भारत का सबसे अमीर मंदिर कौन सा है 2022? Richest Temple in India

आज हम बात करने जा रहे है भारत के सबसे अमीर मंदिरों (Richest temple in India) के बारे में. दोस्तों अगर भारत में मंदिरों की संख्या की बात की जाये तो यह लाखों में है, और सभी मंदिरों की अपनी एक अलग मान्यता है। हर मंदिर में आपको भक्तों की लम्बी लम्बी कतारें देखने को मिल जाएँगी, जहाँ रोजाना कुछ न कुछ चढ़ावा आता रहता है।

लेकिन दोस्तों क्या आप जानते है, या फिर जानना चाहते है कि भारत का अमीर मंदिर कौन सा है. तो आपको यह लेख पूरा पढना पड़ेगा। आज मैं आपको इस लेख के माध्यम से भारत के 5 सबसे अमीर मंदिरों के बारे में बताने जा रहा हूँ। तो चलिए शुरू करते है…

भारत का सबसे अमीर मंदिर कौन सा है? Richest temple in India

वैसे तो हमारे देश में गुप्त दान को सबसे बड़ा दान माना गया है। लोग पुण्य कमाने के लिए या फिर टैक्स से बचने के लिए समय समय पर मंदिरों, ट्रस्ट, सेवाश्रमों वगैरह जैसी जगहों पर दान करते रहते है।

लोगों के दान करने की कोई सीमा नहीं नहीं जहाँ कोई दान के नाम पर श्रम दान करता है वही सामर्थ्यवान लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार इतना कुछ दान में दे देते है जितना हम कभी सपने में भी नहीं सोच पाते है.

लोग सबसे ज्यादा पैसा दान में मंदिरों में ही चढाते है. और भारत में ऐसे बहुत से मंदिर है जिनकी दान से होने वाली कमाई करोड़ों अरबों रूपये सालाना है।

आज हम इन्ही मंदिरों के बारे में जानेंगे जो सालाना करोड़ो में कमाई करते है. और कड़ी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला मंदिर है…

1. पद्मनाभ स्वामी मंदिर, केरल

पद्मनाभ स्वामी मंदिर, केरल
पद्मनाभ स्वामी मंदिर, केरल

भारत का सबसे अमीर मंदिर पद्मनाभ स्वामी है। जो दक्षिण भारत में केरल के तिरुवनंतपुरम शहर में स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु जी को समर्पित है। कुछ विद्वान का मानना है, इस मंदिर का निर्माण 5000 वर्ष पूर्व कलयुग के दौरान किया गया था।

यह मंदिर दक्षिण भारत में बहुत ज्यादा प्रचलित है। इस मंदिर में कुल 7 तहखाने है जिसमें सिर्फ 6 तहखानों में ही करीब 20 अरब यानी 1.30 लाख करोड़ का सोना है, और 500 करोड़ की भगवान विष्णु जी की मूर्ति है।

इस मंदिर की देखभाल त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार द्वारा की जाती है। तथा इस मंदिर के अंदर भगवान विष्णु जी की सुंदर व विशाल मूर्ति रखी गई है।

जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में भगवान विष्णु जी के भक्त दूर दूर से यहां दर्शन करने आते हैं। लोगों को ऐसा मानना है कि तिरुवनंतपुरम नाम भगवान के अनंत नामक नाग के नाम पर रखा गया है, और भगवान विष्णु जी की विश्राम अवस्था को पदनभा कहा जाता है।

2. वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति बालाजी

वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति बालाजी
वेंकटेश्वर मंदिर, तिरुपति बालाजी

तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है, जिसे उत्तर भारत में तिरुपति बालाजी के नाम से भी जाना जाता है। वहीँ इस मंदिर को दक्षिण भारत में तिरुमला मंदिर के नाम से भी जाना जाता हैं।

तिरुपति भारत के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। इस तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर जी निवास करते है। जिनको भगवान विष्णु जी का अवतार माना जाता है।

इस मंदिर में प्रतिदिन लगभग 50,00 से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। और यह संख्या त्योहार में बढ़कर और भी ज्यादा लोग दर्शन करने आते हैं।

भक्तो की संख्या देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। की इस मंदिर में प्रतिदिन भक्तों के द्वारा कितना दान चढ़ाया जाता होगा। कुछ लोगों को मानना है की इस मंदिर का कुल संपत्ति लगभग 50,000 करोड़ है।

3. श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी

श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी
श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी

श्री जगन्नाथ मंदिर, यह मंदिर भारत के उड़ीसा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण जी को समर्पित है। श्री जगन्नाथ मंदिर को हिन्दू धर्म के चार धामों में से एक माना जाता है।

यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर लगभग 4,00,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है. जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत के स्वामी होता है। श्री जगन्नाथ मंदिर का कुल संपत्ति को लोगों के बीच में उजागर नहीं किया गया है।

लेकिन ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में ढेर सारे सोने, चांदी और हीरे पड़े हुए हैं। 2010 में एक रिपोर्ट में बताया गया है, कि इस मंदिर से 125 करोड़ का डिपॉजिट किया गया है. इस मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान को मंदिर के सामाजिक कार्यों के खर्च किया जाता है।

4. साईं बाबा मंदिर, सिर्डी

साईं बाबा मंदिर, सिर्डी
साईं बाबा मंदिर, सिर्डी

साईं बाबा मंदिर, यह मंदिर भारत के मुंबई शहर में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण आज से 70 वर्ष पहले किया गया था। इस मंदिर को साईं बाबा के नाम पर बनाया गया है।

जो कि एक मुस्लिम फकीर थे, जो द्वारका नाम की मस्जिद में रहते थे। यह मंदिर 105 एकड़ में फैला हुआ है। और इस मंदिर कि कुल संपत्ति करोड़ों में है। इस मंदिर में हर साल 360 करोड़ तक का दान चढ़ाया जाता है। इस मंदिर में 32 करोड़ के चांदी के जेवर और 6 लाख चांदी के सिक्के इस मंदिर में रखा है।

5. सिद्धि विनायक मंदिर, मुम्बई

सिद्धि विनायक मंदिर, मुम्बई
सिद्धि विनायक मंदिर, मुम्बई

सिद्धि विनायक मंदिर जो मुंबई के प्रभादेवी में स्थित है. यह मंदिर गणपति बप्पा जी का सबसे लोकप्रिय मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 1801 इसवी में विट्ठू और देउबाई पाटिल ने किया था।

इस मंदिर में भगवान गणेश जी का गबंद 3.7 किलो ग्राम सोने से बना है। जो कि कोलकाता के एक व्यापारी ने दान में चढ़ाया था। इस मंदिर में दुनिया के कई जगह से भक्त दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर की सालाना इनकम 48 करोड़ से लेकर 125 तक है. और यह मंदिर भी भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है।

Richest Temple in India:

दोस्तों ये तो थे भारत के सबसे अमीर मंदिर Richest Temple in India की जानकारी. यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट्स में जरुर बताएं. आप इनमे से किस-किस मंदिर में घूम चुके है या फिर इनमे से किस मंदिर में आप जाना चाहते है यह भी हमें कमेंट्स में जरुर बताएं. तब तक के लिए…

जय हिन्द जय भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here