2022 में भारत का सबसे अमीर आदमी कौन है? Top 15 List

क्या आप भी जानना चाहते हैं कि भारत के सबसे अमीर आदमी कौन हैं? हम लोगों में से काफी लोगों कि मन में ये जानने के जिज्ञासा होती है, कि Bharat ka sabse amir aadmi कौन हैं। वैसे जब भी भारत के सबसे अमीर आदमी की बात आती है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला नाम जो आता है वो अनिल अंबानी का, लेकिन आज हम इस लेख में आपको भारत के 15 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट साझा करेंगे.

इसके पहले लेख की शुरुआत की जाये आपसे एक प्रश्न पूछना चाहूँगा, कि क्या आप जानते है इन लोगों की कुल संपत्ति का आकलन कैसे किया जाता है। अगर नहीं आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि दुनिया या भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची Forbes नामक संस्था द्वारा तैयार की जाती है। जो इन लोगों द्वारा संचालित कंपनियों के शेयर के आधार पर तैयार की जाती है। हाल ही में फ़ोर्ब्स ने दुनिया के 500 सबसे अमीर आदमियों कि एक लिस्ट तैयार की है। दुनिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में कुछ अमीर भारतीय भी शामिल है लेकिन वह टॉप 10 की सूची में नहीं आते है।

भारत का सबसे अमीर आदमी की लिस्ट 2022:-

दोस्तों आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि भारत के सबसे आमिर आदमी (Richest man in India) की यह लिस्ट 2022 के शुरुआत की है, जिसके सभी आंकड़े Forbes India की वेबसाइट से लिए गए है। और इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है…

1. मुकेश अंबानी 93.2 बिलियन डॉलर

मुकेश अंबानी bharat ka sabse amir aadmi
मुकेश अंबानी

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी हैं, इन्हें देश के लगभग हर व्यक्ति जानता है। अगर आप इन्हे नहीं जानते है, तो कोई बात नहीं। मुकेश अंबानी रिलाइंस इंडस्ट्री कम्पनी के चेयरमैन हैं। इनका जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन के ऐडन शहर में हुआ था। इनकी कम्पनी रिलाइंस जिओ भारत कि सबसे बड़ी टेलीकॉम कम्पनी है। मुकेश अंबानी रिलाइंस के अलावा अन्य बिजनेस भी करते हैं। जिसमें रिलाइंस मोबाइल, रिलाइंस केवल, रिलाइंस पेट्रोलियम का प्रमुख बिजनेस है। 64 वर्षीय मुकेश अंबानी की वर्तमान में कुल संपत्ति 93.2 बिलियन डॉलर है। या दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूचि में 11वे नंबर पर काबिज है।

2. गौतम अडानी $80.6 बिलियन डॉलर

गौतम अडानी bharat ka sabse amir admi
गौतम अडानी

भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी जी हैं। यह भारत के जाने माने उद्योगपति व बिजनेस मैन है। ये अदानी समूह के मालिक हैं। गौतम अडानी के अदानी समूह द्वारा कोयले का व्यापार, तेल, गैस, बिजली का उत्पादन, रियल स्टेट, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक और गैस वितरण पोर्ट से संबंधित काम करती है। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति $80.6 बिलियन डॉलर की है। यह भारत के राज्य गुजरात के रहने वाले है। भारत के दुसरे सबसे अमीर आदमी होने के साथ साथ वह दुनिया के 14वें सबसे अमीर व्यक्ति की सूचि में आते है।

3. शिव नादर $31.2 बिलियन डॉलर

शिव नादर india ka sabse amir admi
शिव नादर

ये इंडिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति है। शिव नादर जी HCL टेक्नोलॉजी कंपनी के मालिक हैं। एचसीएल कम्पनी कि स्थापना 1970 में हुई थी। शिव नादर जी को मैगस के भी नाम भी जाना जाता है। शिव नादर का जन्म 48 जुलाई 1945 को तमिलनाडु राज्य के तिरचेंदुर शहर में हुआ था। शिव नादर जी को साल 2018 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अगर बात करें इनकी सम्पत्ति तो 76 वर्षीय शिव नादर की कुल संपत्ति $31.2 बिलियन डॉलर है।

