दुनिया की सबसे बड़ी मछली कौन सी है? 2022

दुनिया की सबसे बड़ी मछली: दोस्तों दुनिया भर में कई प्रजातियों की मछलियां पाई जाती है। लेकिन उनमें से बहुत कम प्रजातियों की मछलियां बड़े आकार की होती है। ये मछलियां आकार में इतनी बड़ी होती है, कि इसके सामने हाथी जैसा विशालकाय भी छोटा दिखाई देता है।

लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया की 10 सबसे बड़ी मछलियां कौन सी है? अगर नहीं आज हम आपको दुनिया की 10 सबसे बड़ी मछली की जानकारी देने वाले है. दोस्तों हम जब भी दुनिया की सबसे बड़ी मछली की बात करते है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले व्हेल मछली का नाम आता है।

लेकिन अगर आपसे दुनिया की 2-3 सबसे बड़ी मछली के नाम या उनके बारे में पुछा जाये तो शायद ही आप उनके बारे में कुछ जानते हो.

दोस्तों इस लेख में हम वजन के आधार पर दुनिया की 10 सबसे बड़ी मछलियों के बारे में बात करने जा रहे है. तो चलिए शुरू करते है दुनिया की सबसे बड़ी मछली की जानकारी के बारे में-

दुनिया कि 10 सबसे बड़ी मछलियां : List of the 10 biggest fish in the world 2022

1. ब्लू व्हेल (Blue Whale)

Blue Whale
Blue Whale

ब्लू व्हेल मछली को इस दुनिया की सबसे बड़ी मछली मानी जाती है। इसे दुनिया का सबसे बड़े जानवर भी कहा जाता है। अब तक ज्ञात सबसे बड़ी ब्लू व्हेल की लम्बाई 30 मीटर के करीब है। अगर फिट की बात करे तो तो यह लगभग 98 फिट के आसपास है। इसका मछली का वजन लगभग 200 टन होता है। यह मछली इतना बड़ी होती है कि इसकी जीभ का भार एक बड़े हाथी के वजन के बराबर होता है। ब्लू व्हेल अपने भोजन का आहार प्रतिदिन 1 टन छोटी मछलियों का करती है।

2. व्हेल शार्क (Whale shark)

Whale shark vishwa ki sabse badi machhli
Whale shark

इस मछली को इस दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मछली माना जाता है। अब तक ज्ञात सबसे बड़ी व्हेल शार्क की लम्बाई 18 मीटर यानि की 59 फिट है, और आम तौर पर इसकी लंबाई करीब 40 से 42 फिट है। व्हेल शार्क का वजन लगभग 21.5 टन के आसपास होता है। यह मछली एक बार में 300 तक बच्चों को जन्म देती है। लेकिन आज समुद्र में इसकी संख्या बहुत कम बची है। व्हेल शार्क करीब 70-100 साल तक जीवित रहती है। यह मछली ट्रोफियल समुंद्र के गर्म पानी वाली क्षेत्र में पाई जाते हैं। व्हेल सार्क का मुख्य आहार अपने आसपास तैरती छोटी-छोटी मछलियाँ होती है।

3. बेस्किंग शार्क (Basking Shark)

Basking Shark दुनिया की सबसे बड़ी मछली
Basking Shark

इस मछली को दुनिया की तीसरा सबसे बड़ा मछली माना जाता है। इस मछली की लंबाई 26 फिट होती है, और इसका वजन 19 टन होता है। अगर बात करें इसके आहार की तो यह बाकी मछलियों की तरह अपना भोजन समुद्र में मौजूद छोटे छोटे जीव जन्तु को बना लेती है। लेकिन इस प्रजाति की मछली दिन प्रतिदिन लुप्त होते जा रहे हैं। मनुष्य अपने फायदे के लिए इस मछली का शिकार करते है। यह मछली समुद्र की ऊपरी सतह पर तैरती रहती है।

4. ग्रेट सफेद शार्क (Great White Shark)

Great White Shark worlds biggest fish
Great White Shark

इस मछली को दुनिया का चौथा सबसे बड़ी मछली मानी जाती है। ग्रेट सफेद शार्क करीब 20 फीट तक लंबी होती है. और इसका वजन 3.324 टन होता है। यह मछली बाकी मछलियों की तरह नहीं होती है। यह मछली केवल उसी समुद्र में मिलती है जिसका तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से कम होता है। इस मछली को सबसे खतरनाक मछली भी मानी जाता है। इस मछली का शिकार करने के लिए कई बातों को ध्यान में रखना पड़ता है। यदि बात करें इसकी जीवनकाल की तो इसके जीवनकाल 70 वर्ष तक होती है. लेकिन इस प्रजाति कि मछली समुद्र में बहुत कम ही दिखाई देते हैं।

5. टाइगर शार्क (Tiger Shark)

