भारत की जनसंख्या कितनी है 2022 के अनुसार?

आज हम जानेंगे की 2021-2022 के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या कितनी है। दोस्तों हमारे देश भारत की आबादी 2022 की बात की जाए तो भारत विश्व का दूसरा सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है, और जो जनसंख्या के द्रष्टिकोण से पहले नंबर पर आता है वो देश है चीन.

चाहे जनसंख्या की बात हो या क्षेत्रफल की हमारे भारत का नाम टॉप 10 में ही आता है। क्षेत्रफल के दृष्टि से भारत सातवा स्थान पर है। और आबादी के हिसाब से दुसरे स्थान पर. आपके जानकारी के लिए मै बता दूँ कि भारत में हर 10 वर्ष के बाद जनगणना की जाती है। ये इसलिए किया जाता है कि ताकि पिछले जनगणना के मुताबिक इस बार कितने आबादी बढ़ी ये पता चल सके तो चलिए जानते हैं।

वर्ष 2011 में हुए जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या लगभग 121 करोड़ से भी ज्यादा थी। यहीं अगर बात की जाए पूरी दुनिया की तो पूरे विश्व की आबादी लगभग 7.7 अरब से ज्यादा है। इस हिसाब से पुरे विश्व की आबादी का 17.7% प्रतिशत भारत में ही है. और चाइना 18.47% के साथ विश्व का सर्वाधिक आबादी वाला देश है.

भारत की जनसंख्या कितनी है?

भारत में जनगणना 2011 में हुई थी जिसके अनुसार भारत की आबादी 1 अरब 21 करोड़ थी. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या के रिपोर्ट के अनुसार 2010 से 2019 के बीच इंडिया की कुल वार्षिक वृद्धि दर आबादी 1.2 से बढ़कर 1.36 हो गयी है, जो की चीन (china) कि वार्षिक वृद्धि दर के मुकाबले दुगना है।

इस हिसाब से भारत की आबादी 2022 को लगभग ( 1,400,644,661) 1 अरब 40 करोड़ होती है. यह आबादी का अनुमान जनसँख्या वृद्धि दर के अनुमानित आंकड़ो के आधार पर है. वास्तविक जनसँख्या तो जनगणना के बाद ही पता चलेगी. भारत में जनगणना हर 10 साल बाद होती है। ऐसे साल 2021 में इसके होने की संभावना थी। जो की शायद कोरोना के कारण नहीं हो पायी है।

भारत की कुल जनसंख्या की जानकारी World Meter और कुछ अन्य website से ली गई है। जिस हिसाब से हमारे देश भारत की आबादी बढ़ रही है अगर ऐसे ही बढ़ती रही आबादी तो आने वाले समय में भारत, चीन (Chaina) से आगे निकल जाएगा। वर्तमान समय में चीन की जनसंख्या 143 करोड़ है।

विश्व के 10 सर्वाधिक आबादी वाले देश:

आबादी के हिसाब से विश्व के टॉप 10 देशों की सूची और वृद्धि दर के अनुसार 2050 तक उनकी आबादी का एक अनुमानित आंकड़ा नीचे दिया गया है.

क्रम.देश2022
जनसँख्या
2050
अनुमानित आबादी
Growth Pop %
2000 – 2020
01China1,447,676,7531,301,627,04813.4 %
02India1,400,644,6611,656,553,63237.1 %
03United States333,931,609398,328,34917.3 %
04Indonesia277,930,400300,183,16627.7 %
05Pakistan227,547,678290,847,79044.9 %
06Brazil214,845,268232,304,17721.9 %
07Nigeria214,157,224391,296,75466.3 %
08Bangladesh167,186,127193,092,76327.9 %
09Russia146,027,851129,908,086– 0.8 %
10Mexico130,996,378150,567,50329.2 %

भारत सरकार द्वारा कई योजना को जनसंख्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है। अगर बात की जाए चीन का जो दुनिया की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है चीन जो अपने आबादी कि कम करने में काफी हद तक सफल हो गया है। ऐसा ही भारत को भी तेजी से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रण पर काबू करना होगा।

भारत में आबादी बढ़ने के प्रमुख कारणों में से अशिक्षा और वोट बैंक की राजनीति है. अशिक्षा के कारण बहुत से लोग इस बात को लेकर जागरूक नहीं है. वहीँ वोट बैंक के नाम की राजनीति भी बहुत हद तक इस बात के लिए दोषी है. जब भी जनसँख्या नियंत्रण के कानून की बात होती है तो कुछ लोग धर्म का हवाला देकर इस पर नकारात्मक राजनीति करने लगते है.

यह सब ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले भविष्य में व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं तक की कमी हो सकती है. आज पूरी देश में जिस तरीके से पीने वाले पानी की कमी हो रही है. बढती आबादी का बोझ यह देश कब तक सह सकेगा. इसके लिए सरकार और जिम्मेदार लोगों को आगे आना होगा.

