दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है?

दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान: दोस्तों अगर आप सोचते है कि रेत से भरे सैकड़ों हजारों किलोमीटर के स्थान को रेगिस्तान कहते है तो आप गलत है। आपको आज इस लेख में मैं बताने वाला हूँ रेगिस्तान क्या होता है और दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन है और यह कहाँ पर स्थित है। इस लेख में आपको दुनिया के 10 सबसे बड़े रेगिस्तान के बारे में बताने वाला हूँ। तो चलिए शुरु करते है….

रेगिस्तान किसे कहते है?

रेगिस्तान एक ऐसा क्षेत्र होता है जहां पर वर्षा कम या फिर ना के बराबर होती है। जिससे पेड़ पौधे वनस्पति और निवासियों की कमी से वहां की भूमि शुष्क हो चुकी होती है। रेगिस्तान के क्षेत्रों में ध्रुवीय क्षेत्र भी आते हैं जिन्हें ठंडे रेगिस्तान के रूप में भी जाना जाता है। इस पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा गर्म रेगिस्तान हैं जिसमे से सब से बड़ा रेगिस्तान सहारा रेगिस्तान है लेकिन दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है आज यह हम इस लेख में जानेगे लेकिन इससे पहले हम एक लाइन में जानेंगे कि एक रेगिस्तान का निर्माण कैसे होता है।

दोस्तों एक रेगिस्तान का निर्माण विभिन्न पर्यावरणीय तनावों के कारण होता है, जैसे ऊंचे पर्वत वर्षा कमी को प्रेरित करता है, या फिर भूकंप के झटकों के कारण वनस्पति का नुकसान होता है, जो लगातार बढ़ता चला जाता है और इस प्रकार एक रेगिस्तान का निर्माण होता है। तो आइए जानते हैं दुनिया का 10 सबसे बड़े रेगिस्तान कौन-कौन से हैं।

दुनिया के 10 सबसे बड़े रेगिस्तान : List of largest deserts of the world

क्रमनामप्रकारक्षेत्रफल (वर्ग मील में)स्थान
1.अंटार्कटिकाध्रुवीय5,500,000अंटार्कटिका
2.आर्कटिकध्रुवीय5,400,000अलास्का, कनाडा, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, रूस
3.सहाराउपोष्णकटिबंधीय3,500,00उत्तरी अफ्रीका
4.अरेबियनउपोष्णकटिबंधीय1,000,000अरबी द्वीप
5.गोबीठंडा500,000चीन और मंगोलिया
6.पटागोनियनठंडा260,000अर्जेंटीना
7.महान विक्टोरियाउपोष्णकटिबंधीय250,000ऑस्ट्रेलिया
8.कालाहारीउपोष्णकटिबंधीय220,000दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, नामीबिया
9.महान बेसिनठंडा190,000संयुक्त राज्य अमेरिका
10.सीरियाईउपोष्णकटिबंधीय190,000सीरिया, इराक, जॉर्डन, सऊदी अरब
दुनिया के 10 सबसे बड़े रेगिस्तान

1. अंटार्कटिका रेगिस्तान

अंटार्कटिका इस पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है। यह चारों ओर दक्षिण महासागर से घिरा हुआ है। यह लगभग 5,500,000 वर्ग मील के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस पूरे महाद्वीप को लगभग एक रेगिस्तान माना जाता है। यह एक ठंडा रेगिस्तान है। यहां पर पूरे साल सर्दी का मौसम रहता है। सिर्फ अक्टूबर से फरवरी तक गर्मी का मौसम रहता है। यहां पर कोई स्थायी निवासी नहीं है। यहां केवल अनुसधान केन्द्र है। जहां पर मात्र 500 से 1000 लोग निवास करते हैं। अंटार्टिका का 98% भाग 1.6 किलोमीटर बर्फ से ढका हुआ है। यह दुनिया का सबसे ठंडा, और तेज हवाओं वाला महाद्वीप है।

2. आर्कटिक रेगिस्तान

यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। आर्कटिक रेगिस्तान लगभग 5,400,000 वर्ग मील में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में बहुत कम बरसात होती है। जिसके कारण यह ठंड एक शुष्क जगह है। वहीं इसके आर्कटिक के टूड्रा क्षेत्र में भारी बर्षा होती है, इसलिए यहां पर अच्छे वनस्पति भी हैं। आर्कटिक का ज्यादातर हिस्सा अब समुद्र में समा गया है। मुख्य रूप से गर्मियों के मौसम में सूर्य अस्त नहीं होता है। यह रेगिस्तान पृथ्वी की जलवायु के परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण योगदान निभाता है।

3. सहारा रेगिस्तान

यह रेगिस्तान विश्व का विशालतम गर्म मरुस्थल है। यह रेगिस्तान 3,500,000 वर्ग मील में फैला हुआ है। सहारा एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ “मरुस्थल” होता है। यह रेगिस्तान अफ्रीका के उत्तरी भाग में अंटलाटिक महासागर से लाल सागर तक 56000 किलोमीटर की लंबाई तक सूडान के उत्तर तथा एटलस पर्वत के दक्षिण की 1,300 किलोमटर तक चौड़ाई में फैला हुआ है। सहारा रेगिस्तान एक निम्न मरुस्थलीय पठार है जिसकी औसत ऊंचाई 300 मीटर है। इस रेगिस्तान का इतिहास लगभग 30 लाख वर्ष पुराना है। यहां कुछ नियमित ज्वालामुखी पर्वत भी हैं। यहां दैनिक तापांतर तथा वार्षिक तापांतर दोनों अधिक होते हैं। यहां दिन में कड़ी गर्मी तथा रात में कठोर सर्दी पड़ती है। इस प्रकार सहारा रेगिस्तान दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है।

