दुनिया का सबसे बड़ा देश और उनके नाम 2022

क्या आप जानते है दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? और हमारा देश इस सूचि में किस स्थान पर आता है। अगर नहीं, तो आज मैं आपको इस लेख के माध्यम से जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के 10 सबसे बड़े देश और उनके नाम की जानकारी देने वाला हूँ.

यह लेख आपका न सिर्फ सामान्य ज्ञान भी बढ़ाएगा, बल्कि अगर आप कोई Competitive Exam कि तैयारी कर रहे है, तो भी यह लेख आपके बहुत काम का हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

दुनिया का सबसे बड़ा देश:

Duniya ka sabse bada desh: दोस्तों सबसे पहले हम बात करेंगे क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के 10 सबसे देशों के बारे में. और इस सूचि में सबसे पहला स्थान आता है रूस का। इसे हम रशिया के नाम से भी जानते है।

यह क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा देश है। इस देश की जनसँख्या इसके क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत ही कम है. इस देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा बर्फ से ढका हुआ है. इस देश का क्षेत्रफल (Russia area in kilometr) 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है.

क्षेत्रफल (AREA) के दृष्टि से सबसे बड़ा देश और उनके के नाम:-

  1. रूस (Russia): यह क्षेत्रफल की द्रष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश है इस देश का क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है. और इस देश की जनसँख्या 145,934,462 करोड़ की है जो इस देश के क्षेत्रफल के अनुसार बहुत ही कम है।
  2. कनाडा ( Canada) : क्षेत्रफल के आधार पर यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है इस कनाडा देश का क्षेत्रफल (Canada area in kilometr) 9,985,000 वर्ग किलोमीटर है, और इस देश की जनसंख्या 37,742,154 करोड़ है जिससे इसका जनसंख्या घनत्व काफी कम है।
  3. अमेरिका जिसे हम संयुक्त राज्य अमेरिका के नाम से भी जानते है. यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है. अमेरिका का क्षेत्रफल (USA area in kilometr)9,828,675 वर्ग किलोमीटर है. और जनसंख्या के आधार पर भी यह देश दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है।
  4. दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हमारा पडोसी देश चाइना (China) आता है. चाइना देश का कुल क्षेत्रफल (China area in kilometr) 9,596,961 वर्ग किलोमीटर है. यह आबादी के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश भी है।
  5. अब बात करते है दुनिया के पांचवे सबसे बड़े देश की तो इस देश का नाम है ब्राजील (Brazil). इस देश का कुल क्षेत्रफल है (Brazil area in kilometr) 8,514,877 वर्ग किलोमीटर.
  6. आस्ट्रेलिया (Australia) जिसकी पहचान कंगारू देश के रूप में होती है, दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश है. इस देश का क्षेत्रफल (Australia area in kilometr) 7,741,220 वर्ग किलोमीटर है।
  7. सातवे नंबर पर आता है हमारा अपना देश भारत (India). क्षेत्रफल की द्रष्टि से हमारा देश दुनिया का सातवां और जनसँख्या की द्रष्टि से दूसरा सबसे बड़ा देश है. भारत का कुल क्षेत्रफल (India area in km) 3,287,263 वर्ग किलोमीटर है।
  8. क्षेत्रफल के अनुसार दुनिया का आठवा सबसे बड़ा देश है अर्जेंटीना (Argentina). इस देश का कुल क्षेत्रफल (Argentina area in km) 2,780,400 वर्ग किलोमीटर है।
  9. दुनिया के सबसे बड़े देशों की सूचि में नौवें नंबर पर आता है कज़ाख़िस्तान (Kajakistan). इस देश का कुल क्षेत्रफल (Kajakistan area in km) 2,724,900 वर्ग किलोमीटर है।
  10. और वहीँ बात करे तो worlds largest country की list में दसवां स्थान है अल्जीरिया (Algeria) का. इसका कुल क्षेत्रफल (Algeria area in km) 2,381,741 वर्ग किलोमीटर है।

जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़ा देश का नाम:-

अब बात करते है जनसँख्या के आधार पर दुनिया के दस सबसे बड़े देशों की, तो हममे से शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो आबादी के अनुसार दुनिया के दो सबसे देशों का नाम न जनता हो। और सबसे बड़ी बात ये दोनों देश पडोसी है।

जी हाँ आप समझ ही गए होंगे कि मैं किन दो देशों की बात कर रहा हूँ। ये दोनों देश है चाइना और भारत। तो चलिए शुरू करते है आबादी के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़े देशों की लिस्ट की।

जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़े देशों के लिस्ट:–

  1. चीन (China) जनसंख्या के हिसाब से वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा देश है. वर्तमान में चाइना की आबादी (China population in Hindi) 1,439,323,776 करोड़ है. अगर चाइना की जनसंख्या वृद्धि दर की बात की जाये तो यह अब प्रति वर्ष +0.43 प्रतिशत है. जो की अब भारत की तुलना में काफी कम है।
  2. जनसंख्या के आधार पर दूसरे नंबर पर दुनिया का सबसे बड़ा देश भारत है, जिसकी वर्तमान जनसंख्या (India population in Hindi) 1,380,004,385 करोड़ है और वृद्धि दर प्रति वर्ष +1.02 प्रतिशत है. इस आधार पर भारत जल्द ही चाइना को पछाड़ देगा और आबादी के हिसाब दुनिया का सबसे बड़ा देश बन जायेगा।
  3. तीसरे नंबर पर दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका आता है. इसकी आबादी (America population in Hindi) 331,002,651 करोड़ है और जनसंख्या वृद्धि दर प्रति वर्ष +0.60 प्रतिशत है. यह एक संयोग है की अमेरिका क्षेत्रफल और आबादी दोनों के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश है।
  4. आबादी के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े देशों की लिस्ट में इंडोनेशिया (Indonesia) चौथे नंबर आता है. वर्तमान में इस देश की आबादी (Indonesia population in Hindi) 273,523,615 करोड़ है और जनसंख्या वृद्धि दर प्रति वर्ष +1.10 प्रतिशत है।
  5. पांचवें नंबर पर एक बार फिर हमारा ही पडोसी मुल्क आता है, जिसका नाम पाकिस्तान है. पाकिस्तान की वर्तमान आबादी (Pakistan population in Hindi) 220,892,340 करोड़ की है और वार्षिक वृद्धि दर प्रति वर्ष +2.04 प्रतिशत है, जो कि किसी भी देश देश की औसत वृद्धि दर से कही ज्यादा है।
  6. अब बात करते है नंबर छह की तो इस पर ब्राज़ील का कब्ज़ा है जिसकी वर्तमान में ब्राज़ील की आबादी (Brazil population in Hindi) 212,559,417 करोड़ है और वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर +0.75 प्रतिशत है. कुछ वर्ष पूर्व तक पाकिस्तान इस स्थान पर था लेकिन वार्षिक वृद्धि दर ज्यादा होने के कारण उसने इस मामले में ब्राज़ील को पछाड़ दिया है।
  7. सातवें नंबर पर आबादी के हिसाब से नाइजीरिया दुनिया का सबसे बड़ा देश है. वर्तमान में नाइजीरिया की आबादी (Nigeria population in Hindi) 206,139,589 करोड़ की है, और इसकी वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर 2.58 % की है।
  8. आठवें स्थान पर एक बार फिर हमारा एक और पड़ोसी देश आता है जिसका नाम है बांग्लादेश। बांग्लादेश की आबादी (Bangladesh population in Hindi) इस समय 164,689,383 करोड़ की है और इस देश की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर +1.01 प्रतिशत की है।
  9. रूस जोकि दुनिया का सबसे बड़ा क्षेत्रफल वाला देश है वह इस सूचि में नौवें नंबर पर आता है. रूस की आबादी (Russia population in Hindi) वर्तमान में 145,934,462 करोड़ की है और इस देश की जनसँख्या वृद्धि दर मात्र +0.04 प्रतिशत है।
  10. एक समय तक जनसंख्या के आधार पर जापान इस सूचि में दसवां स्थान रखता था, लेकिन जापान की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर माइनस में होने के कारण यह अब ग्यारहवें स्थान पर है. जबकि मेक्सिको अब सूचि में दसवें स्थान पर मौजूद है जिसकी कुल जनसँख्या (Mexico population in Hindi) 128,932,753 करोड़ है और वार्षिक वृद्धि दर 1.06 प्रतिशत है।

Duniya ka sabse bada desh ka naam

दोस्तों ऊपर जनसंख्या और क्षेत्रफल दोनों के आधार दुनिया के सबसे देशों की लिस्ट बताई गयी है। जहाँ क्षेत्रफल के आधार पर रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है, वहीँ जनसंख्या के आधार पर चाइना इस समय दुनिया का सबसे बड़ा देश है। दोस्तों अगर बात की जाए तो भारत की तो भारत क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सातवां और जनसँख्या के आधार पर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है.

अगर विश्व की कुल आबादी की तुलना भारत और उसके पडोसी देशों की कुल आबादी से करे तो केवल भारत, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे चार देशों में ही विश्व की कुल आबादी का 41.11 फीसदी हिस्सा रहता है.

दुनिया के सबसे बड़े देशों के नाम के सम्बन्ध में:

दोस्तों उपरोक्त जानकारी के आंकड़े इन्टरनेट पर मौजूद विभिन्न विश्वशनीय वेबसाइट से जुटाए गए है. जहाँ देश और उनके क्षेत्रफल के आंकड़े wikipedia.com से लिए गए है.

वहीँ जनसँख्या के आंकड़े worldometers.info से लिए गए है. जनसँख्या के आंकडे थोड़े से भिन्न हो सकते है क्यूंकि यह जनसँख्या वृद्धि दर के कारण दिन प्रतिदिन बढ़ते रहते है.

बाकी आपको Duniya ka sabse bada desh की जानकारी का लेख कैसा लगा हमें कमेंट्स में जरुर बताएं. आप इस लेख को सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करे, और हमारी इस वेबसाइट के बारे में लोगों को जरुर बताये.

kyahai.net पर आपके आने पर हम और हमारी टीम आपका अभिनन्दन करती है. आपका दिन मंगलमय हो.

जय हिन्द जय भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here