भारत का सबसे अमीर शहर 2022 लिस्ट

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि भारत के सबसे अमीर शहर कौन सा है। तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। क्युकी इस लेख में हम आपको भारत के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में जानकारी दी है। दोस्तों किसी भी देश को अमीर देश बनाने में सबसे ज्यादा योगदान उस देश के निवासी का होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था उस देश की प्रति व्यक्ति कि आय, उसकी प्रोपर्टी, विदेशों में खरीदी गई जमीन और लोगों के द्वारा सरकार को दिया गया टैक्स इत्यादि पर निर्भर करता है। पिछले कई सालों से भारत की अर्थवयवस्था में काफी बदलाव आयी है और अगर इसी तरह से भारत कि इकोनॉमी में वृद्धि होती रही, तो आने वाले समय में भारत की कई आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाएगी। वर्तमान समय में भारत अर्थव्यवस्था के हिसाब से पूरी दुनिया में 5वें स्थान पर आता है।

भारत के 10 सबसे अमीर शहरों की लिस्ट : List of 10 richest cities in India

दोस्तों इसके पहले के लेख में हमने दुनिया के 10 सबसे अमीर देश की जानकारी दी थी, जबकि आज हम भारत के 10 सबसे अमीर शहरों की जानकारी देने वाले है. दोस्तों ये शहर इतने शानदार है कि हर कोई एक बार इन शहरों में घुमने जाना चाहते है. तो चलिए एक नजर डालते है भारत के सबसे अमीर शहरों पर.

1. मुंबई, महाराष्ट्र ( Mumbai, Maharashtra)

Mumbai, Maharashtra
मुंबई, महाराष्ट्र

भारत के सबसे अमीर सिटी की सूचि में सबसे पहला स्थान रखता है महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई। मुंबई को जहाँ भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाता है वहीँ बॉलीवुड का शहर होने के कारण यह युवाओं के लिए किसी सपनों के शहर से कम नहीं है। भारत के 70% बंदरगाह का व्यापार मुंबई में ही किया जाता है। पुरे भारत के सबसे ज्यादा अमीर आदमी इसी शहर में रहते है। मुंबई में करीब 46,000 करोड़पति व 28 अरबपति रहते हैं। जिनकी कुल संपत्ति जीडीपी का 300 अरब डॉलर है। आप में से कितने लोग इस शहर जा चुके है हमें कमेंट में जरुर बताएं.

2. दिल्ली (Delhi)

Delhi
दिल्ली

इस लिस्ट में भारत की राजधानी दिल्ली दूसरे स्थान पर आती है। सर्विस सेक्टर में दिल्ली का अर्थव्यवथा में योगदान 80% प्रतिशत है, इसके अलावा दिल्ली देश का सबसे बड़ा इंफास्ट्रक्चर हब बनकर उभरा है। जिस तेजी से दिल्ली तरक्की कर रही है उस हिसाब से आने वाले कुछ सालों में दिल्ली की जीडीपी मुंबई से भी आगे निकल जाएगी और भारत के सबसे अमीर शहरों में नंबर एक पर होगी. दिल्ली में करीब 26,000 करोड़पति तथा 18 अरबपति रहते है। वर्तमान में दिल्ली की कुल जीडीपी 215 अरब डॉलर है।

3. कोलकाता, पश्चिम बंगाल ( Kolkata, West Bengal)

Kolkata, West Bengal
कोलकाता, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता भारत का तीसरा सबसे अमीर सिटी है। इसे महलों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। एक समय तक कोलकाता भारत की राजधानी हुआ करता था। इसे बंदरगाह का शहर भी माना जाता है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि कोलकाता भारत के सबसे बड़े शहरों की लिस्ट में भी शामिल है। कोलकाता दुर्गा पूजा के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। कोलकाता में करीब 9,600 करोड़पति और 4 अरबपति रहते हैं। कोलकाता की जीडीपी 180.447 अरब डॉलर के आसपास है।

4. बेंगलुरू, कर्नाटक ( Bengluru, Karnatak )

Bengluru, Karnatak
बेंगलुरू, कर्नाटक

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु भारत के सबसे अमीर शहरों में चौथे नंबर पर आता है। यह देश का सबसे बड़ा आईटी हब है। यहाँ भारत की स्पेस एजेन्सी इसरो स्थित है। भारत का बेंगलुरू शहर अपने टेक्नोलॉजी के लिए पुरे भारत में काफी मशहूर है। यह भारत के सबसे महंगे शहरों में से एक है। बेंगलुरू में करोड़पतियों कि संख्या 7,700 है और इस शहर में देश के 08 अरबपति रहते हैं। बेंगलुरू कि कुल जीडीपी 85 अरब डॉलर है।