4. अरेबियन रेगिस्तान/ डेजर्ट

अरेबियन रेगिस्तान दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान करीब 1,000,000 वर्ग मील में फैला हुआ है. यह एक गर्म रेगिस्तान है. यहां पर गर्मियों के महीने में इस जगह कि तापमान लगभग 70.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है। इस रेगिस्तान का पश्चिम भाग लगभग 18 ज्वालामुखीय पहाड़ों से ढका है, कभी-कभी इस क्षेत्र में काला लावा भी निकलता है।

5. गोबी रेगिस्तान

यह रेगिस्तान दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान लगभग 500,000 वर्ग मील में फैला हुआ है। इस रेगिस्तान में मुख्य रूप से मंगोलिया और चीन आते हैं। यह एक अद्वितीय रेगिस्तान है क्योंकि यहां रेत कि बजाय कठोर चट्टाने है। ऐसा माना जाता है कि रेगिस्तान का निर्माण हिमालय पर्वत के कारण हुआ है। गर्मियां में इस रेगिस्तान का तापमान लगभग 60.0 डिग्री से तक तथा सर्दियों के मौसम में -24.0 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है। इस रेगिस्तान में किसी जीव को पालन करना उपयुक्त नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां प्राकृतिक झरने और कुआं मौजूद नहीं है।

6. पटागोनियन रेगिस्तान

यह रेगिस्तान लगभग 260,000 वर्ग मील में फैला हुआ है। यह रेगिस्तान का अर्जेंटीना का सबसे बड़ा और दुनिया का छठा सबसे बड़ा रेगिस्तान है और विश्व के अन्य रेगिस्तानों में से एक है। यहां कि औसतान तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस तक होता है। यहां कि आबादी भेड़-बकरियों जैसे पशुपालन पर निर्भर रहती है। यह रेगिस्तान भी अंटार्कटिका रेगिस्तान और आर्कटिक रेगिस्तान तरह “ठंडा रेगिस्तान” है। यहां कि मुख्य घटक तेल, कोयला आदि है। जिसका इस्तेमाल यहां कि रहने वाले नागरिकों द्वारा किया जाती है।

7. महान विक्टोरिया रेगिस्तान

यह रेगिस्तान ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान और दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान लगभग 250,000 वर्ग मील के क्षेत्र में फ़ैला हुआ है। यहां गर्मियों के मौसम में तापमान 57.0 डिग्री सेल्सियस और सर्दियों में मौसम में 36.0 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाता है। यह रेगिस्तान भी पूरी तरह से शुष्क है। इस रेगिस्तान में उबड़ खाबड़ इलाके और उच्च स्तरीय टीले हैं। इस प्रकार ये रेगिस्तान दुनिया का सातवां सबसे बड़ा रेगिस्तान है।

8. कालाहारी रेगिस्तान

कालाहारी रेगिस्तान दुनिया का आठवां सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान लगभग 220,000 वर्ग मील में फैला हुआ है। गर्मियों के मौसम में यहां के तापमान 62.2 डिग्री सेल्सियस और सर्दियों के मौसम में 36 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यह रेगिस्तान अन्य रेगिस्तानों के जैसा शुष्क नहीं है, परन्तु यहां उपोष्णकटिबंधीय है। इस रेगिस्तान में मिट्टी क्षारीय और सुखी है। कुछ लोग इस क्षेत्र को रेगिस्तान नहीं मानते है।

9. महान बेसिन रेगिस्तान

महान बेसिन दुनिया का नवां सबसे बड़ा रेगिस्तान है। यह रेगिस्तान करीब 190,000 वर्ग मील के क्षेत्र में फ़ैला हुआ है। इस रेगिस्तान में लगभग 33 पर्वत चोटियां है। इस चोटियां कि ऊंचाई के अनुसार यहां कि तापमान बदलता रहता है। इस रेगिस्तान में वनस्पतियों और जीव – जंतुओं कि कई विलुप्त प्रजातियां यहां पाई जाती है। यह एक “ठंडा रेगिस्तान” है।

10. सीरियाई रेगिस्तान

यह रेगिस्तान एशिया महाद्वीप के पश्चिम भाग में स्थित है। ये रेगिस्तान लगभग 190,000 वर्ग मील में फैला हुआ है। यह सीरिया, जॉर्डन तथा अन्य देशों का हिस्सा है। यहां पर शुष्क मौसम के कारण यहां पर कृषि तथा पशुओं का पालन करना बहुत कठिन है। यहां पर पूरे साल सूखा पड़ा रहता है। यह भी एक उपोष्णकटिबंधीय रेगिस्तान है।

Duniya ka sabse bada registan:

इस लेख में हम आपको दुनिया का 10 सबसे बड़े रेगिस्तान कौन से हैं इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। यदि आपसे कोई पूछे दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है तो आप बेझिझक अंटार्कटिका रेगिस्तान के बारे में बताइए, लेकिन यदि कोई आपसे पूछे दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान कौन सा है आपका जवाब सहारा का रेगिस्तान होना चाहिए। दोस्तों ये आंकड़े geology.com से लिए गए है। हमें उम्मीद है कि आपको ये लेख पसंद आया होगा। आप हमें कमेंट्स में अपनी रे दे सकते है या फिर कोई और जानकारी चाहिए तो कमेंट्स में बता सकते है।

जय हिन्द जय भारत

Previous articleदुनिया का सबसे ऊँचा पहाड़ कौन सा है?
Next articleजन्म कुंडली देखने का सही तरीका Online Free Kundali कैसे देखें?
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here