दुनिया का सबसे सुन्दर पक्षी कौन सा है चित्र सहित? Top 10 List

दुनिया का सबसे सुन्दर पक्षी: दोस्तों आप में से कई सारे लोगों ने खूबसूरत पक्षी को देखा या फिर उसके बाए सुना होगा। इस पूरी पृथ्वी पर भगवान द्वारा बनाई गई हर एक चीज अद्भुत और सुन्दर है। लेकिन आज हम जिस खूबसूरत चीज की बात करने वाले हैं वो एक पक्षी है, जो पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक है, इस लेख में हम आपको इस संसार के 10 सबसे सुन्दर पक्षियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, तो आइए जानते हैं।

दुनिया का सबसे खूबसूरत पक्षी : Most beautiful bird in the world

1. गोल्डन फेजेंट (Golden Pheasant)

Golden Pheasant
Golden Pheasant

इस को पक्षी को दुनिया के सबसे सुन्दर पक्षियों में सबसे पहले स्थान पर रखा गया है। इस पक्षी की खूबसूरती इसके रंग-बिरंगे पंख और सुनहरे लाल रंग के बालों के कारण इसे गोल्डन फेजेंट नाम दिया गया है। यह पक्षी दुनिया के कई देशों पाया जाता है. इस पक्षी की ज्यादातर आबादी पहाड़ी तथा जंगली इलाकों में देखने को मिलते हैं। इस पक्षी के शरीर में सबसे खूबसूरत इसके पुंछ को माना जाता है. 42 इंच लम्बे इस पक्षी की पंच काफी बड़ी और सुन्दर होती है।

2. स्कार्लेट मकाव पक्षी (Scarlet Macaw)

Scarlet Macaw
Scarlet Macaw

यह पक्षी भी दुनिया के सबसे सुन्दर पक्षियों में से एक माना जाता है। इस पक्षी की लम्बाई करीब 80 से 90 सेंटीमीटर तक होती है, और इसका वजन 1.5 किलोग्राम से लेकर 2 किलोग्राम तक होता है। इस पक्षी को भारत में तोता भी कहा जाता है लेकिन यह भारत में पाई जाने वाली आम तोते की प्रजातियों से बिलकुल भिन्न है। इस पक्षी को कई लोग अपने घरों में पालते हैं और यह लोगों की आवाज निकलने में माहिर होता है। यह पक्षी देखने में काफी खूबसूरत होता है। यह पक्षी अपने पंखों को फैलाकर 35 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से दूरी तय करती है। इस वजह से इस पक्षी को दुनिया के दूसरे सबसे खूबसूरत पक्षी माना गया है।

3. फ्लेमिंगो पक्षी (Flamingo Bird)

Flamingo Bird
Flamingo Bird

यह पक्षी समुद्री इलाकों में रहना पसंद कर हैं। यह पक्षी दुनिया के कई देशों में पाया जाता है और देखने में बहुत हद तक सारस पक्षी की तरह लगता है। इसकी लम्बाई 4-5 फिट और इसका वजन 3.6 किलोग्राम होता है। यह पक्षी नारंगी और सफेद रंग का होता है जो दिखने में काफी सुन्दर लगता है। यह पक्षी समुंद्री इलाके में रहना बेहद पसंद करते हैं। इसी कारण इस प्रजाति के पक्षी समुंद्री इलाको में पाया जाता है। यह पक्षी का प्रमुख भोजन मछलियां और कीड़े है जिन्हें यह अपनी चोंच में दबाकर निगल जाते है। इस प्रकार यह पक्षी भी दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक है।

4. मोर (Peacock)

Peacock
Peacock

यह पक्षी काफी सुन्दर होता है इस पक्षी की खूबसूरती के कारण इसे भारत का राष्ट्रीय पक्षी भी मन जाता है। हम अआप में से शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति हो जिसने इस पक्षी को न देखा हो। जब यह पक्षी अपने पंख फैलाकर नाचता है तो यह लोगों के मन को मोह लेता है। मोर की खासियत यह है की इसके पंख बहुत लम्बे घने और रंग बिरंगे होते हैं। इस पक्षी के पंख को हमारे देश में बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह दुनिया के खूबसूरत पक्षियों में से एक है।

5. ब्लू जय (Blue Jay)

Blue Jay
Blue Jay

इस पक्षी का नाम से ही पता चलता है कि यह नीले रंग का होता है। यह पक्षी आकर में काफी छोटा और अत्यंत सुंदर दिखाई देता है। यह एक बुद्धिमान पक्षी है। क्युकी यह पक्षी एक साथ कई पक्षियों का आवाज निकाल सकता है। यह पक्षी पूर्वी और मध्य उत्तरी अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है। कहा जाता है की ब्लू जय अनेक पक्षियों के अलावा इंसान की आवाज निकालने में भी माहिर होते हैं. यह पक्षी नीले रंग का दिखने और जय-जय कि आवाज निकालने की वजह से इस पक्षी नाम “ब्लू जय” दिया गया है।

6. अटलांटिक पफिन (Atlantic Puffin)