4. राधाकिशन दामनी $23.0 बिलियन डॉलर

राधाकिशन दमानी india ka sabse amir aadmi
राधाकिशन दमानी

डीमार्ट कंपनी के संस्थापक राधाकिशन दामनी इस समय देश के चौथे सबसे ज्यादा अमीर आदमी है। राधाकिशन दामनी का जन्म 1954 बीकानेर के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था. पिछले साल फरवरी 2020 तक वह भारत के दुसरे सबसे अमीर आदमी थे, लेकिन कंपनी शेयर में गिरावट के चलते वह आज के समय में दो पायदान फिसल गए है. अगर उनकी कुल संपत्ति की बात की जाये तो वर्तमान में राधाकिशन दामनी $23.0 बिलियन डॉलर के मालिक है।

5. लक्ष्मी मित्तल $19.6 बिलियन डॉलर

india ka sabse amir aadmi लक्ष्मी मित्तल
लक्ष्मी मित्तल

लक्ष्मी मित्तल का जन्म 15 जून 1950 को राजस्थान के चूरू शहर में हुआ था। लक्ष्मी मित्तल वर्ष 2018 में भारत के तीसरे सबसे अमीर और 2020 में दसवें सबसे अमीर भारतीय की सूचि में शामिल थे। लेकिन 2022 में वह आज भारत के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति है। लक्ष्मी मित्तल दुनिया की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी के मालिक है। लक्ष्मी मित्तल इस कम्पनी के अध्यक्ष और सीईओ हैं। इन्हें साल 2008 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति $19.6 बिलियन डॉलर है।

6. सावित्री जिंदल & फैमिली 16.8 बिलियन डॉलर

सावित्री जिंदल

जिंदल स्टील कंपनी की मालकिन सावित्री जिंदल & फैमिली भारत का छठा सबसे अमीर परिवार है। साल 2005 में अपने पति की मृत्यु के बाद उन्होंने जिंदल समूह की जिम्मेदारी संभाली थी। 20 मार्च 1950 को जन्मी सावित्री जिंदल के चार पुत्र है जो जिंदल कंपनी को सँभालते है। आज भारत में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो जिंदल स्टील के बारे में न जनता हो।

7. कुमार बिरला $16.5 बिलियन डॉलर

bharat ka sabse amir admi कुमार बिरला
कुमार बिरला

आदित्य बिरला जी का पूरा नाम कुमार मंगलम बिरला है। ये आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन हैं। इसके अलावा बिरला जी को एक बिजनेस मैन के रूप में भी जाने जाते हैं। कुमार बिरला इंस्ट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के वॉइस चांसलर भी हैं। इनका आदित्य बिरला ग्रुप इंडिया का तीसरा सबसे बड़ा बिजनेस ग्रुप है। इनकी कम्पनी में करीब 2 लाख से अधिक लोग काम करते है। वर्तमान इनकी कुल संपत्ति $17.3 बिलियन डॉलर है जिसके चलते यह भारत के 7वें सबसे अमीर आदमी है।

8. साइरस पूनावाला $16.4 बिलियन डॉलर

साइरस पूनावाला desh ka sabse amir admi
साइरस पूनावाला

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में साइरस पूनावाला 8वें सबसे स्थान पर है। इन्हें भारत का वैक्सीन किंग के नाम से भी जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए जिन दो टीकों के इस्तेमाल की मंजूरी भारत सरकार ने दी है उनमे से एक COVAXIN इन्हीं की कंपनी भारत बायोटेक ने बनाया है। यह Serum Institute of India के अध्यक्ष भी है, और इनकी कंपनी के बने टीके दुनिया के 165 देशों में निर्यात किये जाते है। अगर बात की जाये इनकी कुल संपत्ति की तो साइरस पूनावाला $17.8 बिलियन डॉलर के मालिक है।

9. उदय कोटक $15.5 बिलियन डॉलर

उदय कोटक hindustan ka sabse amir aadmi
उदय कोटक

कोटक महिंद्रा बैंक के मालिक उदय कोटक इस समय भारत के 9वें सबसे अमीर आदमी है। मुंबई के निवासी उदय का जन्म 15 मार्च, 1959 को हुआ था, इनका परिवार मूलतः पाकिस्तान का रहने वाला था जो बटवारे के बाद भारत आ गया था। सन 1986 में आनंद महिंद्रा की मदद से एक फाइनेंस कंपनी की शुरुआत की जिसका नाम उन्होंने आनंद महिंद्रा को श्रेय देते हुए कोटक महिंद्रा रखा। आज इसी कंपनी की मदद से उदय कोटक भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में आते है। वर्तमान में उदय कोटक की $15.6 बिलियन डॉलर के मालिक है।

