दुनिया के सबसे खतरनाक और रहस्यमय जंगल : 2022

दुनिया के सबसे खतरनाक और रहस्यमय जंगल: दोस्तों आज के समय में पूरी दुनिया में पेड़-पौधों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। जिससे प्राकृति का संतुलन बिगड़ रहा है और ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढती जा रही है। आज के समय में हमारी धरती का केवल 20% हिस्सा ही ही जंगलों से घिरा हुआ है। और इनमे से बहुत से जंगल ऐसे भी है जो बहुत सारे रहस्यों से भरे हुए है, जिनको आज तक नहीं सुलझाया जा सका है। यह जंगल बाहर से देखने में जितने शांत है अन्दर से उतने ही डरावने है। लोगों का मानना है कि इन जंगल में जो इंसान एक बार खो जाता है वो दोबारा लौट कर नहीं आता है।

दुनिया के सबसे खतरनाक और रहस्यमय जंगल

आज हम दुनिया के 10 ऐसे खतरनाक जंगलों के बारे बात करने जा रहे है जिन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक जंगलों की सूचि में रखा गया है। यह जंगल कितने खतरनाक है इसका अंदाजा फोटो या विडियो को देखकर नहीं लगाया जा सकता है। इनके रहस्य और डरावनेपन का अंदाजा तभी लगाया जा सकता है जब आप किसी जंगल में अकेले खो जाये और आसपास भी कोई न हो. इसके पहले के लेख में हमने Haunted places in india in Hindi के बारे में जाना था आज हम जानेंगे दुनिया के सबसे खतरनाक और रहस्यमय जंगल:-

#1. होया बाकिउ जंगल, ट्रांसवल्वानिया

होया बाकिउ जंगल, ट्रांसवल्वानिया
होया बाकिउ जंगल, ट्रांसवल्वानिया

इस जंगल को दूसरा बरमूडा ट्रायंगल माना जाता है। यह दुनिया का सबसे खतरनाक जंगल है जो जंगल ट्रांसवल्वानिया में स्थित है। इस जंगल के पेड़ आपस में जुड़े हुए है और उनका आकार विचित्र सा दिखता है। कहां जाता है कि इस जंगल से लोगों को अजीब सी आवाजें भी सुनाई देती है। जिसके कारण लोग इस जंगल में पांव तक नहीं रखते। इस जंगल की कई कहानियां प्रसिद्ध है। इस जंगल के आसपास लोगों का कहना है कि शाम होते ही इस जंगल से अजीब अजीब सी रोने की आवाजें आने लगती है। जो सुनने में काफी डरावनी होती है। सन् 1868 ईस्वी में इस जंगल के बारे में सर्वे किया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस जंगल में एलियन निवास करते हैं इसलिए जो भी इस जंगल में जाता है वह लौटकर वापस नहीं आता है।

#2. ब्लैक फॉरेस्ट, जर्मनी

ब्लैक फॉरेस्ट, जर्मनी
ब्लैक फॉरेस्ट, जर्मनी

यह दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक जंगल है जो जंगल जर्मनी में स्थित है। यह खतरनाक जंगल करीब 160 किलोमीटर की लंबाई फैला हुआ है। यह जंगल इतना घना है कि दिन के समय भी इस जंगल में अधेरा रहता है। यह जंगल बाहर से देखने में जितना खूबसूरत है अन्दर से उतना ही डरावना। पूरी तरह से अँधेरे से घिरे होने के कारण इस जंगल में भूत प्रेत की बहुत सी कहानियां प्रचलित है जिसकी वजह से लोग इस जंगल में दिन को भी जाने से घबराते है। इस जंगल के बारे में जर्मनी में कई किस्से मशहूर है।