भारत के राज्यों की आबादी:

जैसा की आप सभी लोग जानते है की भारत में 28 राज्य और 9 केंद्र शाशित प्रदेश है. हम यहाँ राज्य और उनकी आबादी की एक सूची दी है जिससे आपको भारत के राज्य और उनकी आबादी की जानकारी हो जाएगी.

क्रमराज्य/केन्द्र शासित प्रदेशकुल जनसंख्याजनसंख्या प्रतिशत
1.उत्तर प्रदेश19,98,12,34116.50
2.महाराष्ट्र11,23,74,3339.28
3.बिहार10,40,99,4528.60
4.पश्चिम बंगाल9,12,76,1154.54
5.आंध्र प्रदेश8,45,80,7776.99
6.मध्य प्रदेश7,26,26,8096.00
7.तमिलनाडु7,24,47,0305.96
8राजस्थान6,85,48,4735.05
9कर्नाटक6,10,95,2974.99
10.गुजरात6,04,39,6923.47
11.ओडिशा4,19,74,2182.76
12.केरल3,34,06,0612.72
13.झारखण्ड3,29,88,1342.58
14.असम3,12,05,5762.29
15.पंजाब2,77,43,3382.11
16.छत्तीसगढ़2,55,45,1982.09
17.हरियाणा2,53,51,4621.39
18.दिल्ली1,67,87,9411.04
19.जम्मू-कश्मीर1,25,41,3021.04
20.उत्तराखण्ड1,00,86,2920.83
21.हिमाचल प्रदेश68,64,6020.57
22.त्रिपुरा36,73,9170.30
23.मेघालय29,66,8890.25
24.मणिपुर27,27,7490.23
25.नागालैंड19,78,5020.16
26.गोवा14,58,5450.12
27.अरुणाचल प्रदेश13,83,7270.11
28.पुदुचेरी12,47,9530.10
29.मिजोरम10,97,2060.09
30.चण्डीगढ़10,55,4500.09
31.सिक्किम6,10,5770.05
32.अंडमान निकोबार द्वीपसमूह3,80,5810.03
33.दादरा एवं नागर हवेली3,43,7090.03
34.दमन एवं दीव2,43,2470.02
35.लक्षद्वीप64,4730.01
भारत के राज्यों की आबादी

ऊपर दी गयी सूची जनगणना 2011 के अनुसार है. अगली जनगणना 2021 में होने की संभावना थी. जिसके बाद ही वर्तमान जनसंख्या की सटीक जानकारी मिल पाएंगी.

पडोसी देशों की जनसंख्या:

तो दोस्तों अब आपको पता हो गया होगा की भारत देश की कुल जनसंख्या कितनी है। अगर बात की जाए भारत की पडोसी देशों की तो आपको बता दे कि बांग्लादेश की जनसंख्या हिसाब से 8 आठवां नंबर पर आता है इसकी कुल आबादी 16 करोड़ 33 लाख है। वहीं बात की जाए नेपाल के तो इसकी आबादी 2 करोड़ 87 लाख है, श्रीलंका की बात की जाये तो इसकी भी आबादी 2.17 करोड़ है.

अगर बात की जाए भूटान की तो 2003 में इसकी आबादी लगभग 752,700 है। वहीं बात की जाए भारत से सटे पड़ोसी देश पाकिस्तान की तो ये जनसंख्या की दृष्टि पूरे विश्व में 5वे नंबर पर आता है इसकी कुल आबादी  21 करोड़ 74 लाख है।

अमेरिका और रूस की आबादी

जब बात भारत, चीन और पाकिस्तान की जनसंख्या की हो और ऐसे विश्व की दो सबसे बड़ी महाशक्तियों की ना की जाये तो कुछ अधूरा सा लगता है. क्षेत्रफल के दृष्टि से पूरी दुनिया का सबसे बड़ा देश Russia रूस है. इसकी आबादी 14 करोड़ 58 लाख है। इस देश की आबादी इसके क्षेत्रफल से बहुत कम है जो कि बहुत अच्छी बात है।

वहीँ संयुक्त राज्य अमेरिका जिसे हम United States America के नाम से जानते है उसका क्षेत्रफल दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल है. इस हिसाब से दुनिया के तीसरे सबसे बड़े देश अमेरिका की आबादी लगभग 33 करोड़ 94 लाख है।

यह भी पढ़ें:

भारत की जनसंख्या 2022 के सम्बन्ध में:

दोस्तों भारत की जनसंख्या कितनी है का लेख बिहार के मनीष जी ने लिख कर भेजा है. आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट्स में जरुर बताये. और अगर आप भी किसी विषय पर हमें लेख लिख कर भेजना चाहते है तो. आप हमसे संपर्क कर सकते है. हम आपका लेख आपके नाम के साथ प्रकाशित करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here