2023 में भारत के पडोसी देश और उनकी राजधानी

विषय: भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से हैं, उनकी राजधानी, क्षेत्रफल, जनसँख्या और उनकी मुद्रा। भारत की सीमा कितने देशों से मिलती है

हमारा देश भारत क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। इतना बड़ा देश होने के कारण भारत की सीमा कई देशों से मिलती है। भारत के पड़ोसी देशों की सीमा जल और थल मिलाकर के कुल 9 देशों से मिलती है। इनमे से बहुत से देशों के साथ भारत के संबध मैत्री पूर्ण है वहीँ चीन और पाकिस्तान के साथ हमारा सीमा विवाद बना हुआ है।

पश्चिम में भारत की सीमा पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान और वहीँ पूर्व में म्यांमार और बांग्लादेश भारत की सीमा से लगे हुए है। जबकि श्रीलंका और मालदीव से भारत की समुद्री सीमा लगती है। बात करे अफगानिस्तान की तो अफगानिस्तान की सीमा पाक अधिकृत कश्मीर से मिलती है। थल सीमा के हिसाब से भारत अपने सात पडोसी देशों के साथ सीमायें साझा करता है और समुद्री सीमा से भारत के दो पडोसी देश है।

चलिए थोडा विस्तार से जानते है विषय: भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से हैं, उनकी राजधानी, क्षेत्रफल, जनसँख्या और उनकी मुद्रा क्या है?

भारत के पड़ोसी देश और उनके राजधानियां:- (Bharat Ke Padosi Desh)

क्रम.देश का नामराजधानीजनसँख्यामुद्रा
1.पाकिस्तानइस्लामाबाद 21.6 करोड़पाकिस्तानी रुपया
2.अफगानिस्तानकाबुल3.8 करोड़अफगान रुपया
3.चीनबीजिंग139.77 करोड़युआन
4.नेपालकाठमांडू2.86 करोड़नेपाली रुपया
5.भूटानथिम्पू7.63 लाखनोंग्त्रुम
6.बांग्लादेशढाका16.3 करोड़टका
7.म्यामारनैप्यीदा5.4 करोड़क्यात
8.श्रीलंकाकोलंबो2.18 करोड़श्रीलंकाई रुपया
9.मालदीवमाले5.31 लाखरूफिया 
भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी

1. पाकिस्तान (PAKISTAN)

पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित है। पाकिस्तान का कुल क्षेत्रफल 7,96,095 वर्ग किलोमीटर है। भारत के गुजरात, राजस्थान, पंजाब और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर पाकिस्तान के साथ अपनी सीमाएं सांझा करता है। भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के बाद पाकिस्तान भारत से अलग होकर एक अलग देश बना। पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाता है। जब पाकिस्तान स्वतंत्र हुआ तो यह भी दो हिस्सों में बट गया। पहले हिस्से को पूर्वी पाकिस्तान व दूसरी को पश्चिमी पाकिस्तान कहा जाता था। पकिस्तान के दोनों क्षेत्र एक दुसरे से भाषा संस्कृति से बिलकुल भिन्न थे। इस दोनों क्षेत्रों एक बीच काफी संघर्ष के बाद, 1971 में एक गृह युद्ध हुआ जिसके बाद, बांग्लादेश नाम के एक अलग देश का गठन हुआ। जिसके बाद यह दोनों क्षेत्र देश बन गया जिसमें पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश और पश्चिमी पाकिस्तान को पाकिस्तान गणराज्य बन गया।

2. अफगानिस्तान (AFGANISTAN)

अफगानिस्तान की सीमा भारत के कश्मीर से सटी है। हालाँकि कश्मीर का यह हिस्सा पकिस्तान के आधीन है जिसे हम pok के नाम से जानते है। अफगानिस्तान को मध्य एशिया में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान के नाम से भी जाना जाता है। इसकी कुल क्षेत्रफल 6,52,230 वर्ग किलोमीटर है, और अफगानिस्तान की आबादी 3.8 करोड़ की है। अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था में कृषि सबसे बड़ा योगदान निभाता है। अफगानिस्तान में औद्योगिक गतिविधियां जैसे सूती वस्त्र, वुलेन, बुने हुए कालीन और हस्तसिल्प शामिल है और कारण यह भी भारत के पड़ोसी देशों की सूची में शामिल है। अफगानिस्तान में मादक पदार्थ अफीम, गांजा की बहुत बड़े पैमाने पर तकरी होती है।

3. चीन (CHAINA)

चीन जिसे पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के नाम से भी जाना जाता है। चीन भारत के उत्तर में स्थित है। चीन क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा और दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। भारत के हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड चीन के साथ अपनी सीमाएं सांझा करते हैं। चीन की सबसे तेजी से बढ़ती हुयी अर्थवावस्थाओं वाला देशो में से एक है। चीन के साथ भारत का सीमा विवाद काफी लम्बा है।

4. नेपाल (NEPAL)

नेपाल भारत के उत्तर में स्थित है। जिसे फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ नेपाल के रूप में जाना जाता है। नेपाल का क्षेत्रफल 1,47,181 वर्ग किलोमीटर है। नेपाल की राजधानी काठमांडू है जो नेपाल का सबसे बड़ा शहर भी है। नेपाल की अर्थव्यवस्था में पर्यटक सबसे बड़ा योगदान निभाता है। यहाँ हर साल लाखों लोग घूमने जाते हैं। नेपाल भारत के उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार से साथ अपनी सीमाएं सांझा करती है। दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर एवेरेस्ट नेपाल में ही है।