#3. अमेजन जंगल, दक्षिण अफ्रीका

अमेजन जंगल, दक्षिण अफ्रीका

अमेजन के जंगल को दुनिया का सबसे बड़ा जंगल माना जाता है। यह जंगल दक्षिण अफ़्रीका से लेकर करीब 9 देशों तक फैल हुआ है। दुनिया का सबसे बड़ा सांप एनाकोंडा इसी जंगल में रहता है। कहा जाता है कि इस जंगल में कई तरह के खतरनाक जानवर और आदिवासी निवास करते हैं। जिसके कारण जो भी इस जंगल में घूमने जाता है। वह वापस लौट कर नहीं आता है। यह जंगल काफी घना और डरावना है। इस जंगल में कई सारे रहस्य छुपे हुए। जिसे आज तक कोई सुलझा नहीं पाया। अमेजन जंगल दुनिया के सबसे खतरनाक जंगलों में से एक है।

#4. कांगो फॉरेस्ट

कांगो फॉरेस्ट

कांगो फॉरेस्ट दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जंगल है। यह जंगल जितना बड़ा है उतना ज्यादा ही खतरनाक भी है। छह देशों में फैला यह जंगल करीब 20 लाख 23 हजार और 428 वर्ग किलोमीटर बड़ा है। इस जंगल में 10 हजार से भी ज्यादा प्रजाति के जंगली जीव और पेड़ पौधे पाए जाते है। यहाँ बहने वाली नदी में 500 से भी अधिक प्रजाति मचलियाँ पायी जाती है जिसमे दुनिया की सबसे खतरनाक मछली पिराना भी शामिल है जो मात्र कुछ ही मिनटों में किसी भी जीव को चट कर सकती है। इस जंगल फोटो या विडियो में देखने में जितना खूबसूरत लगता है यह उससे कहीं ज्यादा खतरनाक है।

#5. आओकीगहीरो जंगल, जापान

आओकीगहीरो जंगल, जापान
आओकीगहीरो जंगल, जापान

आओकीगहीरो फॉरेस्ट को दुनिया के सबसे खतरनाक जंगलों में शामिल है। यह जंगल जापान में माउंट फिजी के चोटी में स्थित है। यह जंगल बहुत ही घना है और खतरनाक है। इस जंगल में एक से बढ़कर एक खतरनाक जानवर पाए जाते है। एक जो इस जंगले में भटक गया वो शायद ही कभी वापस आ सके। बहुत ज्यादा घना होने के कारण इस जंगल को पेड़ों का समंदर के नाम से भी जाना जाता है। इस जंगल के खतरनाक होने का अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि सन 2003 से लेकर अब तक इस जंगल से 110 से ज्यादा लोगों के शव मिल चुके है। इस जंगल के आस-पास लोगों का कहना है, कि यह जंगल में कई सारे रहस्य छुपा हुआ है।

#6. क्रुकेड जंगल, पोलैंड:

क्रुकेड जंगल, पोलैंड
क्रुकेड जंगल, पोलैंड

इस जंगल का एक अलग ही रहस्य है। इस जंगल के सारे पेड़ों का का निचला हिस्सा एक ही तरह से मुड़ा होता है और सबकी दिशा भी बिलकुल एक जैसी ही है। जो देखने में काफी खूबसूरत और डरावनी सी लगती है। यह जंगल बेहद घना है, जिसके कारण यहां अकेले घूमना खतरों से खाली नहीं है। सन् 1930 के आसपास यहां पाइन नाम का पेड़ उगना शुरू हुआ। विशेषज्ञों का मानना है, कि इस जंगल के सारे पेड़ प्राकृतिक रूप से बने हुए है। इसका रहस्य कोई नही जानता। इस प्रकार यह जंगल भी दुनिया के सबसे खतरनाक और रहस्यमय जंगलों कि सूची में शामिल है।

