दुनिया का सबसे महंगा होटल 2022

दुनिया का सबसे महंगा होटल: हर इंसान की इच्छा होती है कि वह जीवन में एक बार पांच सितारा होटल में खाना खाए या फिर एक रात गुजारे, लेकिन हर किसी के बस में इन 5 स्टार होटलों में खाना खाना या रुकना बस की बात नहीं होती। यह होटल इतने महगें होते है कि उतने में एक आम आदमी अपने घर का एक सप्ताह या फिर एक महीने तक का खर्चा चला सकता है। लेकिन आज हम विश्व के जिन सबसे महंगे होटलों के बारे में बात करने जा रहे है, वहां एक रात रुकने का किराया इतना महंगा है कि एक आम आदमी उतने पैसों से अपने जीवन भर के शौख पूरे कर सकता है। आपको मजाक तो नहीं लग रहा है। अगर मजाक लग रहा ही तो इस लेख को पूरा पढ़ें और जाने दुनिया के सबसे महंगे होटल कौन से है और यह एक रात रुकने में कितना पैसा खर्च होगा।

दुनिया के 10 सबसे महंगे होटलों की लिस्ट- List of most expensive hotels in the world

क्रम.होटल का नामदेश
1.द मार्क होटलअमेरिका (USA)
2.होटल प्रेजिडेंट विल्सनस्विट्जरलैंड
3.फोर सीजन होटलअमेरिका (USA)
4.लॉकला आइलैंड रिसॉर्टफिजी
5.द रॉयल विलाग्रीस
6.राज पैलेस होटलजयपुर (भारत)
7.होटल मार्टिनेजफ्रांस
8.द स्काई विला(USA)
9.होटल प्लाजा एथनफ्रांस
10.द कनॉट होटललंदन
दुनिया का सबसे महंगा होटल

1. द मार्क होटल, अमेरिका (USA)

The mark hotel दुनिया का सबसे महंगा होटल है। ये होटल अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है। इस होटल के पैंटहाउस मे एक रात रुकने का किराया करीब 55 लाख रुपए हैं। इस होटल में 5 बेडरूम, 4 फायरप्लेस, 6 बाथरूम, 2 पाउडर रूम, 2 वेट बार्स और 1 लाइब्रेरी लाउंज उपलब्ध है। इस होटल में आपको सारी सुविधाए मिलेगी। यहां बेहतरीन खाने के साथ – साथ 24 घंटे सैलून तथा सूट टेलरिंग की भरपूर सेवा दी जाती है। इस प्रकार ये होटल विश्व का सबसे महंगा होटल है। जितना इस होटल में एक रात रुकने का किराया है उतना तो एक आम आदमी अपने जीवन भर में कमा नहीं पाता है।

2. होटल प्रेजिडेंट विल्सन (स्विट्जरलैंड)

होटल प्रेजिडेंट विल्सन विश्व का दूसरा सबसे महंगा होटल है। यहां पर एक रात का किराया लगभग 38 लाख रुपए आता है। इस होटल में आपको 12 बेडरूम, 12 बाथरूम हैलीपेड, सेनवे ग्रैंड पियानो, बिलियर्ड टेबल तथा बुलेप्रूफ विंडोज़ जैसे सुविधाएं दी जाती है। इस होटल में रह रहे बड़े बड़े लोगों की बात को जाये तो बिल गेट्स, माईकल जैक्सन, रिचर्ड ब्रैसन और रिहाना शामिल हैं। इस होटल के छत पर से स्विट्जरलैंड की खूबसूरती को आनन्द उठा सकते हैं।

3. फोर सीजन होटल, अमेरिका ( USA)

फोर सीजन होटल, अमेरिका

यह होटल भी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में स्थित है. आपको जानकर आश्चर्य होगा की इस होटल को बनाने में सात साल लग गये थे। इस होटल का बनवाने में कुल कुछ 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर आया था। इस होटल में एक रात रेस्ट करने का किराया 36 लाख रुपए आता है। यह होटल काफी आकर्षण और आलीशान होटल है। इस होटल में ठहरने वाले लोगों को अनलिमिटेड शैपन और मसाज जैसे सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है। इस प्रकार यह दुनिया का तीसरे सबसे महंगा होटल है।

4. हिलटॉप एस्टेट, आइलैंड रिसॉर्ट, फिजी

हिलटॉप एस्टेट, आइलैंड रिसॉर्ट, फिजी

आइलैंड रिसॉर्ट दुनिया का चौथा सबसे महंगा होटल है। यहां पर एक रात ठहरने का किराया करीब 35 लाख रुपए आता है। इस होटल को साल 2003 में रेड बुल के संस्थापक डेटरिच मेटेसिक ने खरीद लिया था और तब से उन्होंने इस होटल को प्राइवेट रिट्रीट में बदल दिया है और मजे की बात तो ये है की डेटरिच मेटेरिक इस हिलटॉप एस्टेट में रहते हैं परन्तु अगर कोई गेस्ट डेटरिच मेटेसिक जी के साथ रहने का अपना इच्छा जताता है, तो डेटरिच मेटेसिक उनकी सेवानिवृत करते हैं।

