दुनिया का सबसे गरीब देश कौन से है?

Duniya ka sabse Garib Desh: दोस्तों दुनिया का सबसे अमीर देश कौन सा है ये हमने अपने पिछले लेख में जाना था।, जिसमे अमेरिका, इटली, फ्रांस जैसे देशों का नाम आता है, लेकिन क्या आपको पता है दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है? यदि नहीं तो आज के इस लेख का विषय है दुनिया के सबसे गरीब देश कौन से है।

इस लेख में आज हम आपका दुनिया के 10 सबसे गरीब देशों के बारे में जानकारी देने वाले है। दोस्तों ये देश इतने गरीब है कि इस देश की GDP यानि सकल घरेलू उत्पाद दुनिया के अमीर आदमी की की कुल संपत्ति से ज्यादा नहीं है। तो आइए जानते हैं

दुनिया के 10 सबसे गरीब देश कौन से है? Poorest countries of the world

[1]. हैती ( Haiti )

[2]. इक्वेटोरियल गिनी ( Equatorial Guinea )

[3]. जिंबाब्वे ( Zimbabwe )

[4]. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Congo Democratic Republic)

[5]. स्वाजीलैंड ( Swaziland )

[6]. इरिट्रिया ( Eritrea )

[7]. मेडागास्कर ( Madagascar )

[8]. बुरुंडी ( Burudi )

[9]. सिएरा लियोन ( Sierra leone )

[10]. साओयोम और प्रिंसिपे ( Saoyom and Principe )

1. हैती (Haiti)

दुनिया के सबसे गरीब देशों की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है हैती का। हैती की कुल जनसंख्या 1.06 करोड़ है और देश की कुल जनसँख्या की 77% आबादी गरीबी रेखा से निचे रहती है। इस देश की कुल आबादी की 24% जनसंख्या 1.23 डॉलर प्रतिदिन से कम में भी अपनी जीवन यापन करती है। इसी कारण यह देश दुनिया का सबसे गरीब देश है।

ग़रीबी दर – 77%
जनसंख्या – 1.06 करोड़
सकल घरेलू उत्पाद – 8.259 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद- 846 डॉलर
मानव विकास सूचकांक रैंक – 163वां स्थान

2. इक्वेटोरियल गिनी (Equatorial Guinea)

गिनी दुनिया का दूसरा सबसे गरीब देश है। इसकी कुल जनसंख्या 12.12 लाख है। इस देश की कुल जनसंख्या की 76.8% आबादी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करती हैं। यहां का मुख्य स्रोत तेल है। यहां कि प्राथमिक शिक्षा में नांमाकन कि दर केवल 56.3% है।

ग़रीबी दर – 76.8%
जनसंख्या – 12.22 लाख
सकल घरेलू उत्पाद- 11.638अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद – 14,176 डॉलर
मानव विकास सच सूचकांक रैंक-,183वां स्थान

3. जिम्बाब्वे (Zimbabwe)

इस सूची में जिंबाब्वे विश्व का तीसरे सबसे गरीब देश है, अगर आप क्रिकेट मैच देखते होंगे तो आपको पता ही होगा कि जिम्बाब्वे की एक क्रिकेट टीम है। यहां की कुल जनसंख्या की 72% आबादी गरीबी रेखा से नीचे हैं। यहां पर साल 2008 में एक अमेरिकी डॉलर का मूल्य चार लाख जिंबाब्वे डॉलर पहुंच गया था. जिसके बाद में इस देश कि सरकार ने सभी देशों कि मुद्रा अपने देश में चलाने कि अनुमति दी थी।

ग़रीबी की दर – 72%
जनसंख्या – 1.61 करोड़
सकल घरेलू उत्पाद- 16.28 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद – 1071 डॉलर
मानव विकास सच सूचकांक रैंक-,154वां स्थान

4. कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic of the Congo)

कांगो विश्व का चौथा सबसे गरीब देश है, यह देश अफ्रीका में स्थित है इस देश का कुछ हिस्सा हिन्द महासागर से मिलता है। यह देश क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा देश है। इस देश में रह रहे नागरिकों की 1 साल कि कमाई करीब 753 डॉलर होती है, जो कि भारत में 50 हजार रूपये सालाना के आसपास है।

ग़रीबी दर -71.3%
जनसंख्या* 8.22 करोड़
सकल घरेलू उत्पाद – 41.098 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 330 डॉलर
मानव विकास सूचकांक रैंक 176वां रैंक

5. स्वाजीलैंड (Eswatini)

दुनिया का पांचवां सबसे गरीब देश स्वाजीलैंड है। यह देश अफ्रीका महादेश के दक्षिण भाग में स्थित है. स्वाजीलैंड में विश्व में सबसे ज्यादा HIV/AIDS के रोगी देखने को मिलते हैं। 1968 को आजाद हुए इस देश की कुल आबादी 11 लाख के आसपास है।

