2023 में दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति कौन सी है?

2023 में Duniya ki Sabse badi Murti: दुनिया में एक से बढ़कर एक छोटी बड़ी चीजें मौजूद है। आज हम इस लेख में दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति कौन सी है? इसके बारे में जानने वाले हैं। दोस्तों एक समय तक दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति की बात होने पर हमारे देश भारत का नाम कहीं पर नहीं आता था। लेकिन आज हमारे देश में एक ऐसी मूर्ति (Statue in Hindi) स्थित है जो आज पुरे विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति होने का दर्जा रखती है। यह मूर्ति हमारे देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की है जिसे आज पूरी दुनिया स्टेचू ऑफ़ यूनिटी के नाम से जानती है।

पूरी दुनिया में जितनी भी बड़ी से बड़ी मूर्तियाँ बनी है वह इतिहास के महान व्यक्तियों और महत्वपूर्ण घटनाओं के सम्मान के लिए बनाई गई है। इसके पूर्व के लेख में हमने दुनिया का सबसे मंदिर कौन सा है के बारे में जाना था। आज हम दुनिया की 10 सबसे बड़ी मूर्तियों के बारे में जानने वाले है। ये मूर्तियाँ इतनी बड़ी है की इन्हें अगर दुनिया का अजूबा कहा जाये तो कम होगा तो चलिए शुरू करते है….

दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति कौन सी है? Worlds biggest Statue

दोस्तों अभी अगर बात करे तो स्टेचू ऑफ़ यूनिटी दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति है, लेकिन संभवतः यह जल्दी दुसरे या तीसरे स्थान पर पहुँच सकती है। ऐसा इसलिए क्यूंकि महाराष्ट्र सरकार ने महाराजा शिवाजी की 212 मीटर ऊँची प्रतिमा बनाने की घोषणा की है और इसके अलावा उत्तर प्रदेश सर्कार ने भी भगवान् राम की 221 मीटर ऊँची प्रतिमा बनाने की घोषणा की है।

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, गुजरात

दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी है, जो भारत के गुजरात शहर के नर्मदा नदी के किनारे पर स्थित है। यह मूर्ति सरदार वल्लभभाई पटेल जी का है। जिसे “Statue Of Unity” नाम दिया गया है। इस मूर्ति की ऊँचाई 182 मीटर है। इस विशाल प्रतिमा को दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति माना गया है। इस मूर्ति का कुल वजन 1700 टन है। इस मूर्ति के निर्माण में लाखों टन लोहा और तांबा इस्तेमाल किया गया है। यह मूर्ति नर्मदा नदी सरदार सरोवर बांध से 3.5 किलोमीटर कि दूर पर स्थित है। इस मूर्ति को देखने के लिए प्रतिदिन करीब 10 हजार लोग आते है।

स्प्रिंग टेंपल बुद्धा, चीन

स्प्रिंग टेंपल बुद्धा, चीन
स्प्रिंग टेंपल बुद्धा, चीन

यह मूर्ति भगवान बुद्ध की है जो कि चीन में स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 153 मीटर है जिसका निर्माण साल 2008 में पूर्ण हुआ। भगवान बुद्ध की यह प्रतिमा 20 मीटर ऊंचे कमल के फूल के सिंघासन पर खड़ी हुई है। इस मूर्ति के निर्माण में करीब 55 मिलियन डॉलर का खर्च हुआ था। इस विशाल प्रतिमा में 1100 तांबे के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रकार इसे दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति माना जाता है, जो चीन में स्थित है।

लैक्युन सैक्या, म्यांमार

लैक्युन सैक्या, म्यांमार
लैक्युन सैक्या, म्यांमार

लैक्युन सैक्या दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति है। यह मूर्ति म्यांमार स्थित है। इस मूर्ति के निर्माण का कार्य साल 1996 में शुरू हुआ और साल 2008 में पूर्ण हुआ था। यह मूर्ति भी भगवान् बुद्ध की है जिसकी ऊँचाई करीब 116 मीटर है। कहा जाता है कि यह विशाल प्रतिमा 13.5 मीटर ऊंचे सिहासन पर खड़ी है। यहां के शहरों को ऊंचाई पर से आनंद लेने के लिए इस मूर्ति अंदर एक लिफ्ट भी है। जिससे की मूर्ति के सबसे ऊपर जा सके और शहरों को ऊंचाई पर से देख सके।

उशिकु दाईबुत्सु, जापान

उशिकु दाईबुत्सु, जापान
उशिकु दाईबुत्सु, जापान

दुनिया की चौथी सबसे बड़ी मूर्ति उशिकु दाईबुत्सु जापान में स्थित है। यह मूर्ति भी भगवान बुद्ध को समर्पित है। उशिकु दाईबुत्सु मूर्ति सन 2002 तक दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होने का खिताब अपने पास रख चुकी है। इस विशाल प्रतिमा की ऊंचाई 120 मीटर है। यह मूर्ति अन्दर से चार हिस्सों में बटी हुई है, जिसमें पहले स्तर पर सुंदर संगीत का आनंद उठा सकते हैं, वहीँ दूसरी स्तर पर आप शास्त्र इत्यादि का अध्ययन कर सकते है, तीसरे स्थल पर करीब 30,000 बुद्ध मूर्तियों बनी हुई है, जबकि चौथे हिस्से से दर्शक आस पास का पूर्ण नजारा ले सकते है।