5. भूटान (BHUTAN)

भूटान जिसे आधिकारिक रूप से किंगडम आफ भूटान के रूप में भी जाता है। भूटान भारत के उत्तर में स्थित है। भूटान का क्षेत्रफल 38, 394 वर्ग किलोमीटर है। भूटान की राजधानी थिंपू है। भूटान भारत का सबसे छोटा पड़ोसी देश है। यह भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के साथ अपनी सीमाएं सांझा करती है और यह एक लैंड मार्क देश भी है। भूटान की अर्थव्यवस्था में कृषि, वानिकी, हाइड्रोपावर और पर्यटक प्रमुख योगदान निभाता है।

6. बांग्लादेश (BANGLADESH)

बांग्लादेश भारतीय राज्य असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय और पश्चिम बंगाल के साथ अपनी सीमाएं साझा करती है। बांग्लादेश शुरू में पाकिस्तान का एक हिस्सा था जिसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था, लेकिन 1971 में लिबरेशन युद्ध होने के बाद, यह एक स्वतंत्र देश बना। बांगलदेश दुनिया का 8वा सबसे अधिक आबादी वाला देश है। आधिकारिक तौर पर बांग्लादेश को पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश से भी जाना जाता है।

7. म्यांमार (MYAMAR)

म्यांमार किसे कभी बर्मा के नाम से भी जान जाता था यह देश पूर्वी एशिया में स्थित है। आज इसे द रिपब्लिक ऑफ द यूनियन ऑफ म्यांमार के रूप में जाना जाता है। म्यांमार का क्षेत्रफल 6,76,578 वर्ग किलोमीटर है। म्यांमार की राजधानी नैप्यीदा है। म्यांमार भारतीय राज्य नागालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के साथ अपनी सीमाएं सांझा करता है। इस देश की कुल जनसँख्या 5.4 करोड़ है।

8. श्रीलंका (SRILANKA)

श्रीलंका भारत से समुद्री सीमा से जुड़ा हुआ देश है। यह भारत के दक्षिण में स्थित एक द्वीप देश है। जो अपने परायण के कारण काफी प्रसिद्द है। भारत से श्रीलंका की दुरी समुद्री मार्ग से होकर जाती है जो करीब 31 किलोमीटर है। सन 1972 तक इस देश को सीलोन के नाम से जाना जाता था जिसे बाद में श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका की दो राजधानी है पहला कोलंबो और दूसरा श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी है। श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो है और इस देश की जनसँख्या 2.18 करोड़ है।

9. मालदीव (MALDIV)

मालदीव एक छोटा सा देश है जिसका राजधानी माले है। यह भारत के दक्षिण पश्चिम में स्थित एक द्वीप है। मालदीव को रिपब्लिक ऑफ मालदीव भी कहा जाता है। यह देश मात्र 298 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। मालदीव एक प्रेसिडेंशियल रिपब्लिक है इसलिए यहाँ राष्ट्रपति का प्रमुख होता है। मालदीव को दुनिया के सबसे छोटे देशों की लिस्ट में आठवें स्थान पर आता है। यह देश समुद्री सीमा से भारत के साथ जुड़ा हुआ है। इस देश की आबादी 5.31 लाख है।

भारत के पड़ोसी देशों के साथ संबंध-

भारत के बहुत से पड़ोसी देशों के साथ राजनीतिक संबंध के साथ साथ संस्कृति और परम्परा से जुड़े हुए ऐतिहासिक रिश्ते भी हैं। आजादी के पूर्व तक पकिस्तान और बांग्लादेश भारत का हिस्सा थे। इस हिसाब से हमारी भाषा, रहन सहन और परम्पराएं एक दुसरे से काफी मेल खाती है। वहीँ नेपाल भूटान, श्रीलंका और म्यांमार से भारत के सम्बन्ध एक परिवार की ही तरह से है। हालाँकि कुछ राजनैतिक कारणों के चलते आपस में हमर बीच कुछ मुद्दे हो सकते है लेकिन आत्मिक रूप से भारत का नेपाल श्रीलंका, भूटान और म्यांमार से सम्बन्ध काफी ज्यादा प्रगाढ़ है। वहीँ चीन और पाकिस्तान से हमारे सम्बन्ध उतने अच्छे नहीं है जिसकी प्रमुख वजह इन देशों के साथ भारत का सीमा विवाद प्रमुख है वहीँ कुछ क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के कारण भी संबंधों में उतनी आत्मीयता नहीं है।

रोचक तथ्य:

दोस्तों दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमायें भारत से मिलती है।

दुनिया के सबसे ताकतवर देश की लिस्ट में चीन, भारत और पाकिस्तान की सीमाए भी आपस में मिलती है।

दुनिया के सबसे बड़े देशों की सूचि में चीन और भारत की सीमाए आपस में मिलती है।

भारत, पकिस्तान और चीन ये तीनो देश परमाणु संपन्न देश है।

आपका यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट्स में जरुर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here