दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है: Richest man in the world 2022

Duniya ka sabse Amir admi: क्या आप जानते है दुनिया का सबसे अमीर आदमी (Richest man in the world in Hindi) कौन है? और उनकी कुल संपत्ति कितनी है? अगर नहीं तो आज के इस लेख में हम दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी और उनकी कुल सम्पात्ति के बारे में जानेगे.

दोस्तों करोड़पति बनने के सपने तो हर कोई देखता है। किसी का ये सपना सिर्फ सपना ही रह जाता है, तो कोई वाकई में करोड़पति बन जाता है। दुनिया भर में हर साल लाखों व्यक्ति करोड़पति बनते है। लेकिन दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनने के लिए आपको सिर्फ करोड़पति नहीं बल्कि खरबपति बनना होता है। तभी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों कि सूची में नाम आता है अन्यथा नहीं।

दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की सूचि Forbes नामक संस्था द्वारा जारी की जाती है, यह संस्था एक साप्ताहिक मैगजीन प्रकाशित करती है, जो दुनिया के व्यापार जगत से लेकर राजनैतिक जगत की सबसे विश्वसनीय मैगजीन है. इस लेख में लिए आंकड़े इसी मैगजीन से लिए है.

दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी: Richest man in the world 2022

1. एलोन मस्क (Elon Musk): दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जो एलोन मस्क को ना जनता हो। Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर बिज़नस मैन है। इनकी उम्र 2022 को करीब 50 साल की है। एलोन मस्क स्पेसएक्स के संस्थापक व टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक है। साल 2016 में एलोन मस्क को दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूचि में 21 स्थान मिला था। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति $263.0 बिलियन डॉलर है। जो इन्हें दुनिया का सबसे अमीर आदमी बनता है।

2. बर्नार्ड अर्नोल्ट & फैमिली (Bernard Arnault & family) – यह दुसरे नंबर पर Duniya ka sabse Amir admi हैं। इनकी कुल संपत्ति 195 बिलियन डॉलर है। यह LVMH company के मालिक हैं। यह कम्पनी French Multinational Luxury Goods से संबंधित है। जो कि महंगे उत्पाद बनाने के लिए जानी जाती है। इनकी उम्र 71 वर्ष है, और यह फ्रांस के नागरिक है।

3. जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) – दुनिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में सबसे पहला नाम इन्ही का आता है। इनकी कुल संपत्ति 188 बिलियन डॉलर है, और इनकी उम्र 57 साल है। जेफ बेज़ोस Amazon Company के संस्थापक है। Amazon Company दुनिया की सबसे बड़ी ईकॉमर्स कम्पनी में से एक है। Amazon एक ऑनलाइन शॉपिंग करने वाली वेबसाइट है। इस कम्पनी की कुल संपत्ति 7 लाख करोड़ से अधिक है। जेफ बेज़ोस अमेरिका (USA) के रहनेवाले हैं।

4. बिल गेट्स (Bill Gates)– यह भी दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल हैं। यह Microsoft कम्पनी के संस्थापक हैं। इनकी कुल संपत्ति 136.2 बिलियन डॉलर है। इनकी उम्र 66 वर्ष है, और यह भी अमेरिका USA के नागरिक है।

5. लैरी एलिसन (Larry Ellison) – इनका पूरा नाम लॉरेंस जोसेफ एलिसन है। यह भी एक अमेरिकी व्यवसायी, उद्यमी के रूप में पहचाने जाते हैं। यह Oracle Corporation के सह – संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। इनका कुल संपत्ति करीब 119.5 बिलियन डॉलर का है। इनकी उम्र 77 वर्ष कि है। यह भी अमेरिका का नागरिक हैं।

6. मार्क ज़ुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg)– यह Facebook कम्पनी के संस्थापक हैं। इनकी कुल संपत्ति 117.5 बिलियन डॉलर है। इनकी उम्र सिर्फ 37 वर्ष है। यह सबसे कम उम्र के अरबपति हैं और इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। इनको youngest Ballooners के नाम से भी जाना जाता हैं। ये भी अमेरिका USA के नागरिक हैं।

7. लैरी पेज (Larry Page) – लैरी पेज का पूरा नाम लॉरेंस एडवर्ड पेज है। इन्हें कौन नहीं जानता है ये एक अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक हैं। यह Google कम्पनी के सह संस्थापकों में से एक हैं। इनकी कुल संपत्ति 117.3 बिलियन डॉलर है। इनकी उम्र 47 वर्ष है।

8. वॉरेन बफे (Warren Buffett) – यह दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी हैं। यह Berkshire Hathaway कंपनी के मालिक हैं। इनकी कुल संपत्ति 115.6 बिलियन डॉलर है। इनकी उम्र 91 वर्ष की है, यह भी अमेरिका USA के नागरिक हैं।

9. सर्गी ब्रिन (Sergey Brin) – इनका पूरा नाम सर्गी मिखायलोविच ब्रिन है। सग्री ब्रिन भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों कि सूची में शामिल हैं। ये भी एक अमरीकी कंप्यूटर वैज्ञानिक और इंटरनेट उद्यमी हैं। ये Google कम्पनी के सह – संस्थापक भी हैं। इनकी कुल संपत्ति करीब 113.1 बिलियन डॉलर की है। इनकी उम्र 48 वर्ष है। ये अमेरिका के नागरिक हैं।

