दुनिया का सबसे लम्बा आदमी टॉप 10 लिस्ट गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2023

दुनिया का सबसे लम्बा आदमी: ये दुनिया बहुत अगब गजब चीजों से भरी पड़ी है। इस दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएँ हो जाती है जिन्हें अपनी आँखों से देखने पर भी विश्वास नहीं होता है। आज हम ऐसे ही कुछ व्यक्तियों के बारे में जानने वाले है जिन्हें यदि आप एक बार देखेंगे तो आपको अपनी आँखों पर विश्वास नहीं होगा। यह मैं इसलिए कह रहा हूँ कि क्योंकि आज जो जानकारी देने वाला हूँ वो है दुनिया के सबसे लम्बे आदमी के बारे में है। आज हम दुनिया के अब तक के सबसे लम्बे आदमियों के बारे में जानेंगे।

दोस्तों हमारे देश में एक सामान्य व्यक्ति की औसत लम्बाई 5.6″ फुट तक होती है। हम जब भी कोई 6 फिट या उससे लम्बे आदमी को देखते है तो हमारे मुंह से यही निकलता है बहुत लम्बे हो यार। लेकिन क्या होगा जब किसी ऐसे आदमी को देखें जिसकी लम्बाई 8 फिट से भी ज्यादा की हो तो आपको आश्चर्य ही होगा। इतने लम्बे इसानो को देखना कितना अजीब सा लगता होगा और खासकर तब जब आपकी लम्बाई सामान्य ही हो। यह तब और भी रोचक हो जाता है जब आपकी लम्बाई कम होती है और आप Height Badhane Ke Liye Yoga Tips जैसी चीजें ढूंढते रहते है। तो आइए जानते दुनिया के 10 सबसे लंबे इंसानो के बारे में।

दुनिया के 10 सबसे लंबे व्यक्तियों की सूची (List of the world’s 10 longest persons)

1. रोबर्ट वाडलो (Robert Wadlow)

Robert Wadlow
Robert Wadlow

दुनिया का सबसे लम्बा आदमी जिसका नाम रॉबर्ट वाडलो था का जन्म 1918 को अमेरिका में हुआ था। इनकी लंबाई 8 फुट 11 इंच और वजन 199 किलो था। इनकी लंबाई बढ़ने का कारण इनकी पिट्यूटरी ग्लैन्ड थी, जो हार्मोन के विकास की एक उच्च दर की उत्पादन करती है। इनकी म्रत्यु इन्फेक्शन के कारण 15 जुलाई 1940 को ही हो गयी थी जब यह मात्र 22 साल की उम्र उम्र के थे। सोचो अगर आपके सामने दुनिया का सबसे लम्बा व्यक्ति आ जाये तो आप को कैसा लगेगा।

2. जॉन रोगन (John Rogan)

जॉन रोगन
जॉन रोगन

दुनिया के दूसरे लम्बे आदमी का नाम जान रोगन था। इनका जन्म 16 फरवरी 1868 को अमेरिका में हुआ था। 13 वर्ष की आयु में इनकी लंबाई आश्चर्यजनक तरीके से बढ़ने लगी। जिसके फलस्वरूप इन्हें Ankylosis बीमारी हो गयी जिसके कारण उन्हें ठीक से उठने बैठने और चलने फिरने में दिक्कत होने लगी। 1899 में इनका लंबाई 8 फुट 10 इंच थी और वजन 98 किलोग्राम था। इनकी मृत्यु Ankylosis बीमारी के कारण 12 सितम्बर 1905 को हो गयी थी। जॉन रोगन को दुनिया के दूसरे सबसे लंबे आदमी का ख़िताब प्राप्त है।

3. जॉन ऍफ़ कार्लो (John F. Carrllo)

जॉन ऍफ़ कार्लो
जॉन ऍफ़ कार्लो

जॉन एफ. कैरोल को दुनिया के तीसरे सबसे लम्बे आदमी का दर्जा प्राप्त हैं। इनका जन्म 1932 को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में बुफैलो नामक जगह पर हुआ था। उनकी लंबाई 16 साल की आयु से तेजी से बढ़ने लगी जिसके बाद उनकी लंबाई ने रुकने का नाम नहीं लिया। इनकी लंबाई 8.8 इंच तक बढ़ गयी थी। इनकी लंबाई बढ़ने का सिलसिला इनकी मृत्यु तक चलता रहा इनकी मृत्यु 1969 में हुई थी।

4. वायनो निलीरिने (Vaino Myllyrinne)

वायनो निलीरिने
वायनो निलीरिने

वायनो निलीरिने को दुनिया के सबसे लंबे व्यक्तियों के सूची में शामिल किया गया है। इनका जन्म 27 फरवरी 1909 को फिनलैंड में हुआ था। Vaino Myllyrinne की लंबाई 8 फुट 6 इंच थी। वे जब 21 साल के थे तो उनका लंबाई 7 फुट थी। साल 1940 में यह दुनिया के सबसे लम्बे व्यक्तियों की लिस्ट में सबसे पहले स्थान पर थे। वायनो निलीरिने को acromegaly नामक बीमारी थी, जिनके कारण 1963 में इनकी मृत्यु हो गयी। वे फिनलैंड में एक सैनिक थे।

5. लियोनिड स्टैडनिक (Leonid Stadnyk)

लियोनिड स्टैडनिक
लियोनिड स्टैडनिक

लियोनिड स्टैडनिक का जन्म 5 August 1970 को युक्रेन में हुआ था। 14 साल की उम्र में ब्रेन सर्जरी के बाद स्टैडनिक की लम्बाई में आश्चर्यजनक रूप से वृद्धि होने लगी और जब उनकी लम्बाई को यूक्रेनी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मापा गया था, तो उनकी लम्बाई 2.57 मीटर (8 फीट 5) के रूप में सूचीबद्ध की गई थी। 24 अगस्त 2014 को 44 साल की उम्र में स्टैडनिक का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया।