#7. गॉब्बिलन जंगल, न्यूजीलैंड

गॉब्बिलन जंगल, न्यूजीलैंड

यह जंगल न्यूजीलैंड में स्थित है। इस जंगल को दुनिया का सबसे खूबसूरत जंगल भी माना जाता है। इस जंगल का सबसे बड़ा रहस्य है इसके चटक हरे पेड़ों का रंग जो रात को चांदनी की रौशनी में भी चमकते रहते है। इस जंगल में बारिश बहुत ही ज्यादा मात्रा में होती है जिसकी वजह से यहां के सभी पेड़ों पर हरी-हरी काई लगी रहती है। जिसके कारण यह पेड़ डरावने भी लगते हैं। इस जंगल के आसपास के लोगों का कहना है कि इस जंगल में बारिश के दिनों में टिमटिमाते तारों जैसा लाइट जलता है जो की काफी डरावने नजर आते हैं गॉब्बिलन जंगल के रहस्य को आज तक कोई नही समझ पाया है।

#8. हेलेर्बोस जंगल, बेल्जियम

हेलेर्बोस जंगल, बेल्जियम

हेले फॉरेस्ट इस संसार के सबसे रहस्यमय जंगलों की सूची में शामिल है, यह जंगल बेल्जियम में स्थित है। कहा जाता है कि यह जंगल फूलों की चादर से ढका रहता है। यह जंगल बहुत ही आकर्षण है लेकिन डरावना भी है। कहा जाता है कि यह जंगल सूर्यास्त के बाद काफी डरावने सा दिखाई देता है। यहां के जंगलों के बैगनी और नीले फूल आपको मन को मोह सकते है। यह बाहर से दिखने में जितने खूबसूरत है उतनी ही डरावनने भी है। इस जंगल का एक अलग ही रहस्य है।

#9. राटा जंगल, न्यूजीलैंड

राटा जंगल, न्यूजीलैंड

राटा जंगल भी रहस्यों से भरा जंगल है। इस जंगल का रहस्य यहाँ के पेड़ के तनों का टेढ़ा मेढ़ा होना है जिसे देखने पर बहुत अजीब सा महसूस होता है। इस जंगल में लोग दिन में भी जाने कतराते हैं। इस जंगल में हाइकिंग के कई रास्ते हैं जिसकी वजह से यह हर साल बहुत से पर्यटक भी आते है जो शाम होने से पहले ही यहाँ से निकल जाते है। यदि आप एक बार इस जंगल में रास्ता भटक गए तो आपका यहाँ से निकलना बहुत ही कठिन हो सकता है। इस प्रकार यह जंगल दुनिया का सबसे खतरनाक और रहस्यमय जंगलों कि सूची में शामिल है।

#10. सिंगी जंगल, मेडागास्कर

सिंगी जंगल, मेडागास्कर
सिंगी जंगल, मेडागास्कर

सिंगी फॉरेस्ट को दुनिया के सबसे खतरनाक जंगलों में से एक माना जाता है। यह जंगल मेडगास्कर में स्थित है। लोगों का मानना है कि इस जंगल में बुरी शक्तियां हैं जिसके कारण इस जंगल में जाने से पहले लोगों का रूह काँप जाती हैं। इस जंगल को नुकीला जंगल भी कहा जाता है। क्योंकि जंगल की इस हिस्से में चूना पत्थर के कई नुकीले सिरों वाली चट्टाने हैं। जिनकी ऊंचाई करीब करीब 70 मीटर तक है। इस जंगल का भूगोल ही इसे दुनिया के सबसे खतरनाक जंगल बनाता है।

निष्कर्ष:-

दोस्तों क्या आप कभी किसी जंगल में घुमने गए है अगर गए है तो हमें कमेंट्स में जरुर बताएं आपको जगल में कैसा महसूस हुआ था। यदि नहीं गए है तो क्या आप किसी जंगल में घुमने जाना पसंद करेंगे। आपको इस लेख में दी गयी जानकारी कैसी लगी यह भी हमें जरुर बताये और हमारी इस वेबसाइट से जुड़े रहे हम आपके लिए एक से बढ़कर एक रोचल और ज्ञानवर्धक जानकारियां लेकर आते रहेंगे।

जय हिन्द जय भारत

Previous article2022 में Top 5 Best Gaming Phone Price Under 15000 Rupees
Next article2022 में भारत का सबसे अमीर आदमी कौन है? Top 15 List
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here