10. सुनील मित्तल $14.4 बिलियन डॉलर

india ka sabse amir admi सुनील मित्तल
सुनील मित्तल

भारत के 10वे सबसे धनी व्यक्ति है भारती एयरटेल कंपनी के मालिक सुनील मित्तल। सन 2007 में इन्हें भारत भूषण से सम्मानित भी किया जा चूका है। इनकी कंपनी भारत की सभी दूर संचार कंपनियों में अग्रणी है। अगर सुनील मित्तल की कुल वर्तमान संपत्ति की बात की जाये तो यह करीब 14.5 बिलियन डॉलर की है।

11. दिलीप सांघवी $14.3 बिलियन डॉलर

bharat ka sabse amir aadmi दिलीप सांघवी
दिलीप सांघवी

दिलीप सांघवी भारत के जाने माने बिजनेस मैन के रूप में जाने जाते हैं। दिलीप सांघवी जी इंडिया के 11वे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। यह भारत की सबसे बड़ी फार्मा कम्पनी सन फार्मास्युटिकल्स के मालिक हैं। इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इनकी सम्पत्ति $14.7 बिलियन डॉलर है।

12. अजीम प्रेमजी $10.4 बिलियन डॉलर

desh ka sabse amir admi अजीम प्रेमजी
अजीम प्रेमजी

अजीम प्रेमजी भारत के बड़े उद्योगपति हैं। ये भारतीय आईटी विप्रो कंपनी के चेयरमैन हैं। इनका जन्म 24 जुलाई 1945 में भारत के राज्य महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ था। आईटी कंपनी विप्रो कि पुरी दुनिया में करीब 1 लाख 30 हजार कर्मचारी है। प्रेमजी कि को साल 2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनकी कुल संपत्ति $10.4 बिलियन डॉलर की है।

13. कुशल पाल सिंह $9.5 बिलियन डॉलर

कुशल पाल सिंह

कुशल पाल सिंह एक अरबपति रियल एस्टेट डेवलपर हैं। वह रियल एस्टेट डेवलपर DLF लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ हैं। DLF कंपनी की स्थापना उनके ससुर चौधरी राघवेंद्र सिंह ने की थी। डीएलएफ के पास गुरुग्राम में लगभग 3,000 एकड़ के साथ 10,255 एकड़ का अनुमानित भूमि बैंक है, जिसे डीएलएफ सिटी कहा जाता है। वर्तमान में वह भारत के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति है। उनकी कुल संपत्ति 9.5 बिलियन डॉलर की है।

14. बजाज ग्रुप $8.9 बिलियन डॉलर

बजाज ग्रुप
बजाज ग्रुप

बजाज समूह 1926 में मुंबई में जमनालाल बजाज द्वारा स्थापित एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह कंपनी है। बजाज समूह मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित सबसे पुराने और सबसे बड़े समूह में से एक है। वर्तमान में बजाज समूह की कुल संपत्ति $8.9 बिलियन डॉलर है। जिसकी वजह से यह भारत के अमीर लोगों की सूचि में 14वें नंबर पर आता है।

15. आश्विन दानी & फैमिली $8.3 बिलियन डॉलर

आश्विन दानी

अश्विन सूर्यकांत दानी एक भारतीय अरबपति व्यवसायी हैं, और 16 देशों में परिचालन वाली भारत की सबसे बड़ी पेंट कंपनी एशियन पेंट्स लिमिटेड के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह दिसंबर 1998 से मार्च 2009 तक उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। वर्तमान में आश्विन दानी & फैमिली भारत का 15 वां सबसे अमीर परिवार है। वर्तमान में आश्विन दानी & फैमिली की कुल संपत्ति $8.3 बिलियन डॉलर है।

Bharat ka sabse amir aadmi:

हर साल फोर्ब्स संस्था द्वारा दुनिया के सभी अरबपतियों कि सूची उनके टोटल इनकम, उनके कम्पनी का शेयर का दाम, और उनकी कम्पनी में हिस्सेदारी के आधार पर जारी करती है। चूँकि प्रतिदिन शेयर मार्केट में होने वाले उतार चढ़ाव के कारण सभी उद्योगपतियों की सम्पत्ति घटती बढाती रहती है. और लेख में सभी उद्योगपतियों की कुल संपत्ति का ब्यौरा फोर्ब्सइंडिया की वेबसाइट से लिया गया है. लेख में दी गयी संपत्ति की जानकारी 27 जनवरी 2022 को फोर्ब्स पर दर्शायी गयी उनकी संपत्ति के आधार पर ली गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here