भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है? 2022

Bharat ki sabse lambi nadi: हमारा देश भारत हमेशा से ही एक कृषि प्रधान देश रहा है। प्राचीन काल से ही हमारे देश के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में नदियों का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमारे यहां के लगभग 57% किसान नदियों के जल पर निर्भर रहते है। भारत में छोटी-बड़ी सभी नदियों को मिलाकर लगभग 200 से अधिक प्रमुख नदियां हैं। आज के लेख में हम भारत की सबसे लम्बी नदी के बारे में जानेंगे। इस लेख में हम भारत की 10 सबसे बड़ी नदी की सूचि देने वाले है। इसके पूर्व के लेख में हमने दुनिया की सबसे बड़ी नदी के बारे में जाना था।

धयान दे: दोस्तों यहाँ इस लेख में भारत की उन सबसे बड़ी नदियों के बारे में जानकारी दी गयी है जो, भारत में सबसे अधिक दूरी तक बहती है. इस सूचि में गंगा नदी भारत में सबसे ज्यादा दूरी तय करती है, इस हिसाब से हमने गंगा नदी को भारत में बहने वाली सबसे बड़ी नदी की सूचि में पहला स्थान दिया है। जबकि ब्रम्हपुत्र और सिन्धु नदी भारत में कम दूरी ही तय करती है इस हिसाब से इस नदियों को उनकी तय की गयी दूरी के हिसाब से स्थान दिया गया है।

भारत की सबसे लंबी नदियों की सूची : List of longest rivers of India

क्रम.नदी का नामउदगम स्थानलम्बाई (किमी.)
1.गंगागंगोत्री ग्लेशियर2510 किलोमीटर
2.गोदावरीत्र्यंबकेश्वर महाराष्ट्र1464 किलोमीटर
3.यमुनायमुनोत्री, ग्लेशियर1376 किलोमीटर
4.नर्मदामहाबलेश्वर, महाराष्ट्र1312 किलोमीटर
5.कृष्णामहाबलेश्वर, महाराष्ट्र1300 किलोमीटर
6.सिंधुकैलाश रेंज, तिब्बत1114 किलोमीटर
7.ब्रह्मपुत्रएगंसी ग्लेशियर, तिब्बत916 किलोमीटर
8.महानदीदक्षिणीपूर्वी की पहाड़ियों से छत्तीसगढ़890 किलोमीटर
9.कावेरीतालकवेरी, कर्नाटक805 किलोमीटर
10.ताप्तीसतपुड़ा रेंज मुलताई के पास से, मध्य प्रदेश724 किलोमीटर
भारत की प्रमुख नदियों की लम्बाई किलोमीटर में

1. गंगा नदी (Ganga River)

गंगा नदी

दोस्तों भारत की सबसे लम्बी नदी की सूचि में सबसे पहला नाम है गंगा नदी का. गंगा नदी भारत की सबसे बड़ी नदी है, इसकी लंबाई 2510 किलोमीटर है। इस नदी को हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र नदी मानी जाती है, और इसे गंगा मैया के नाम से पूजा भी जाता है। गंगा नदी उत्तराखंड के गंगोत्री गलेशियर से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। ये नदी उत्तर , उतर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है। गंगा नदी का बहाव लाखों लोगों का जीने की सहारा है।

2. गोदावरी नदी (Godavari River)

भारत की गंगा नदी के बाद दूसरी सबसे लंबी नदी गोदावरी है। इसकी लंबी 1464 किलोमीटर है। गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी है। इस नदी को दक्षिण भारत में “दक्षिण गंगा” के नाम से जाना जाता है। यह नदी महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर, नासिक से निकलती है और आंध्रप्रदेश, तेलांगना और छत्तीसगढ़ से होकर गुजरती है और बंगाल की खाड़ी में जानकर मिल जाती है। गोदावरी नदी भी हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार पूजनीय मानी जाती है।

3. यमुना नदी (yamuna River)

यमुना नदी
यमुना नदी

तीसरे स्थान पर यमुना नदी भारत की सबसे लंबी नदी है। यमुना नदी की कुल लंबाई 1376 किलोमीटर है। यमुना नदी का उद्गम स्थल उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बंदरपूंछ चोटी पर जलेशियार से हुई है। यमुना नदी गंगा नदी की सबसे लंबी सहायक नदी है। यह नदी दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उतर प्रदेश राज्यों से होकर गुजरती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है।

4. नर्मदा नदी ( Narmada River)

नर्मदा नदी
नर्मदा नदी

नर्मदा नदी भारत की चौथी सबसे लंबी नदी है। नर्मदा नदी की लंबाई 1312 किलोमीटर है। नर्मदा नदी की उद्गम स्थान मध्य प्रदेश के अमरकंटक पर्वत से होती है। नर्मदा नदी को रेवा भी कहा जाता है। ये नदी की पश्चिम दिशा में बहने वाली नदी है। भारत के इस नदी को सात पवित्र नदियों में से एक माना गया है। इस नदी का वर्णन हिन्दुओं की विभिन्न प्राचीन लिपियों में किया गया है। ये नदी अरब सागर में जाकर मिल जाती है।

5. कृष्णा नदी (Krishna River)

