपुर59.फिरोजाबाद
10.गौतम बुद्ध नगर35.गाजियाबाद60.गाज़ीपुर
11.गोंडा36.गोरखपुर61.हमीरपुर
12.हापुड़37.हरदोई62.हाथरस (महामाया नगर)
13.जालौन38.जौनपुर63.झाँसी
14.अमरोहा39.कन्नौज64.कानपुर देहात
15.कानपुर नगर40.कासगंज65.कौशाम्बी
16.खीरी41.कुशीनगर66.ललितपुर
17.लखनऊ42.महाराजगंज67.महोबा
18.मैनपुरी43.मथुरा68.मऊ
19.मेरठ44.मिर्जापुर69.मुरादाबाद
20.मुजफ्फरनगर45.पीलीभीत70.प्रतापगढ़
21.रायबरेली46.रामपुर71.सहारनपुर
22.सम्भल (भीम नगर)47.संत कबीर नगर72.संत रविदास नगर
23.शाहजहाँपुर48.शामली73.श्रावस्ती
24.सिद्धार्थ नगर49.सीतापुर74.सोनभद्र
25.सुल्तानपुर50.उन्नाव75.वाराणसी
UP me Kitne jile hai

दोस्तों उत्तर प्रदेश में कितने जिले है की जानकारी 2022 के अनुसार दर्शायी गयी है. प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में नए जिले बनाने की मांग चल रही है. जैसे ही इसमें कोई परिवर्तन होता है सूचि में परिवर्तन कर दिया जायेगा.

उत्तर प्रदेश की राजधानी क्या है?

उत्तर प्रदेश की राजधानी “लखनऊ” है. UP ki Rajdhani Lucknow hai.

UP का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

अब दोस्तों बात करते है उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे जिले के बारे में और जानते है कि UP ka sabse chota jila कौन सा है.

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला “भदोही” है. इस जिले को हम संत रविदास नगर के नाम से भी जानते है. पहले यह उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के अंतर्गत आता था लेकिन 30 जून 1994 में भदोही को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से अलग करके एक नए जिले का गठन किया गया.

तो अगर आपसे कोई पूछता है कि यूपी का सबसे छोटा जिला कौन सा है तो बेधड़क जवाब दे सकते है “Bhadohi”.

तो अब जानते है UP का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

यूपी का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है. इस जिले का क्षेत्रफल 7,680 किलो मीटर स्क्वायर है. यह जिला उत्तर प्रदेश और नेपाल के बॉर्डर पर स्थित है. लखीमपुर जिले के सीमा बहराइच, सीतापुर, पीलीभीत, हरदोई, शाहजहांपुर जिलों से घिरा हुआ है.

तो अब आप जन ही गए होंगे की उत्तर प्रदेश का जिला लखीमपुर सबसे बड़ा जिला है जिसकी सीमाएं पांच जिलो से मिलती है.

UP से सम्बंधित सामान्य प्रश्नोत्तरी.

उत्तर प्रदेश में कितने Districts है?

Uttar Pradesh में 75 districts है.

UP की राजधानी का क्या नाम है?

लखनऊ को उत्तर प्रदेश की राजधानी कहा जाता है.

UP का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है.

यूपी का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

भदोही उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला है.

उत्तर प्रदेश का पहला नाम क्या था?

उत्तर प्रदेश का पुराना नाम यूनाइटेड प्रोविंस है.

उत्तर प्रदेश का गठन कब हुआ था?

24 January 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन हुआ था.

उत्तर प्रदेश की जनसँख्या कितनी है 2022 ?

2012 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसँख्या 20.42 करोड़ है.

उत्तर प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?

उत्तर प्रदेश में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला महोबा है.

उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?

कानपुर उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला माना जाता है.

अन्य रोचक जानकारियों के लिए पढ़े:

भारत में कितने जिले है?

भारत में कुल 739 जिले है.

भारत में कितने राज्य है?

भारत में 28 राज्य और 9 केंद शाशित प्रदेश है.

भारत के राष्ट्रपति कौन है?

श्री रामनाथ कोविंद जी भारत के राष्ट्रपति है.

भारत के प्रधानमंत्री कौन है?

श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी भारत के प्रधान मंत्री है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन है?

श्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री है.

आज का प्रश्न

नवाबों का शहर किसे कहते है?

लखनऊ को नवाबों का शहर कहते है।

UP में कितने जिले है और उत्तर प्रदेश से सम्बंधित अन्य सामान्य ज्ञान की जानकारी आपके लिए जरुर ज्ञानवर्धक रही होगी. आप कमेंट बॉक्स में हमें ऊपर पूछे गए प्रश्न का जवाब दे सकते है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here