Tiger Shark worlds longest fish in hindi
Tiger Shark

मछली भी बेहद खतरनाक मछली है। इस मछली को दुनिया की पांचवे सबसे बड़ी मछली मानी जाता है। टाइगर शार्क मछली को Sea Tiger के नाम से जाना जाता है। टाइगर शार्क की लंबाई करीब 16 फीट तक होती है, और इसका वजन 3.11 टन होता है, परंतु यह मछली भी समुद्र में बहुत कम देखने को मिलते हैं. क्योंकि इसका शिकार बहुत बड़े पैमाने पर किया जाता है।

6. Giant Oceanic Manta Ray

Giant Oceanic Manta Ray fish
Giant Oceanic Manta Ray fish

इस मछली को इस सूची में छठे स्थान पर रखा गया है। मछली की लंबाई 23 फीट होती है. इसका वजन 3 टन से अधिक होती है। यह मछली समुद्र में एक समूह बनाकर एक साथ रहती है। इस मछली का रंग सफेद होता है, और इसका आकर में हवाई जहाज की तरह दिखाई देती है। इस मछली का मुख्य आहार समुद्र में तैरते छोटे छोटे जीव जंतु हैं। यह मछली आपको समुद्र में काफी शांति से तैरते दिखाई दे सकती हैं।

7. ओसियन सनफिश ( Ocian Sunfish)

Ocean Sunfish duniya ki sabse badi machli
Ocean Sunfish

इस मछली को दुनिया की सातवें सबसे बड़ी मछली मानी जाता है। इस मछली का आकर एक तकिए की तरह होता है. जिसे हम आम बोल चाल कि भाषा में चपटा भी कह सकते हैं। इस मछली की अधिकतम लंबाई 11 फुट होती है। Ocian Sunfish मछली का वजन लगभग 2.3 टन होता है। परंतु इस प्रजाति की मछलियां अब समुद्र में बहुत कम ही दिखाई देती हैं। क्योंकि इस मछलियों का शिकार मानव के द्वारा बहुत बड़े पैमाने पर किया जाता है। जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय संघ (International union for conservation of Nature ) ने इस मछली को संकटग्रस्त जीवों कि लिस्ट में शामिल किया है।

8. Sharptial Mola

Sharptail Mola fish
Sharptail Mola fish

इस मछली को दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी मछली माना जाता है। ये मछली भी अब विलुप्ति के कगार पर पहुँच चुकी है। जिसके कारण लोग इस मछली के बारे में बहुत कम ही जानते है। लेकिन Sharptial Mola मछली इस दुनिया कि सबसे बड़े मछलियों की लिस्ट में शामिल है। इसकी अधिकतम लंबाई 11 फीट होती हैं। और इसका वजन 2 टन होता है। इस मछली का मुख्य आहार स्पंज और छोटी-छोटी मछलियाँ होती है।

9. Hoondwinker sunfish

Hoodwinker sunfish
Hoodwinker sunfish

यह मछली मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के समुद्र में देखने को मिलते हैं। इस मछली को हाल में ही 2015 में क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड के पास एक समुद्र तट पर खोजा गया था, यह 130 साल में खोजी गयी सनफिश प्रजाति की नई मछली है। इस मछली को दुनिया की नवें सबसे बड़ी मछली का दर्जा प्राप्त है। इसकी मछली की लंबाई आमतौर पर लगभग 8 फीट होती है और इसका वजन 1.87 टन से भी अधिक होता है।

10. Beluga Sturgeon

Beluga Sturgeon fish
Beluga Sturgeon fish

यह मछली मुख्य रूप से कैस्पियन और काला सागर बेसिन में और पूर्व में एड्रियाटिक सागर में पायी जाती है। इस मछली की लम्बाई 23 फीट और इसका वजन लगभग 1.57 टन होता है। साल 2005 में इस प्रजाति की मछलियों को संरक्षण प्रदान किया गया था। यह मछली अपनी लम्बाई के हिसाब से तो दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी मछली है, जबकि वजन के हिसाब से यह दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी मछली हैं।

Duniya Ki Sabse badi Machhali:

अब आप जानते होंगे कि दुनिया के बड़ी मछली कौन सी है। इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के 10 सबसे बड़ी मछलियों के बारे में जानकारी दी है। हमें उम्मीद करते हैं कि आपको यह रोचक तथ्य जरुर अच्छा लगा होगा। ये पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Previous articleHeight Badhane Ke Liye Yoga Tips : हाइट बढाने का तरीका
Next articleAir Conditioner (AC) Vs Cooler दोनों में से क्या और क्यूँ खरीदें?
कुलदीप मनोहर Kyahai.net हिंदी ब्लॉग के Founder हैं. मै एक Professional Blogger हूँ और SEO, Technology, Internet से जुड़े विषयों में रुचि रखता हूँ. अगर आपको ब्लॉगिंग या Internet जुड़ी कुछ जानकारी चाहिए, तो आप यहां बेझिझक पुछ सकते है. हमारा यह मकसद है के इस ब्लॉग पे आपको अच्छी से अच्छी जानकारी मिले.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here