10. स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer): स्टीव बाल्मर ने अपने करियर की शुरुआत माइक्रोसॉफ्ट कंपनी से की थी। वह माईक्रोसॉफ्ट कार्पोरेशन (Microsoft Corporation) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके है। 65 वर्षीय बाल्मर पेशे से एक कंप्यूटर वैज्ञानिक है। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति 99.9 बिलियन डॉलर है।

11. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani): भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में ग्यारहवें नंबर पर आते है। 19 अप्रैल 1957 को जन्मे मुकेश अंबानी रिलाइंस मोबाइल, रिलाइंस केबल, रिलाइंस पेट्रोलियम का बिजनेस करते है। वर्तमान में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 93.2 बिलियन डॉलर है।

12. फांस्वाज बेटनकॉट मायज (Francoise Bettencourt Meyers & family): फांस्वाज बेटनकॉट दुनिया की सबसे अमीर महिला बिज़नस वूमेन है। फ़्रांस की रहने वाली फांस्वाज बेटनकॉट कॉस्मेटिक्स ब्रांड L’Oreal की मालकिन है। 68 वर्षीय फांस्वाज बेटनकॉट की कुल संपत्ति $90.9 बिलियन डॉलर है। इस हिसाब से फांस्वाज बेटनकॉट दुनिया की 12 वी सबसे अमीर शख्सियत है।

13. कार्लोस स्लिम (Carlos Slim) – मेक्सिको के रहने वाले कार्लोस स्लिम दुनिया के 13वे सबसे अमीर व्यक्ति है। 81 वर्षीय कार्लोस स्लिम टेलीकॉम इंडस्ट्रीज़ से सम्बंध रखते हैं। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति करीब 83.1 बिलियन डॉलर की है।

14. गौतम अडानी (gautam Adani): भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूचि में 14वे नंबर पर आते है। अदानी समूह के मालिक भारत के जाने माने उद्योगपति व बिजनेस मैन हैं। गौतम अडानी के अदानी समूह द्वारा कोयले का व्यापार, तेल, गैस, बिजली का उत्पादन, रियल स्टेट, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक और गैस वितरण पोर्ट से संबंधित काम करती है। वर्तमान में इनकी कुल संपत्ति 80.6 बिलियन डॉलर की है। यह गुजरात राज्य के रहने वाले है।

15. अमनकायो ओर्टेगा गाओना (Amancio Ortega)– यह भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तयों की सूची में 15वे नंबर पर आते है। यह “Zara” नामक कंपनी के मालिक हैं। जो कि Fashion के क्षेत्र में एक प्रसिद्ध कंपनी है। इनकी कुल संपत्ति 73.0 बिलियन डॉलर है और इनकी उम्र 85 वर्ष है। यह स्पेन देश के नागरिक हैं।

Duniya ka sabse bada Admi List 2022

क्रमनामकंपनीदेशकुल संपत्ति
1.एलोन मस्क Tesla, SpaceXअमेरिका263 बिलियन डॉलर
2.बर्नार्ड अर्नोल्ट (Bernard Arnault)LVMHफ्रांस195 बिलियन डॉलर
3.जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos)Amazonअमेरिका188 बिलियन डॉलर
4.बिल गेट्स (Bill Gates)Microsoftअमेरिका136.2 बिलियन डॉलर
5.लैरी एलिसन (Larry Ellison)Softwareअमेरिका119.5 बिलियन डॉलर
6.मार्क ज़ुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg)Facebookअमेरिका117.5 बिलियन डॉलर
7.लैरी पेज (Larry Page)Googleअमेरिका117.3 बिलियन डॉलर
8.वॉरेन बफे (Warren Buffett)Berkshire Hathawayअमेरिका115.6 बिलियन डॉलर
9.सर्गी ब्रिन (Sergey Brin)Googleअमेरिका113.1 बिलियन डॉलर
10स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer)Microsoftअमेरिका99.9 बिलियन डॉलर
11.मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)Relianceभारत93.2 बिलियन डॉलर
12.फांस्वाज बेटनकॉटL’Oréalफ़्रांस90.9 बिलियन डॉलर
13.कार्लोस स्लिम (Carlos Slim)Telecomमेक्सिको83.1 बिलियन डॉलर
14.गौतम अडानीInfrastructure, commoditiesभारत80.6 बिलियन डॉलर
15.अमनकायो ओर्टेगाZaraस्पेन73.0 बिलियन डॉलर
दुनिया का सबसे अमीर आदमी

दुनिया का सबसे अमीर आदमी :- ऊपर दिए गए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची समय – समय पर बदलती रहती है। क्युकी इन सभी खरबपतियों की कम्पनी के शेयर के दाम घटते बढ़ते रहता है। Duniya ke sabse Amir Admi list 2022 के आधार पर है. यह सूची में दिए गए आंकड़े फोर्ब्स की वेबसाइट से लिए गए है।

अब आप जान गए होंगे कि दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है? इसकी जानकारी ऊपर लिखी गई है। इस आर्टिकल में मैं आपको दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी के नाम सूची बताया है। ये पोस्ट कैसा लगा हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताए। और ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here