5. द रॉयल विला, ग्रीस

द रॉयल विला, ग्रीस

यह होटल विश्व का पांचवे सबसे महंगा होटल है। इस होटल में एक रात रेस्ट करने का किराया करीब 30 लाख रुपए है। इस होटल में ठहरे हर गेस्ट को प्राइवेट जेट में घुमाया जाता है। ऐसा माना जाता है के आप चाहे कितने भी बड़े डॉन/भाई क्यूं न हो, यहां आपका कुछ नहीं चलेगा। इस होटल के अन्दर इन्टर करते ही आपको सिलेब्रिटी जैसा स्वागत किया जाता है तथा इस होटल ठहरे हर एक गेस्ट का एक सेलेब्रिटी जैसा ख्याल रखा जाता है।

6. महाराजा पवेलियन, राज पैलेस होटल, जयपुर भारत

महाराजा पवेलियन, राज पैलेस होटल, जयपुर भारत

राजस्थान में स्थित राज पैलेस होटल दुनिया का छठा सबसे महंगा होटल है। यह होटल चार मजिल का है जिसमें 4 बेडरूम है। इस होटल में एक रात ठहरने के लिए आपको 29 लाख रुपए देने को पड़ते है। इस होटल भी अन्य होटलों की तरह अपने गेस्ट को काफी अच्छे ख्याल रखते हैं। इस होटल में आपको राजसी ठाट बात का एहसास होगा। यदि आप इस होटल में एक रात रुकते है तो आप अपने आपको किसी राजा महाराजा से कम नहीं समझेंगे। इस प्रकार यह भारत का सबसे महंगा होटल है।

7. पैंटहाउस स्वीट, होटल मार्टिनेज, फ्रांस

पैंटहाउस स्वीट, होटल मार्टिनेज, फ्रांस

फ्रांस में स्थिति यह होटल दुनिया का सातवें सबसे महंगा होटल है। यहां एक रात ठहरने का किराया तकरीबन 26 लाख रुपए है। ऐसा कहा जाता है की इस होटल के रूम की खूबसूरती को देखते हुए सऊदी के सेख ने यहां पांच साल ठहरने की पेशकश की थी। यह होटल 290 स्क्वेर मीटर में बना हुआ है।

8. द स्काई विला, पाम्स केसिनो, लास वेगस, नेवादा, अमेरिका

द स्काई विला, पाम्स केसिनो, लास वेगस, नेवादा, अमेरिका

यह दुनिया का आठवां सबसे महंगा होटल है। यहां एक रात ठहरने का किराया 25 लाख रुपए का खर्च आता है। इस होटल में दूसरे फ्लोर पर एक प्राइवेट मसाज रूम है। जहां जाकर आप मसाज का आनंद उठा सकते हैं। इसमें पर्सनल ग्लास लिफ्ट आदि है। यहां बेडरूम में रोटेटिंग बेड, टू वे फायरप्लेस और इन रूम सोकिंग टब है।

9. होटल प्लाजा एथन, फ्रांस

होटल प्लाजा एथन दुनिया का नवां सबसे महंगा होटल है। इस होटल में एक रात ठहरने का किराया करीब 17 लाख रुपए आता है। यह होटल करीब 450 स्क्वेर मीटर के साथ प्लाजा स्वीट पेरिस का सबसे बड़ा होटल है। इसमें नाईट बैंग, फ्लैट टीवी, जकुंजी और एक स्टिम रूम लगे हूये हैं, इसमें एक साथ 10 गेस्ट रह सकते हैं। इसमें चार बेडरूम, चार बाथरूम ,डाइनिंग टेबल रूम और कई सारे सिटिंग रूम है।

10. द अपार्टमेंट, द कनॉट होटल, लंदन, इंग्लैंड

द अपार्टमेंट, द कनॉट होटल, लंदन, इंग्लैंड

यह होटल दुनिया का दसवां सबसे महंगा होटल है। यहां एक रात का किराया करीब 15 लाख रुपए है। यह लंदन का प्रीमियर पैंटहाउस स्वीट मेफेयर लग्ज़री का मजा देती है। यहां का कनॉट बलेटर जो मिशलिन स्टार्ड शेफ हैं जो 24 घण्टे आपके लिए खाना बनाएगा।

विश्व का सबसे महंगा होटल:

दोस्तों अब आप जान गये होंगे की दुनिया का सबसे महंगा होटल “द मार्क” होटल है जो की अमेरिका में स्थित है। अगर आपको इनमे से किसी होटल में एक रात गुजरने का मौका मिले तो आप अपने आप को दुनिया का सबसे भाग्यशाली इंसान समझेंगे। वर्ना आम आदमी तो इन विश्व के सबसे महंगे होटलों में रुकने की तो सपने में ही सोच सकता है हकीकत में नहीं। आपको ये रोचक तथ्य कैसा लगा हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here