दुनिया का सबसे बड़ा होटल कौन सा है?

दोस्तों क्या आप जानते है दुनिया का सबसे बड़ा होटल कौन सा है और यह किस देश में स्थित है अगर नहीं आज के इस लेख हम दुनिया के 10 सबसे बड़े होटलों के बारे में जानेंगे। इसके पहले के लेख में हमने दुनिया के सबसे महंगे होटल के बारे में जाना था।

दोस्तों घुमने फिरने का शौख तो हर किसी को होता है। हम जब भी कही बाहर घुमने जाते है तो हमें रुकने के लिए किसी न किसी की तलाश रहती है, और हम ऐसे होटल की तलाश करते है जहाँ हमें हमारी जरुरत के मुताबिक सभी तरह की सुविधा मिल जाए ताकि हमें वहां रुकने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। यह होटल छोटे बड़े सस्ते या फिर महंगे भी हो सकते है। यकीन मैंने जैसाकि पहले ही बताया कि हमारा आज का विषय है दुनिया के सबसे बड़े 10 होटलों के बारे में जानकारी देना तो शुरू करते है….

2023 में दुनिया के 10 सबसे बड़ा होटलों की सूची:

दोस्तों आपको सबसे पहले ही बता देना चाहूँगा कि दुनिया के 10 सबसे बड़े होटलों की सूची में भारत का एक भी होटल नहीं शामिल है। दुनिया के सबसे बड़े होटल में 6 होटल तो सिर्फ अमेरिका में ही स्थित है।

1. द वेनेटियन और द प्लाजा, लॉस वेगस, Nevada, USA

द वेनेटियन और द प्लाजा, लॉस वेगस, Nevada, USA
द वेनेटियन और द प्लाजा, लॉस वेगस, Nevada, USA

द वेनेटियन और द प्लाजा लॉस वेगस में स्थित दुनिया का सबसे बड़ा होटल है। इस विशाल होटल की ओपनिंग साल 1999 में हुई थी। इस होटल में द वेनेटियन और द प्लाजा 2 टॉवर है। जिसम द वेनेटियन में 36 मंजिला टावर है और दूसरा द पलाजो 53 मंजिला है। इस होटल के दोनों टावरों में कुल मिलकर 7017 कमरे है।

2. एमजीएम ग्रैंड, लॉस वेगस, Nevada, USA

एमजीएम ग्रैंड, लॉस वेगस, Nevada, USA
एमजीएम ग्रैंड, लॉस वेगस, Nevada, USA

MGM grand होटल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा होटल है। ये होटल भी अमेरिका के लॉस वेगस में स्थित है। इस होटल की शुरुआत साल 1993 में हुई थी। यह होटल 30 मंजिला ऊंचा है। जिसमें 6852 कमरे है और यह होटल भी दुनिया का सबसे बड़े होटलों की सूची शामिल है।

3. द फर्स्ट वर्ल्ड होटल, मलेशिया

द फर्स्ट वर्ल्ड होटल, मलेशिया
द फर्स्ट वर्ल्ड होटल, मलेशिया

तीसरे नंबर पर आता है मलेशिया में स्थित द फर्स्ट वर्ल्ड होटल। यह होटल दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा होटल है। इस होटल को लोगों के लिए साल 2008 में खोला गया था। इस होटल में कुल 6118 कमरे हैं। इस होटल के दो टॉवर है। टॉवर पहला में 24 फ्लोर तथा दूसरे में 28 फ्लोर है।

4. डिजनी ऑल स्टार मूवीज रिसॉर्ट, ऑर्लेडो

डिजनी ऑल स्टार मूवीज रिसॉर्ट, ऑर्लेडो
डिजनी ऑल स्टार मूवीज रिसॉर्ट, ऑर्लेडो

डिजनी ऑल स्टार होटल ऑर्लेडो में स्थित दुनिया का चौथा सबसे बड़ा होटल है। इस होटल का उदघाटन साल 1971 में किया गया था। इस रिसॉर्ट में 5524 कमरे है। यह तीन मंजिला होटल है जिसमे कुल 30 इमारतें हैं। इस होटल में स्विमिंग पूल से लेकर खेलने के लिए स्टेडियम भी बना हुआ है।