5. हैदराबाद, तेलंगाना ( Hyderabad, Telangana )

Hyderabad, Telangana
हैदराबाद, तेलंगाना

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में काफी योगदान है। यह भारत का पांचवा सबसे अमीर सिटी है। हैदराबाद का प्राचीन नाम भाग्य नगर था, जो काफी एतिहासिक नगर माना जाता था। इसे मोतियों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। हैदराबाद में करीब 9,000 करोड़पति तथा 6 अरबपति है। हैदराबाद कि कुल जीडीपी 74 अरब डॉलर है।

6. चेन्नई, तमिलनाडु ( Chennai, Tamil Nadu )

Chennai, Tamil Nadu
चेन्नई, तमिलनाडु

तमिलनाडु कि राजधानी चेन्नई इंडिया का छठा सबसे अमीर शहर माना जाता है। इसे देश का दूसरा सबसे बड़ा आईटी हब माना जाता है। यहां करीब 6,600 करोड़पति तथा 4 अरब अरबपति रहते हैं। चेन्नई का कुल जीडीपी 66 अरब डॉलर है।

7. अहमदाबाद, गुजरात ( Ahamadabad, Gujrat )

Ahamadabad, Gujrat
अहमदाबाद, गुजरात

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद देश का सातवाँ सबसे सम्रद्ध शहर है। इसके साथ साथ यह गुजरात का सबसे अमीर शहर है। इस शहर की कुल जीडीपी 64 अरब डॉलर है। देश की बड़ी बड़ी कंपनियां जैसे अदानी ग्रुप, अरविंद मिल्स, निरमा, कैडिला इत्यादि का केंद्र इसी शहर में है। अहमदाबाद डेनिम के साथ साथ गहनों और जवाहरात का सबसे बड़ा निर्यातक शहर है।

8. पुणे, महाराष्ट्र ( Pune, Maharashtra )

Pune, Maharashtra
पुणे, महाराष्ट्र

इंडिया का आठवाँ सबसे अमीर सिटी पुणे है। यह मुंबई से लगभग 150 किलोमीटर दूर है। पुणे में आईटी कंपनीज और ऑटोमोबाइल का कार्य बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पुणे में देश के 45,00 करोड़पति और 5 अरबपति रहते हैं। पुणे का जीडीपी 48 अरब डॉलर है।

9. सूरत, गुजरात ( Surat, Gujrat )

Surat, Gujrat
सूरत, गुजरात

भारत का नवां सबसे अमीर शहर सूरत है। सूरत अपने हीरे का निर्यात करने लिए पुरी दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि भारत कि 90% हीरा सूरत से निर्यात होता है। सूरत को भारत का डायमंड हब भी कहते है। ये शहर काफी तेजी से वृद्धि कर रहा है। सूरत को भारत के स्वच्छ शहरों में से एक माना जाता है। सूरत की जीडीपी 40 बिलियन डॉलर है।

10. विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश ( Vishakhapatnam, Andhra Pradesh )

Vishakhapatnam, Andhra Pradesh
विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश

विशाखापट्टनम भारत का दसवाँ सबसे अमीर शहर है। यह आंध्रप्रदेश के उत्तरी गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। विशाखापट्टनम को विजांग के नाम से भी जाना जाता है। यहां बहुत बड़े पैमाने पर बिजनेस किया जाता है। यहां भी बाकी शहरों कि तरह ढेर सारे लोग करोड़पति तथा अरबपति है। विशाखापट्टनम का कुल जीडीपी 26 बिलियन डॉलर है।

इंडिया के सबसे अमीर शहर:

अब आप जान गए होगें की भारत का सबसे अमीर शहर मुंबई है, और भारत की जीडीपी में मुंबई शहर का योगदान सबसे ज्यादा है। इसके अलावा बाकी शहरों भी भारत के अर्थव्यवस्था को बढ़ने में काफी बड़ा योगदान है। इस पोस्ट में हम आपको भारत के 10 सबसे अमीर शहरों के बारे में जानकारी दी है. ये पोस्ट कैसा लगा हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here