दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है?

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर: यह दुनिया एक से बढ़कर एक विचित्र चीजों से भरी पड़ी है। इस धरती पर कुछ जीव इतने छोटे है कि उन्हें नंगी आखों से भी नहीं देखा जा सकता है तो वहीँ कुछ जीव ऐसे भी है जिन्हें देख कर ही ऑंखें फटी की फटी रह जाती है। आज हम दुनिया के कुछ ऐसे जीवों के बारे में बात करने वाले है जो अपने आकार और संरचना के लिए पूरी दुनिया भर में मशहूर है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही दुनिया के 10 सबसे बड़े जानवरों के बारे जानकारी देने वाले हैं, अगर आप भी जानना चाहते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है, तो इस सवाल का जवाब इस लेख में मिल जाएगा। तो आइए जानते है, Duniya ka sabse bada janwar kaun है? और यह कहाँ पाया जाता है।

दुनिया का सबसे बड़ा जानवर कौन सा है : Duniya ka sabse bada janwar

1 ब्लू व्हेल (Blue Wahel)

Blue Whale
Blue Whale duniya ki sabse badi machhli

ब्लू व्हेल मछली को इस दुनिया का सबसे बड़ा जानवर माना गया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी मछली भी है। अब तक ज्ञात दुनिया की सबसे बड़ी ब्लू वहले की लम्बाई 98 फिट थी। यह मछली इतनी विशालकाय होती है कि सिर्फ इस मछली का ह्रदय ही एक कार के बराबर होता है और इसकी जीभ का वजन एक हाथी के बराबर होता है। ब्लू व्हेल अपने भोजन का आहार प्रतिदिन 1 टन छोटी मछलियों का करती है। अपनी इन्हीं विशेषताओं के कारण इसे धरती का सबसे बड़ा जीव माना जाता है।

2. विशाल स्क्विड (Colossal squid)

Colossal squid
Colossal squid

कोलोसल स्क्विड भी एक समुंद्री जीव है। जिसे इस संसार का दूसरा सबसे बड़ा जीव माना गया है। यह देखने में एक दैत्याकार ऑक्टोपस जैसा दिखाई देता है। आम तौर पर इस जीव की लम्बाई 30 से 35 फिट होती है लेकिन अब तक ज्ञात विशाल स्क्विड की लम्बाई 60 फिट है। यह इस संसार में मौजूद हर जीव जंतुओं में सबसे बड़ी आँख वाला जीव है। इन सभी गुणों को देखते हुए इसे दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जानवर माना जाता है।

3. अफ्रीकन हाथी ( African Elephant ) 

अफ्रीकन हाथी
अफ्रीकन हाथी 

यह एक हाथी प्रजाति का जीव है, जो अफ्रीका में पाया जाता है। इस जीव की लम्बाई सूँड से मिलकर पूंछ तक करीब 35 फिट होती है और इस अफ्रीकन हाथी की ऊंचाई करीब 13 फिट तक होती है। इस विशालकाय अफ्रीकन हाथी का वजन करीब 7 तन से भी ज्यादा होता है। यह भूमि पर विचरण करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा और इस संसार का तीसरा सबसे बड़ा जानवर है। यह एक अत्यंत दुर्लभ प्रजाति का जीव है जो अब अफ्रीका से जंगलों से विलुप्त हो रहे है। यह संरक्षित जीवों में शामिल है और इसके संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

4. जिराफ ( Giraffe ) 漣

जिराफ
जिराफ

जिराफ को दुनिया का चौथें सबसे बड़ा जानवर माना जाता है। यह अफ्रीका के जंगलों में पाया जाता है। जिराफ एक शाकाहारी पशु है जिसकी गर्दन की लंबाई 6 फिट तथा इसकी कुल ऊँचाई 19 फिट होती है। कहा जाता है, कि जब एक जिराफ अपने बच्चे को जन्म देती है, तो उसकी ऊँचाई 5 फिट का होता है। यह धरती पर पाया जाने वाला दुनिया का सबसे लम्बा जीव ही।

5. भूरा भालू (Brown Bear) 

 Brown Bear
Brown Bear

भूरा भालू दुनिया के सबसे बड़े जानवरों की सूची में पांचवे नंबर पर शामिल है। भूरा भालू काले भालू की अपेक्षा आकार में काफी ज्यादा बड़ा और शक्तिशाली होता है। इस भूरे भालू की प्रजाति आमतौर पर एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के जंगलों में पायी जाती है। इस भालू का वजन 1 टन से अधिक होता है। इस भालू की लम्बाई इसके खड़े होने पर करीब 10 फिट तक हो जाती है। इस कारण इस भालू को भी इस संसार के सबसे बड़े जानवरों में से एक माना गया है।

6. व्हेल शार्क ( Whale Shark 麗)

Whale shark vishwa ki sabse badi machhli
Whale shark vishwa ki sabse badi machhli

