बिहार में कितने जिले है 2022? बिहार राज्य की जानकारी

Bihar me Kitne jile Hai? दोस्तों जैसा की आप जानते ही है कि बिहार भारत की जनसंख्या के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा राज्य है. बिहार की राज्य भाषा हिंदी है, जबकि उर्दू को इस राज्य की द्वितीय राज्यभाषा का दर्जा प्राप्त है. इसके अलावा स्थानीय स्तर पर बिहार में भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका का प्रचालन सबसे ज्यादा है.

बिहार राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था. इसके पूर्व बिहार को कई प्रचलित नामों से जाना जाता था. बिहार का पुराना नाम पुराना नाम विहार और मगध के रूप में जाना जाता था. जबकि बिहार की राजधानी पटना का पुराना नाम पाटलिपुत्र, पाटलिग्राम, पालिबोथरा, पालिनफ और अजीमाबाद रहा है.

बिहार राज्य की सीमाएं भारत के तीन राज्यों और एक पडोसी देश से मिलती है जिसमे बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है. यदि आपसे कोई पूछे बिहार की सीमाएं कितने प्रदेशों से मिलती है तो निर्भीकता से जवाब दे सकते है तीन राज्यों से.

अब बात करते है जनसँख्या की तो बिहार वर्तमान में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला भारत का तीसरा राज्य है. और जनसँख्या वृद्धि के अनुपात में सबसे तेजी से बढ़ने वाला पहला राज्य है. 2011 में बिहार की जनसंख्या 10 करोड़ 38 लाख थी. और जनसंख्या वृद्धि दर देश में सबसे ज्यादा 25.07 फीसदी है.

विषय सूची

बिहार में कितने जिले है? Total Districts in Bihar

बिहार के गठन से समय पूरे बिहार में कुल 18 जिले थे. जो बाद में जनसँख्या और विकास के सतत बढ़ने से 1981 में इन जिलों के संख्या बढ़ कर 31 हो गयी जो बाद में 1991 में 55 तक जा पहुंची. इसके बाद 15 नवम्बर 2000 को बिहार राज्य का विभाजन हुआ और परिणाम स्वरुप एक नए राज्य का गठन हुआ जिसे झारखण्ड के नाम से जाना जाता है.

विभाजन के समय तत्कालीन बिहार के 18 जिले झारखण्ड में चले गए जिसके बाद में बिहार में कुल जिलों की संख्या 37 रह गयी थी. इसके बाद अगस्त 2001 में जेहानाबाद जिले से अलग होकर एक और नए जिले का गठन हुआ जिसका नाम अरवल है.

2001 के बाद से अभी तक बिहार में किसी नए जिले का गठन नहीं हुआ है. आज सन 2022 तक वर्तमान बिहार में जिलों की संख्या 38 है. बिहार में कितने जिले है? इन सभी जिलों के नाम नीचे क्रमबद्ध तरीके से दिए गए है.

भारत के राष्ट्रपति कौन है?
भारत के राज्य और उनकी राजधानी 

Total Districts in Bihar 2022

क्रम.जिलेक्रम.जिले
1.अररिया20.लखीसराय
2.अरवल21.मधुबनी
3.औरंगाबाद22.मुंगेर
4.बाँका23.मधेपुरा
5.बेगूसराय24.मुजफ्फरपुर
6.भागलपुर25.नालंदा
7.भोजपुर26.नवादा
8.बक्सर27.पटना
9.दरभंगा28.पूर्णिया
10.पूर्वी चंपारण29.रोहतास
11.पश्चिम चंपारण30.शेखपुरा
12.गया31.सहरसा
13.गोपालगंज32.समस्तीपुर
14.जमुई33.सीतामढी
15.जहानाबाद34.शिवहर
16.खगड़िया35.सुपौल
17.किशनगंज36.सारन
18.कैमुर37.सीवान
19.कटिहार38.वैशाली

बिहार राज्य के सम्बन्ध में सामान्य प्रश्नोत्तरी:

1. बिहार में कुल कितने जिले है?

बिहार राज्य में कुल 38 जिले है.

2. बिहार का सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला कौन सा है?

रोहतास जिला बिहार में सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला है.

3. बिहार का सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला कौन सा है?

पूर्णिया जिला बिहार में सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला है.

5. बिहार का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

क्षेत्रफल के आधार पर पश्चिमी चंपारण बिहार का सबसे बड़ा जिला है. जो 5,229 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.

6. बिहार राज्य का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

क्षेत्रफल के आधार पर बिहार का सबसे छोटा जिला शिवहर है, जो कि 443 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है

7. बिहार की जनसँख्या कितनी है?

2011 के अनुसार बिहार की जनसंख्या 10 करोड़ 38 लाख है.

8. बिहार का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?

बिहार का पटना जिला सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला है।

9. बिहार का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?

बिहार का शेखपुरा सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है।

10. बिहार की सीमाएं कितने राज्यों से लगी है?

बिहार की सीमाएं भारत के तीन राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखण्ड से लगी है.

11. बिहार की राज्य भाषा क्या है?

बिहार की राज्य भाषा हिंदी है.

12. बिहार का पुराना नाम क्या है?

बिहार का पुराना नाम विहार और मगध के रूप में जाना जाता था.

13. पटना का पुराना नाम क्या है?

पटना का पुराना नाम पाटलिपुत्र, पाटलिग्राम, पालिबोथरा, पालिनफ और अजीमाबाद रहा है.

14. बिहार की राजधानी क्या है?

बिहार की राजधानी पटना है.

15. बिहार के मुख्यमंत्री कौन है?

श्री नितीश कुमार वर्तमान में बिहार के मुख्य मंत्री है.

16. बिहार के राज्यपाल कौन है?

बिहार के वर्तमान राज्यपाल फागू चौहान हैैं

17. बिहार में कितनी लोकसभा सीट है?

बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं.

18. बिहार में कितनी विधान सभा सीट है?

बिहार में 243 विधान सभा सीट है.

यह भी जाने:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here