दुनिया की सबसे महंगी साइकिल कौन सी है : 2022

दोस्तों बचपन में हम सबको साइकिल चलाना बहुत पसंद होता था। यह एक ऐसी सवारी होती है जिसे सीखने में हम कई बार गिरते है और चोट खाते है। लेकिन क्या आप जानते है की आज भी पूरी दुनिया में साइकिल सबसे लोकप्रिय वाहन है। और यह एक ऐसा वाहन है जिसे किसी भी उम्र का बच्चा या बूढा भी चला सकता है वो भी बिना किसी ड्राइविंग लाइसेंस के। हालाँकि यह तथ्य इजराएल के लिए सही नहीं होगा क्यूंकि इजराएल में साइकिल चलाने के लिए आज भी लाइसेंस की आवश्यकता होती है।

लेकिन क्या आप जानते है एक समय ऐसा भी था जब हमारे देश भारत में भी साइकिल चलाने का लाइसेंस बनता था, है न साइकिल के बारे में एक रोचक तथ्य। लेकिन आज का हमारा विषय है दुनिया की सबसे महंगी साइकिल कौन सी है। अगले किसी लेख में हम साइकिल के बारे में कुछ अनूठे रोचक तथ्यों के बारे में बात करेंगे।

साइकिल का अविष्कार किसने किया था?

इसके पहले हम दुनिया की सबसे महंगी साइकिल के बारे में जाने उसके पहले मैं आपसे एक छोटा सा प्रश्न पूछना चाहूँगा क्या आप जानते है साइकिल का अविष्कार किसने किया था? नहीं पता तो चलिए मैं बता देता हूँ कि साइकिल का आविष्कार आज से करीब 200 साल पहले जर्मन के बैरन कार्ल वॉन ड्रैस द्वारा किया गया था। यह एक ऐसी साइकिल थी जिसमे पैडल नहीं थे और इसे सबसे पहले 1817 में लोगो के सामने लाया गया था।

यह एक ऐसी साइकिल थी जिसमे सिर्फ एक ही व्यक्ति बैठ सकता था लेकिन बाद में इसमें सुधार करके इसे दो लोगों के बैठने लायक बनाया गया और लगातार सुधर होने के चलते आज यह हमारे सामने एक आधुनिक रूप में प्रस्तुत हुई है। तो चलिए ज्यादा ज्ञान न देकर शुरू करते है….

दुनिया की 10 सबसे महंगी साइकिल कौन सी है? List of 10 most expensive bicycles in the world

दोस्तों इस सूचि में दुनिया की 10 सबसे महंगी साइकिल के बारे में जानकारी दी गयी है। यह साइकिल इतनी महंगी है कि इन्हें खरीद पाना हर किसी के बस की बात नहीं नहीं है। अगर आप सोच रहे है की सबसे महंगी साइकिल 5-10 लाख रूपये के आस पास होगी तो आप जानकर हैरान हो जायेंगे कि दुनिया की सबसे महंगी साइकिल की कीमत करोड़ों रूपये है। तो चलिए शुरू करते है …

10. Litespeed blade:

Litespeed blade
Litespeed blade

लाइटस्पीड साइकिल भी विश्व की सबसे महँगी साइकिल में से एक है। इस साइकिल की कीमत $40,788 डॉलर है जो लगभग 28 लाख भारतीय रूपये है। इस साइकिल को मुख्य रूप से कार्बन फाइबर और टाइटेनियम जैसे मिश्र धातु से बनाया गया है। यह एक उच्च गुणवत्ता वाली साइकिल है जो काफी तेज गति से चलती है। इस प्रकार इस साइकिल को दुनिया की सबसे महंगी साइकिल में 10वें स्थान पर रखा गया है।

9. Montante Luxury Gold Collection:

Montante Luxury Gold Collection
Montante Luxury Gold Collection

यह साइकिल भी दुनिया की सबसे महँगी साइकिलों में से एक है। इस साइकिल का कीमत $46,000 डॉलर है जो लगभग 35 लाख भारतीय रूपये है। इस को साइकिल को एक लेडीज के लिए बनाई गई थी। इस साइकिल में 24K सोने की पत्ति लगी हुई है और करीब 11,000 कीमती पत्थर लगे हुए हैं जो काफी महंगे हैं। जिसकी वजह से यह साइकिल देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं।

8. Chrome Hearts X Cervelo Mountain Bike:

Chrome Hearts X Cervelo Mountain Bike
Chrome Hearts X Cervelo Mountain Bike

इस साइकिल की कीमत $60,000 डॉलर है जो लगभग 44 लाख भारतीय रूपये है। इस साइकिल के पूरे पार्ट्स को कार्बन फाइबर से बनाया गया है और बीच बीच में कीमती हीरों का इस्तेमाल किया गया है। इस साइकिल को लोगों के बीच में साल 2010 में पेश किया गया था। इस साइकिल का वजन 10.5 किलग्राम है। यह साइकिल भी दुनिया के सबसे महंगी साइकिल में से एक है।