Atlantic Puffin
Atlantic Puffin

इस पक्षी को दुनिया के सबसे सुन्दर पक्षियों में से एक माना जाता है। यह पक्षी उत्तरी अमेरिका तथा पूर्वी कनाडा के समुंद्री इलाकाें में पाया जाता है। इस पक्षी की चोंच की बहुत ही अलग तरह से काम करती है। सर्दियों के मौसम में इस पक्षी की चोंच का रंग हल्का हो जाता है। वहीं दूसरी ओर गर्मियों के मौसम में इसकी सोच एकदम लाल सी हो जाती है। यह पक्षी सिर्फ उड़ने में ही नहीं बल्कि समुद्र के गहरे पानी में भी तैरने में माहिर होते हैं। यह पक्षी एक बार में पानी के भीतर 200 फीट की गहरायी तक गोटा लगा सकते है, और आसमान में अपने पंखों को फैलाकर 1 घंटे में 55 मिल प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ भी सकते हैं. इस पक्षी की छोटी सी चोंच इन्हें काफी आकर्षक बनाती है। यह पक्षी देखने में बहुत हद तक पेंगुइन की तरह लगता है।

7. हाईसिंथ माकउ (Hyacinth Macaw)

Hyacinth Macaw
Hyacinth Macaw

यह पक्षी गहरे ब्लू रंग का होता है. जिसकी लंबाई लगभग 100 मीटर के आस-पास होती है. इस पक्षी को “ब्लू मकाउ” के नाम से भी जाना जाता हैं। यह भी तोते की प्रजाति का एक पक्षी है। इस पक्षी की ज्यादातर प्रजाति उत्तरी ब्राजील में पाया जाता है। इस पक्षी के रंग रूप के साथ-साथ इसकी आवाज ही बहुत मधुर होती है। इस पक्षी की आबादी 5,000 के आस-पास है। इस प्रकार हाईसिंथ माकउ भी दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों की सूची में शामिल है।

8. कील बिल टूकेन (Keel-billed Toucan)

Keel-billed Toucan
Keel-billed Toucan

कील बिल टूकेन पक्षी भी अपनी खूबसूरती में किसी से कम नही है। यह पक्षी दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है। यह पक्षी रंग बिरंगी होता है जिसमें खासकर लाल और हरा होता है। इसकी चोंच पर लाल, हरे और पीले रंगों का मिश्रण होता है, जिसके कारण यह पक्षी दिखने में अति सुंदर और रंग-बिरंगा और प्यारा सा लगता है। इस पक्षी की लंबाई करीब 20 सेंटीमीटर और इसका वजन 4 किलोग्राम की आस-पास होता है। यह पक्षी अपनी लंबी चोंच से कीड़े, पक्षी, अंडे और छोटे छोटे जीव जंतुओं को मारकर उसका सेवन करते है। इस प्रकार इस पक्षी को भी दुनिया के सबसे सुन्दर पक्षियों की सूची में शामिल किया गया है।

9. बोहेमियन वैक्सिंग (Bohemian Waxwing)

Bohemian Waxwing
Bohemian Waxwing

इस पक्षी का नाम बोहेमियन वैक्सिंग है। यह छोटा सा पक्षी बड़ा ही खूबसूरत है। इस पक्षी की ज्यादातर प्रजाति कनाडा, अमेरिका, अलास्का, और यूरेशिया के जंगल में पायी जाती है। इस पक्षी को प्यार से सॉन्ग बर्ड भी कहा जाता हैं। यह पक्षी दिखने में तो सुंदर है ही और इसकी आवाज भी काफी मधुर होती है। इसकी चोंच और शरीर काले रंग की होती है, जो अत्यंत आकर्षक होती है और इसके सर पर एक कलगी होती है जो इसकी सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ा देती है। 

10. वुड डक पक्षी (Wood Duck)

Wood Duck
Wood Duck

इस पक्षी को दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक है इस पक्षी को देखकर यह लगता है कि मानों किसी पेंटर ने शानदार पेंटिंग बनाई है. यह पक्षी उत्तरी अमेरिका के दलदली इलाकों में पाया जाता है. बुड डक पक्षी बत्तख प्रजाति का होता है. यह पक्षी अपनी खूबसूरती से किसी को भी आसानी से ये अपना दीवाना बना सकता है. इसकी खास बात तो की यह पक्षी पानी के अलावा पेड़ों में सुरंग बनाकर भी रह सकता है. लेकिन इस प्रजाति के पक्षी अब बहुत कम दिखने को मिलते है।

Duniya ka sabse Sundar pakshi

ईश्वर ने इस संसार में एक से बढ़कर एक खूबसूरत वस्तुओं का निर्माण किया है। किसी एक चीज की तुलना दूसरे से करना भेदभाव का सूचक होता है। मैंने इस लेख में अपने विवेक के आधार पर इन पक्षियों को स्थान दिया है। आपको इनमे से कौन सा पक्षी सबसे ज्यादा पसंद है उसे कमेंट में जरुर बताएं। मैं अगर अपनी बात करूँ तो मुझे तोता सबसे अच्छा पक्षी लगता है। आपका पसंदीदा पक्षी कौन सा है हमें कमेंट्स में जरुर बताएं। तब तक लिए…..

जय हिन्द जय भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here