दुनिया का सबसे छोटा देश और उनके नाम: Smallest country in the world Hindi

Smallest country in the world Hindi: दोस्तों क्या आप जानते है दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है और यह कितना बड़ा है? दोस्तों जैसा की हम जानते है पूरी दुनिया में लगभग 195 देश है, और हर देश किसी न किसी वजह जाना जाता है. आज हम ऐसे ही 10 देशों के बारे में जानेंगे जो दुनिया के सबसे छोटे देश (duniya ka sabse chota desh) है। इनमे से कुछ देश अपने क्षेत्रफल और जनसंख्या का आधार पर बहुत ही छोटे है तो वहीँ कुछ देश क्षेत्रफल और जनसंख्या में थोड़े बड़े भी है. इसके पूर्व के लेख में हमने दुनिया का सबसे बड़ा देश और उनके नाम के बारे में जाना था.

दुनिया का सबसे छोटा देश: Smallest country in the world Hindi

दोस्तों अगर आप वाकई में दुनिया के सबसे छोटे देश के बारे में नहीं जानते है, तो आपको इस लिस्ट का सबसे पहला देश, जो दुनिया का सबसे छोटा देश है उसका क्षेत्रफल और आबादी आपको हैरानी में दाल देगी, कि क्या वाकई में दुनिया में इतना छोटा देश भी है. लेकिन ये सच है. तो चलिए शुरू करते है Duniya ka sabse chota desh की लिस्ट.

1. वेटिकन सिटी – Vetican City

वेटिकन सिटी- यह यूरोप महाद्वीप में स्थित है। जिसका क्षेत्रफल मात्र 44 हेक्टेयर है यानी 108.7 एकड़ है। वेटिकन सिटी की कुल आबादी (vatican city population Hindi) मात्र 840 लोग रहते हैं। इस देश कि मुख्य भाषा लातिनी है। यह एक पृथ्वी का सबसे छोटा, और स्वतंत्र राष्ट्र है। यह इटली के शहर रोम में स्थित है। यह ईसाई धर्म के एक प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का मुख्य केन्द्र है। यहाँ के गिरजाघर, मकबरे, संग्रहालय इत्यादि आकर्षण का केंद्र है। आपको जानकर थोडा आश्चर्य जरुर होगा लेकिन वेटिकन सिटी की राजधानी वेटिकन सिटी ही है. और यह देश भारत के सबसे छोटे गाँव मनसापुर जितना मात्र है.

2. मोनाको – Monaco

मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। यह देश यूरोप महाद्वीप में स्थित है। इस देश का क्षेत्रफल 1.95 वर्ग किलोमीटर है और इस देश की कुल आबादी 38,499 है। यह देश क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे घनी आबादी वाला देश है। इस देश की राष्ट्रीय मुद्रा यूरो (URO) है और इस देश की राष्ट्रीय भाषा फ्रांसिसी है। यहाँ दुनिया के किसी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति करोड़पति है। मोनाको की राजधानी मोनाको ही है और इस देश की तीन तरफ की सीमा फ़्रांस से लगती है।

3. नाउरु – Nauru

नाउरु दुनिया का तीसरा सबसे छोटा द्वीप राष्ट्र है। यह दक्षिण प्रशांत सागर में में स्थित एक द्वीप राष्ट्र है। इस देश का क्षेत्रफल मात्र 21 वर्ग किलोमीटर है, जोकि भारत के सबसे बड़े गाँव गहमर जितना मात्र ही है। इस देश की आबादी मात्र 10,824 है। यह दुनिया का मात्र एक ऐसा देश है जिसका कोई राजधानी ही नहीं है। यह दुनिया का सबसे छोटा स्वतंत्र गणराज्य राष्ट्र है। इसकी मुख्य भाषा नाउरूई, अंग्रेजी है। नाउरु का सबसे बड़ा शहर यारेन है। यह देश सन 31 जनवरी 1968 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड और संयुक्त राष्ट्र ट्रस्टीशिप काउंसिल से अलग होकर बना था।

4. तुवालू – Tuvalu

तुवालू दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है। इस देश के क्षेत्रफल की बात करे तो यह मात्र 26 वर्ग किलोमीटर है. यह देश इलाइस आइलैंड प्रशांत महासागर में हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित एक पोलिनेसियाई द्वीप देश है। यह देश चार द्वीप और पांच येटाल से मिलकर बना है। इस देश कुल आबादी मात्र 11,792 है। इस देश की राष्ट्र भाषा तुवालुयाई और अंग्रेजी है। तुवालू कि राजधानी का नाम फुनाफुती है। इस देश की मुद्रा तवालुयाई डॉलर और आस्ट्रेलियाई डॉलर है।