7. Trek Madone 7 Diamond:

Trek Madone 7 Diamond
Trek Madone 7 Diamond

यह दुनिया की सातवीं सबसे महँगी साइकिल है। इस साइकिल को साल 2005 में न्यूयार्क लांस आर्मस्ट्रांग द्वारा बेचा गया था। जिसकी कीमत $75,000 डॉलर है जो लगभग 55 लाख भारतीय रूपये है। इस साइकिल का वजन वजन 8.5 किलोग्राम है। यह भी दुनिया की सबसे महंगी साइकिल में से एक है। इस साइकिल में स्पार्कलिंग हीरे के साथ स्पोर्क पैटर्न में डायमंड, 14 कैरेट सफेद सोना, पीला सोना और कार्बन फाइबर से निर्माण किया गया है।

6. Auramania Crystal Edition Gold Bike:

Auramania Crystal Edition Gold Bike
Auramania Crystal Edition Gold Bike

Auramania Crystal Edition Gold Bike साइकिल को दुनिया की छठी सबसे महँगी साइकिल माना जाता है। इस साइकिल को Auramania नाम की कम्पनी द्वारा बनाया गया है। इसे बनाने में गोल्ड और डायमंड का इस्तेमाल किया गया है। इस साइकिल को साल 2008 में मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। इस साइकिल की कीमत $114,000 डॉलर है जबकि भारत में इसकी कीमत करीब 83 लाख रूपये है।

5. Kawas Trek Madone:

Kawas Trek Madone
Kawas Trek Madone

इस साइकिल को दुनियाकी पांचवी सबसे महँगी साइकिल माना जाता है। इस साइकिल का डिजाइन न्यूयार्क के प्रसिद्ध लेखक ब्रायन डोनेलाली ने की थी। इस साइकिल की कीमत $160,000 डॉलर है और भारत में इसकी कीमत 1.7 करोड़ रूपये है। इस साइकिल का वजन 9 किलोग्राम है। यह साइकिल भी कार्बन फाइबर से बनी हुई है। इस साइकिल की गति और इसका वजन इसे खास बनता है।

4. Trek yoshimoto Nara:

Trek yoshimoto Nara
Trek yoshimoto Nara

यह एक जापानी साइकिल है। जिसकी कीमत $ 200,000 डॉलर है और भारतीय मुद्रा के अनुसार इसकी कीमत 1.48 करोड़ रूपये है। इस साइकिल का खास बात यह है की इसका वजन काफी हल्का है और इसकी गति भी अन्य साइकिल के मुकाबले काफी तेज है। यह पूरी की पूरी साइकिल कार्बन फाइबर से बनायी गयी है। इस साइकिल को Yoshimoto Nara ने बनाया था। इस साइकिल की खासियत को देखते हुए इसे दुनिया की चौथी सबसे महँगी साइकिल का दर्जा प्राप्त है।

3. 24K Gold Men’s Racing Bike:

24K Gold Men's Racing Bike
24K Gold Men’s Racing Bike

यह भी दुनिया के सबसे महँगी साइकिल में से एक है। इस साइकिल के सभी पार्ट को सोने और एल्यूमिनियम धातु से तैयार किया गया है। इस साइकिल का डिज़ाइन Goldgenie द्वारा तैयार किया गया है। इसकी कीमत डॉलर में बात करे तो इस साइकिल की कीमत $393,000 है जबकि भारतीय मूल्य के अनुसार इसकी कीमत 2.11 करोड़ रूपये है। इस साइकिल का वजन 9.5 किलोग्राम है। इस प्रकार यह साइकिल दुनिया की तीसरी सबसे महंगी साइकिल है।

2. Trek Butterfly Madone:

Trek Butterfly Madone

दुनिया की दूसरी सबसे महँगी साइकिल बटरफ्लाई ट्रैक मेडोन है। इस साइकिल के मंहगे होने के कारण बहुत कम ही लोग खरीदते हैं इस साइकिल को तकनीक से बनाया गया है जिसकी कीमत $500,000 है जो कि करीब 3.6 करोड़ भारतीय रूपये है। इस साइकिल का डिजाइन ब्रिटिश कलाकार डेमियन हर्ट द्वारा किया गया है। इस साइकिल का वजन 8 किलोग्राम है। यह साइकिल दिखने में काफी खूबसूरत है।

1. 24K Gold Extreme Mountain Bike:

24K Gold Extreme Mountain Bike
24K Gold Extreme Mountain Bike

दुनिया की सबसे महँगी साइकिल 24K गोल्ड एक्सट्रीम माउन्टेन बाइक है। इस साइकिल की कीमत $1 मिलियन डॉलर यानि कि करीब 7.3 करोड़ भारतीय रूपये है। इस साइकिल को Hugh Power नाम की कम्पनी द्वारा बनाया गया है। इस साइकिल के पूरे पार्ट को 24K सोने से बनाया गया है। इस साइकिल का वजन लगभग 24 किलोग्राम है। इस साइकिल में कुछ जगहों पर कीमती हीरे भी लगाए गए हैं जो काफी आकर्षण दिखाई देती है।

Duniya ki sabse mahngi Cycle:

दोस्तों सोचो अगर आपके पास 100-50 करोड़ रूपये तो आप इनमे से कौन सी साइकिल लेना पसंद करेंगे। मैं बताऊँ आप इनमे से कोई साइकिल न लेकर एक अच्छी सी बाइक या फिर कार लेना पसंद करेंगे। मैंने कुछ गलत तो नहीं कहा न। आपकी इन साइकिल को लेकर क्या राय है हमें कमेंट्स में जरुर बताये। आशा करता हूं कि लेख आपको जरूर पसंद आया होगा।

जय हिन्द जय भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here