5. इजमेलोवो होटल, मॉस्को

इजमेलोवो होटल, मॉस्को
इजमेलोवो होटल, मॉस्को

इस सूची में मॉस्को में स्थित इजमेलोवो होटल दुनिया का पांचवे सबसे बड़ा होटल है। यह होटल साल 1980 से लेकर 1993 तक दुनिया के सबसे बड़े होटलों में पहले स्थान पर था। इस होटल में चार टॉवर हैं जिन्हें अल्फा, बीटा, गामा और वेग-डेल्टा के नामों से जाना जाता है। इसके सभी टॉवर में 30 फ्लोर है। इस होटल में कुल मिलाकर 5000 कमरे है।

6. विन लास वेगास और इनकोर, लॉस वेगस

विन लास वेगास और इनकोर, लॉस वेगस
विन लास वेगास और इनकोर, लॉस वेगस

इस होटल के शुरूआत साल 2005 में हुई थी. इस होटल के दो टॉवर हैं। पहला एक नाम विन है जिसमें 45 फ्लोर हैं और दूसरे का नाम इन्कोर हैं जिसमें 48 फ्लोर है। इस होटल में 4734 कमरे है। इस प्रकार यह होटल दुनिया का छठा सबसे बड़ा होटल है।

7. लक्जर होटल, लॉस वेगस Nevada, USA

लक्जर होटल, लॉस वेगस Nevada, USA
लक्जर होटल, लॉस वेगस Nevada, USA

Luxor Hotel दुनिया का सातवें सबसे बड़ा होटल है। इस होटल में कुल 4408 कमरे है। इस होटल को साल 1993 में खोला गया था। इस होटल में तीन इमारतें है। जिसमें दो इमारतें 22 मंजिला तथा एक इमारत 36 मंजिला की है। इन तीनों इमारतों को मिलाकर Luxor Hotel बना है।

8. मैंडले बे, लॉस वेगस, Nevada, USA

मैंडले बे, लॉस वेगस, Nevada, USA
मैंडले बे, लॉस वेगस, Nevada, USA

लॉस वेगस में स्थित Mandalay Bay Hotel दुनिया का आठवां सबसे बड़ा होटल है। इस होटल को साल 1999 में खोला गया था. यह होटल 43 फ्लोर का है जिसमें 4332 कमरें है।

9. एंबेसडर सिटी जोमटीन, थाईलैंड

एंबेसडर सिटी जोमटीन, थाईलैंड
एंबेसडर सिटी जोमटीन, थाईलैंड

यह होटल थाईलैंड में स्थित है। इस होटल कुल 5 इमारतें हैं जिसमें 4219 कमरे है। यह होटल करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस प्रकार यह दुनिया का 9वां सबसे बड़ा होटल है।

10. एक्सकैलिबर होटल, लॉस वेगास, Nevada, USA

एक्सकैलिबर होटल, लॉस वेगास, Nevada, USA
एक्सकैलिबर होटल, लॉस वेगास, Nevada, USA

यह होटल भी लॉस वेगास में स्थित है। दुनिया का सबसे बड़े होटल की सूची में यह होटल दसवें स्थान पर आता है। इस होटल की ओपनिंग वर्ष 1990 में हुई थी। इस होटल में दो टॉवर है और दोनों में 28 फ्लोर है इस होटल में कुल 4008 कमरे है।

Duniya ka sabse Bada Hotel:

दोस्तों इस लेख में हमने आपको दुनिया का सबसे बड़ा होटल कौन सा है और यह कहाँ में स्थित है? ये सारी जानकारी इस लेख में दी गई है। अब जान गए होंगे की दुनिया का सबसे बड़ा होटल द वेनेटियन और द पलाजो, लॉस वेगस, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका में स्थित है ऐसे देखा जाए तो इसमें से अधिकांश होटल लॉस वेगस में स्थित है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ सारे फिल्मी सितारों का residence है. इसी वजह से यहाँ बड़े-बड़े होटल भी है. हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here