कृष्णा नदी
कृष्णा नदी

कृष्णा नदी की लंबाई तेरा 1300 किलोमीटर है. कृष्णा नदी का उद्गम स्थान महाराष्ट्र के महाबलेश्वर के पास पश्चिमी घाट से हुई. यह नदी महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक राज्यों से होकर गुजरती हुई बंगाल की खाड़ी में जाकर मिलती है। कृष्णा नदी को कृष्णवान के नाम से भी जाना जाता है। कृष्ण नदी को भारत में सबसे महत्वपूर्ण प्रायद्वीपीय नदियों में से एक माना जाता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है की इस नदी में खुदाई के दौरान इसमें हीरे भी निकलते हैं। यह भारत की सबसे लम्बी नदी की सूचि में पांचवा स्थान रखती है।

6. सिंधु नदी (Sindhu River)

सिन्धु नदी
सिन्धु नदी

दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यता सिंधु घाटी इसी सिंधु नदी के तट पर स्थित थी. यह भारत की प्राचीनतम नदियों में से एक है। ये नदी मानसरोवर झील से निकलकर लद्दाख और बालटिस्तान तक जाती है. सिंधु नदी की कुछ सहायक नदियां में सतलज, काबुल, झेलम, रावी, चिनाब, और ब्यास नदियाँ शामिल है। सिंधु नदी की कुल लम्बाई 3180 किलोमीटर है जबकि यह भारत में 1114 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पाकिस्तान के बीचों बीच से निकलती है। यह पाकिस्तान की राष्ट्रीय नदी है। कई बार सिंधु नदी की जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान में विवाद भी हो चूका है। यह नदी पकिस्तान की सबसे बड़ी नदी है। यह भारत की सबसे लम्बी नदी की सूचि में छठा स्थान रखती है।

7. ब्रह्मपुत्र नदी (Brahamputra River)

ब्रम्हपुत्र नदी
ब्रम्हपुत्र नदी

सातवें नंबर पर भारत की सबसे बड़ी नदी है ब्रह्मपुत्र। यह नदी भारत की प्रमुख नदियों में से एक है. वैसे तो इस नदी की कुल लम्बाई 3848 किलोमीटर है, लेकिन यह भारत में 916 किलोमीटर तक ही बहती है. इस नदी का उद्गम स्थान तिब्बत में हिमालय के ऐगेंसी ग्लेशियर से हुई है। इस नदी को तिब्बत में यार लुग त्संगपो नदी के नाम से जाना जाता है. ब्रह्मपुत्र नदी अरुणाचल प्रदेश से होकर भारत में प्रवेश करते करती है और यहाँ से गुजरती हुई बांग्लादेश में पहुँच जाती है जिसके बाद यह बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

8. महानदी (Mahanadi)

महानदी
महानदी

महानदी भारत की आठवीं सबसे लम्बी और बड़ी नदी मानी जाती है। इसकी लंबाई 890 किलोमीटर है। महानदी संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है। जहाँ महा का अर्थ महान और नदी एक योगिक है। जिसका अर्थ महान नदी होता है। इस नदी में भारत की अन्य नदियों की तुलना में सबसे अधिक गाद जमा रहती है। महानदी छत्तीसगढ़ के सिहावा पहाड़ों में से निकलती है और उड़ीसा राज्य से गुजरती हुई बहती है। आपको बता दूं की दुनिया का सबसे बड़ा मिट्टी का बांध: हीराकुंड बांध का निर्माण उड़ीसा में महानदी पर किया गया है।

9. कावेरी नदी (Kaveri River)

कावेरी नदी
कावेरी नदी

कावेरी नदी की लंबाई 805 किलोमीटर है। यह तमिलनाडु की सबसे बड़ी और भारत की नौवीं सबसे बड़ी नदी है। इस नदी का उत्पत्ति कर्नाटक के कोडागु जिले के तालकवेरी में पश्चिमी घाट के पर्वत ब्रह्मगिरी से होती है और दक्षिण पूर्व से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है। इस नदी के जन को लेकर भारत के दो राज्यों में विवाद है, जिसे हम कावेरी जल विवाद के नाम से जानते है। इस नदी को दक्षिण भारत की गंगा भी कहा जाता है।

10. ताप्ती नदी (Tapti River)

ताप्ती नदी
ताप्ती नदी

ताप्ती नदी भारत की दसवीं सबसे लंबी नदी मानी जाती है। यह मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर महाराष्ट्र होते हुए गुजरात पहुँचती है जहाँ से यह खम्बात की खाड़ी (अरब सागर) में जा मिलती है। ताप्ती नदी की लंबाई 724 किलोमीटर है। इस नदी को सूर्यपुत्री के नाम से भी जाना जाता है।

भारत की सबसे बड़ी नदी:

दोस्तों आशा करता हूँ भारत की सबसे बड़ी नदी कौन सी है लेख में दी गयी जानकारी अच्छी लगी होगी. इस लेख में लिखते समय मेरा भी काफी ज्यादा ज्ञान वर्धन हो गे और आशा करता हूँ आपको आपका ज्ञान भी बढ़ा होगा. आपको यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट्स में जरुर बताएं. यदि इस लेख में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटी या शंका होती है तो आप हमें अपने सुझाव कमेंट्स में दे सकते है. इस लेख को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें.

जय हिन्द जय भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here