6. एडवर्ड ब्यूप्रे (Edouard Beaupre)

एडवर्ड ब्यूप्रे
एडवर्ड ब्यूप्रे

एडवर्ड ब्यूप्रे का जन्म सन् 9 जनवरी 1881 को कनाडा में हुआ था। इनका लंबाई 8 फुट 3 इंच थी। वे एक सर्कस कलाकार के साथ एक लम्बे चौड़े पहलवान भी थे। इन्हें क्षय नामक बीमारी थी। जिसके कारण 3 जुलाई 1904 को केवल 23 वर्ष के आयु में देहांत हो गया। इनके बीमार का इलाज st. Louis Hospital, USA में चल रहा था जहाँ इन्होने अपने जीवन की अंतिम साँस ली थी।

7. सुलतान कोसेन (Sultan Kosen)

सुलतान कोसेन
सुलतान कोसेन

सुलतान कोसेन वर्तमान में दुनिया के सबसे लंबे आदमी है। सुलतान कोसेन का जन्म 10 दिसंबर 1982 को तुर्की में हुआ था। उनकी लम्बाई 8 फुट 2 इंच मापी गई थी। उन्होंने अपने लंबाई को रोकने के लिए कई सारी दवाईयों ली। जिसके बाद साल 2012 में डॉक्टर उनकी लम्बाई को रोकने में सफल रहे। साल 2009 में इन्हें इनकी लम्बाई के कारण दुनिया के लम्बे आदमी का दर्जा प्राप्त हुआ और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इनका नाम शामिल किया गया।

8. बर्नार्ड कोएने (Bernard coyne)

बर्नार्ड कोएने
बर्नार्ड कोएने

बर्नार्ड कोएने का जन्म 27 जुलाई 1897 को अमेरिका में हुआ था। इनकी लंबाई 8 फुट 2 इंच तक मापी गई थी। इनकी हाइट डैडी लॉन्ग लेग्स सिंड्रोम नामक बीमारी होने की कारण बढ़ी थी। इनकी मृत्यु 1921 को केवल 24 साल के उम्र में हो गया था। इस प्रकार इन्हें भी इतिहास में सबसे लंबे व्यक्तियों की सूची में शामिल किया जाता है।

9. डॉन कोएहलर (Don Koehler)

डॉन कोएहलर
डॉन कोएहलर

इन्हें दुनिया का 9वां सबसे लंबे आदमी माना गया है। इनका जन्म 1 सितंबर 1925 को मोन्टाना में हुआ था। इनकी लम्बाई 8.2 फुट थी। डॉन मोन्टाना का कहना था कि ये जब 10 साल के थे तब इनकी लम्बाई सामान्य रूप रूप से बढ़ रहा थी। लेकिन उसके बाद अचानक से उनकी हाइट काफी तेजी से बढ़ने लगी। वे 1969 से लेकर 1981 तक दुनिया के सबसे लंबे आदमी रह चुके हैं। यह काइफोसिस नामक बीमारी से ग्रसित थे। जिसके कारण 26 फरवरी 1981 को शिकांगो में उनकी मृत्यु हो गई।

10. विकास उप्पल (Vikas Uppal)

विकास उप्पल

विकास उप्पल का जन्म 1986 को भारत के हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था। इन्हें भारत का सबसे लम्बा आदमी का दर्जा प्राप्त है। इनकी लंबाई 8 फुट 1 इंच मापी गयी थी। विकास उप्पल का कहना था कि उनका लंबाई 12 साल की आयु तक सामान्य व्यक्तियों के जैसा बढ़ी। लेकिन 12 साल के बाद उनका लंबाई काफी तेजी से बढ़ने लगा जो रुकने का नाम नहीं ले रहा थी। विकास उप्पल के घर वालों ने मिलकर फैसला किया की उनका ऑपरेशन करवाया जाये। लेकिन साल 2007 में ऑपरेशन करते समय इनके दिमाग से ट्यूमर निकाला जा रहा था। किसके कारण इनकी मृत्यु हो गयी।

यह भी जाने:

Faqs:

वर्तमान में दुनिया का सबसे लम्बा आदमी कौन है?:

वर्तमान में दुनिया का सबसे लम्बा आदमी सुलतान कोसेन है, जिनके नाम पर गिनीस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इनकी लम्बाई 8 फुट 2 इंच है। यह तुर्की के रहने वाले है।

भारत का सबसे लम्बा आदमी कौन है?

विकास उप्पल को भारत के सबसे लम्बे आदमी का दर्जा प्राप्त है। इनका जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था। इनकी लम्बाई 8 फुट 1 इंच थी। एक ऑपरेशन के दौरान सन 2007 में इनकी मृत्यु हो गयी थी।

दुनिया के इतिहास का सबसे लम्बा आदमी किसे माना जाता है?

आधुनिक विश्व के इतिहास के अनुसार दुनिया का सबसे लंबा आदमी रॉबर्ट वाडलो को माना जाता है। इनकी लंबाई 8 फुट 11 इंच और वजन 199 किलो था। 22 साल की उम्र में इनकी म्रत्यु इन्फेक्शन के कारण 15 जुलाई 1940 को ही हो गयी थी।

वर्तमान में दुनिया का सबसे लम्बा आदमी सुल्तान कोसेन है, और अभी तक के आधुनिक इतिहास में दुनिया का सबसे लम्बा आदमी राबर्ट वाडलो को माना जाता है। आपको यह लेख कैसा लगा हमें जरुर बताये और अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर जरुर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here