इस मछली को इस दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मछली माना जाता है। अब तक ज्ञात सबसे बड़ी व्हेल शार्क की लम्बाई 18 मीटर यानि की 59 फिट है, और आम तौर पर इसकी लंबाई करीब 40 से 42 फिट है। व्हेल शार्क का वजन लगभग 21.5 टन के आसपास होता है। यह मछली एक बार में 300 तक बच्चों को जन्म देती है। लेकिन आज समुद्र में इसकी संख्या बहुत कम बची है। व्हेल शार्क करीब 70-100 साल तक जीवित रहती है। यह मछली ट्रोफियल समुंद्र के गर्म पानी वाली क्षेत्र में पाई जाते हैं। व्हेल सार्क का मुख्य आहार अपने आसपास तैरती छोटी-छोटी मछलियाँ होती है।

7. खारे पानी का मगरमच्छ (Saltwater Crocodile)

खाराजल मगरमच्छ
खाराजल मगरमच्छ

खारे पानी का मगरमच्छ दुनिया का सबसे बड़ा सरीसृप जीव है। दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में शामिल यह खारे पानी का मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है। खाराजल मगरमच्छ की औसत लम्बाई करीब 13-18 फिट तक होती है और इसका औसत वजन 400 से 600 किलोग्राम के बीच होता है। किलोग्राम तक होता है। यह मगरमच्छ उत्तरी ऑस्ट्रेलिया, भारत के पूर्वी तट और दक्षिण-पूर्वी एशिया में पाया जाता है।

8. शुतुरमुर्ग (Ostrich)

शुतुरमुर्ग
शुतुरमुर्ग

शुतुरमुर्ग दुनिया का एक ऐसा पक्षी है जो उड़ नहीं सकता। यह एक बेहद आक्रामक जीव है जो अफ्रीका में पाया जाता है। इसे दुनिया के सबसे बड़े जानवरों में गिना जाता है। शुतुरमुर्ग की ऊंचाई अधिकतम 9 फीट तक होती है और इसका वजन 150 किलोग्राम तक होता है। यह पक्षी आवश्यकता पड़ने पर कई दिनों तक बिना पानी के भी जीवित रह सकता है। इसका प्रमुख आहार घास, छोटे पेड़-पौधे, फल और फूल होते है लेकिन इसके दांत न होने की वजह से यह उन्हें पचाने के लिए कंकड़ पत्थर भी खा लेता है। इसे दुनिया के सबसे बड़ी आंखों वाला पक्षी भी कहा जाता है। इन सभी विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए इस पक्षी को दुनिया के सबसे बड़े जानवरों की सूची में शामिल किया है।

9. चीनी सालामैंडर(Chinese Salamander)

Chinese Salamander
Chinese Salamander

यह दुनिया का सबसे बड़ा उभयचर जीव है। यह देखने पर छिपकली की प्रजाति का जीव लगता है। इस जीव की लम्बाई करीब करीब 6 फिट होती है और इसका वजन 30 से लेकर 60 किलोग्राम तक होता है। अपने पूर्वजों से थोड़ा बदल जाने के कारण, उन्हें जीवित जीवाश्म के रूप में जाना जाता है। यह देखने में बेहद आकर्षक होते है लेकिन आज इनकी प्रजाति काफी दुर्लभ है।

10. गोलियत बीटल (Goliath Beetle)

Goliath Beetle
Goliath Beetle

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे बड़े जानवर की लिस्ट में एक कीड़ा भी शामिल है। जी हाँ बिलकुल सहीं पढ़ा आपने एक कीड़ा जिसे गोलियत बीटल कहा जाता है यह दुनिया के 10 सबसे जानवरों में गिना जाता है। यह कीट अफ्रीका के ट्रॉपिकल जंगलों में पाया जाता है इसे दुनिया के सबसे बड़े कीट माना जाता हैं। इस कीट का वजन करीब 100 ग्राम तक होता है और इसकी लंबाई 4.5 इंच तक होती है। यह किट सफेद, काला और भूरे रंग का होता है। इस प्रकार गोलियत बीटल किट को दुनिया के दसवें सबसे बड़ा जानवर का दर्जा दिया गया है।

रोचक तथ्य में यह भी जाने:

Duniya ka sabse Bada janwar:

दोस्तों अब आप जान गए होंगे कि दुनिया का सबसे बड़ा जानवर ब्लू व्हेल है। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट्स में जरुर बताइयेगा। इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे ताकि लोगों को इस रोचक तथ्य के बारे में जानकारी हो सके। क्या आपने कभी सोचा था कि एक कीड़ा भी दुनिया के सबसे जानवरों की सूची में शामिल हो सकता है नहीं न। अगर लुप्त हुए जानवरों की बात करे तो डायनासोर भी इस लिस्ट में शामिल होता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here