5. सान मारिनो- San Marino

सान मारिनो – यह युरोप में स्थित एक छोटा सा देश है, जिसे विश्व का पांचवा सबसे छोटा माना जाता है। यह युरोप का सबसे पुराना गणराज्य रहा है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 61 वर्ग किलोमीटर है । इसका राजधानी सैन मारिनो है। इसका प्रमुख भाषा इटालियन है। जनवरी 2005 के जनगणना के अनुसार इस देश की कुल आबादी 28,117 है। यहाँ कि मुद्रा यूरो € (URO) है।

6. लिख्टेंश्टाइन – Liechtenstein

लिख्टेंश्टाइन- यह पश्चिम युरोप में स्थित एक छोटा सा लैंडलॉक देश है। इस देश की सीमा पश्चिम और दक्षिण में स्विट्जरलैंड और पूर्व में आस्ट्रिया से मिलती है। इस देश का क्षेत्रफल मात्र 160 वर्ग किलोमीटर है, और यह दुनिया का छठा सबसे छोटा देश है। 2008 कि जनगणना के अनुसार इस देश कि कुल आबादी मात्र 35,446 है। इसकी राजधानी वादुज है। इसका सबसे बड़ा नगर श्रान है। इस देश का मुख्य भाषा जर्मन है।

7. मार्शल द्वीपसमूह – Marshal Islands

मार्शल द्वीपसमूह – प्रशांत महासागर के मध्य एक माइक्रोनेशियाई राष्ट्र है। इस देश का क्षेत्रफल 181 वर्ग किलोमीटर है, और यह दुनिया का सातवां सबसे छोटा देश है । Worldmeter के अनुसार के अनुसार 2020 में इस देश की कुल जनसंख्या 59,190 है। इसका मुख्य भाषा मार्शली, अंग्रेजी है, और यहाँ के नागरिकों को मार्शली कहा जाता है। मार्शल द्वीपसमूह की राजधानी मजुरो (डेलैप) है।

8. मालदीव – Maldiv

मालदीव हिन्द महासागर में स्थित एक द्वीप देश है । मालदीव देश का क्षेत्रफल मात्र 300 किलोमीटर है, और यह दुनिया आठवां सबसे छोटा देश है । मालदीव करीब 1200 द्वीपों से मिलकर बना एक द्वीप समूह है । ये देश भारत के बहुत करीब है। मालदीव कि राजधानी और सबसे बड़ा शहर माले है। मालदीव का कुल आबादी 2020 के अनुसार 540,544 है। इस देश कि मुद्रा मालदीवीं रूफिया (MVR) है और इस देश की राष्ट्रभाषा दिवेही है ।

9. माल्टा – Malta

माल्टा युरोपीय महादीप का सबसे विकसित देश माना जाता है। इस देश का क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर है और यह दुनिया का नौवां सबसे छोटा देश है । यहाँ का प्रमुख भाषा मल्टाई व अंग्रेजी है। इस देश कि कुल आबादी 423,282 है। इस देश कि आबादी को देखा जाए तो किसी अन्य छोटे देशों के मुकाबले इसकी आबादी बहुत ज्यादा है। यह देश कितना विकसित है इस बात अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है इस देश में करों की संख्या 3.5 लाख से से भी ज्यादा है, जो प्रतिव्यक्ति एक कार के बराबर है ।

10. ग्रेनाडा – Grenada

ग्रेनाडा – यह दुनिया का 10वां सबसे छोटा देश है। इसका क्षेत्रफल 344 वर्ग किमी0 है इसका जनसंख्या 112,000 है। ग्रेनाडा देश कि राजधानी सेंट जॉर्ज है। इसका मुख्य भाषा अंग्रेजी, पातोइस है। इसकी राष्ट्र मुद्रा पूर्वी कैरेबियाई डॉलर (XCD) है।

Duniya ka sabse Chota Desh:

दोस्तों ये तो थे दुनिया के सबसे छोटे देश (Smallest country in the world Hindi) और उनकी राजधानी के नाम । आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। और अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ✍️✍️

जय हिन्द जय भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here