गुआन यिन, चीन

गुआन यिन, चीन
गुआन यिन, चीन

दुनिया की पांचवी सबसे ऊंची मूर्ति गुआन यिन है। यह मूर्ति भी चीन में स्थित है। गुआन यिन को करुना की देवी के नाम से भी जाना जाता है। इस मूर्ति की तीन अलग-अलग चेहरे हैं, और इनका एक हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में है जबकि दुसरे हाथ में पुस्तक है। इस मूर्ति को निर्माण करने के लिए करीब 6 साल लग गए थे। यह मूर्ति समुद्र के किनारे बनी हुआ है। इस मूर्ति की कुल ऊँचाई 108 मीटर है।

यान और हुयांग, चीन

यान और हुयांग, चीन
यान और हुयांग, चीन

यह मूर्ति दुनिया की छठी सबसे बड़ी मूर्ति है। इस मूर्ति को चीनी सम्राट यान और हुआन के सम्मान में बनाई गई थी। इस विशाल मूर्ति की ऊंचाई 106 मीटर है। इन मूर्तियों को पत्थरों को तराश कर बनाया गया है। इस मूर्तियों की आंखें 3 मीटर चौड़ी और नाक कि लंबाई 6 मीटर है। इस मूर्ति का निर्माण सन् 1987 में शुरू हुआ जिसे बनने में 20 साल लगे था। यहां की सरकार ने इस मूर्ति को बनाने में करीब 22.5 मिलियन डॉलर खर्च किये था।

सेंदाई दाईकेनन, जापान

सेंदाई दाईकेनन, जापान
सेंदाई दाईकेनन, जापान

यह मूर्ति जापान में स्थित है संसार की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक है। इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 100 मीटर है। यह मूर्ति सेंदाई में पहाड़ की चोटी पर स्थित है। यह इतनी विशाल मूर्ति है कि इसे शहर के कई हिस्सों से देखा जा सकता हैं। पर्यटक लिफ्ट के माध्यम से इस प्रतिमा के सबसे ऊपर पहुंच सकते हैं और पूरे शहर को एक नजर में देख सकते हैं। यह मूर्ति जापानी बौद्ध बोधिसत्व का प्रतिनिधित्व करती है।

पीटर द ग्रेट स्टेच्यू, रूस

पीटर द ग्रेट स्टेच्यू, रूस
पीटर द ग्रेट स्टेच्यू, रूस

रूस में स्थित “पीटर द ग्रेट स्टेच्यू” दुनिया की आठवां सबसे ऊंची मूर्ति है। यह मूर्ति रूसी सम्राट पीटर द ग्रेट की याद में बनाई गई थी, जिन्होंने इस देश पर करीब 43 साल तक शासन किया था। यह मूर्ति रूस के मास्को शहर में मोजकेवा नदी पर स्थित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 98 मीटर है और इसका मूर्ति का वजन 100 टन के आसपास है। यह मूर्ति साल 1997 में बनकर तैयार हुई थी।

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी, न्यू यार्क

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी, न्यू यार्क
स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी, न्यू यार्क

यह अमेरिका न्यू यार्क में स्थित है जिसे दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी मूर्ति होने का दर्जा प्राप्त है। इस मूर्ति की ऊंचाई कुल 93 मीटर है। यह दुनिया की सबसे प्रसिद्द मूर्तियों में से एक है। यह मूर्ति ताम्बे से निर्मित है जिसे फ्रांस के लोगों द्वारा अमेरिका को उपहार स्वरुप दिया गे था। यह मूर्ति 22 मंजिला है जिस में 354 घुमावदार सीढियाँ है, जिन्हें चढ़कर ऊपर जाया जा सकता है। इस मूर्ति को देखने के लिए प्रतिदिन 14 से 15 हजार लोग आते है।

ग्रेट बुद्धा, थाईलैंड

ग्रेट बुद्धा, थाईलैंड
ग्रेट बुद्धा, थाईलैंड

थाईलैंड में स्थित ग्रेट बुद्धा स्टेचू दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी मूर्ति है। यह मूर्ति भगवान बुद्ध को समर्पित है। इस मूर्ति का निर्माण साल 1990 में शुरू हुआ और 2008 में बनकर तैयार हो गया था। यह मूर्ति कंक्रीट से बनायीं गयी है जिसपर सोने का पानी चढ़ाया गया है। इस विशाल मूर्ति का ऊंचाई 92 मीटर है और इसकी चौड़ाई 63 मीटर है। यह मूर्ति थाईलैंड के आंग थोंग प्रान्त में वाट मंग बौद्ध विहार में स्थित है।

निष्कर्ष :

आशा करता हूँ Duniya Ki sabse badi Murti कौन सी है और यह किस देश में स्थित है लेख की जानकारी आपको जरुर अच्छी लगी होगी और आपका ज्ञान वर्धन भी हुआ होगा। आपको अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर और लाइक जरुर करियेगा। आपका एक शेयर हमारी मेहनत को सार्थक बना देगा। हम आगे भी ऐसे ज्ञान वर्धक लेख लेकर आते रहेंगे तब तक के लिए…

जय हिन्द जय भारत

Previous articleChest Badhane ki exercise at home 2023
Next articleमोबाइल फ़ोन किस्तों पर लेने के लिए लोन कैसे फाइनेंस कराये?
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here