ग़रीबी दर -69.2%
जनसंख्या- 11.19 लाख
सकल घरेलू उत्पाद – 3.398 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद – 3,432 डॉलर
मानव विकास सूचकांक रैंक – 148वां रैंक

6. इरिट्रिया (Eritrea)

इरिट्रिया दुनिया का छठा सबसे गरीब देश है। यह देश अफ्रीका महाद्वीप के हॉर्न ऑफ अफ्रीका के पास स्थित मे है। इस देश में प्राथमिक नामांकन की दर सबसे कम है मात्र 35.5% है। इस देश की कुल जीडीपी मात्र 6.5 अरब डॉलर है। यहां कि कुल आबादी 58 लाख से ज्यादा है।

ग़रीबी दर -69.0%
जनसंख्या- 58.69 लाख
सकल घरेलू उत्पाद- 6.5 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद – 844 डॉलर
मानव विकास सूचकांक रैंक – 186वां

7. मेडागास्कर (Madagascar)

मेडागास्कर दुनिया का सातवां सबसे गरीब देश है। यह देश हिन्द महासागर में स्थित है। यह देश कई छोटे-छोटे द्वीप से मिलकर बना हुआ है। यहां की 69% आबादी मात्र एक डॉलर से कम में जीवन यापन करती है। मेडागास्कर एक छोटा सा देश है इसकी कुल जीडीपी 10.3 अरब डॉलर है।

ग़रीबी दर – 68.7%
जनसंख्या- 2.44 करोड़
सकल घरेलू उत्पाद – 10.3 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद – 531 डॉलर
मानव विकास सूचकांक रैंक – 158वां रैंक

8. बुरूंडी Burundi

बुरूंडी इस सूची में आठवें स्थान पर है। यह देश पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक छोटा सा देश है, यहां की 64% आबादी प्रतिदिन एक डॉलर से कम में भी अपना जीवन व्यक्त करती है. बुरंडी में शिशु मृत्यु दर प्रति 1,000 शिशुओं में से 87.8 शिशुओं की मौत हो जाती है. देखा जाए तो दुनिया का औसत शिशु मृत्यु दर से दोगुनी है।

ग़रीबी दर – 66.9%
जनसंख्या- 1.11 करोड़
सकल घरेलू उत्पाद – 2.74 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद – 819 डॉलर
मानव विकास सूचकांक रैंक – 184वां रैंक

9. सिएरा लियोन (Sierra Leone)

सिएरा लियोन गणराज्य दक्षिण अफ्रीका में स्थित एक छोटा सा देश है। इस देश की कुल जीडीपी 4.08 अरब डॉलर है। सियरा लियोन में पूरे विश्व में सबसे अधिक शिशु मृत्यु दर है, यहां पर प्रति 1,000 जीवित बच्चों के जन्म पर 113.7 बच्चों की मृत्यु हो जाती है।

ग़रीबी दर- 66.4%
जनसंख्या- 70.75 लाख
सकल घरेलू उत्पाद – 4.08 अरब डॉलर
प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद – 623 डॉलर
मानव विकास सूचकांक रैंक – 179वां रैंक

10. साओ तोमे और प्रिन्सिपी (São Tomé and Príncipe)

साओ तोमे और प्रिन्सिपी दुनिया के दसवें सबसे ग़रीब देश है। इस देश कि कुल जीडीपी 355 मिलियन डॉलर है। इस देश कि कुल आबादी 20 हजार से भी कम है। यहां की मुख्य फसल कोको है। यहां पर घरेलू जरूरत को पूरा करने के लिए खाद्य पदार्थों का उत्पादन नहीं होता है, इसलिए अपनी जरूरत का अधिकांश खाद्य का आयात अन्य देशों से करता है।

ग़रीबी दर- 66.2%
जनसंख्या – ,19,428
सकल घरेलू उत्पाद – 355 मिलियन डॉलर
प्रति व्यक्ति घरेलू उत्पाद – 1,668 डॉलर
मानव विकास सूचकांक रैंक – 142वें रैंक

Duniya ka sabse Garib Desh:

दोस्तों अब आप जान गए होंगे कि दुनिया का 10 सबसे गरीब देश कौन सा है। दोस्तों उपयुक्त सभी देशों में अधिकाश देश अफ्रीका महाद्वीप से सम्बंध रखते हैं। सबसे आश्चर्य करने वाली तथ्य तो यह है कि पूरे अफ्रीका महाद्वीप से कोई भी देश विकसित देशों के रूप में नहीं जाना जाता है। आपको यह रोचक तथ्य कैसा लगा कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

जय हिन्द जय भारत

Previous article2023 की Best Valentine day shayari in hindi
Next articleदेश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बारे में 10 बड़ी बातें
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here