दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन कौन सा है? Sabse Mehnga Phone

Sabse Mehnga Phone: दोस्तों आज के समय में मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। इस पूरी दुनिया में हर दिन लाखों करोड़ों की संख्या में मोबाइल खरीदे जाते हैं। जिससे दिन प्रतिदिन मोबाइल के यूजर बढ़ते जा रहे हैं। अगर बात की जाए सबसे महंगे मोबाइल की तो iPhone इसके बाद 1plus, Samsung जैसी कंपनियों के फोन के नाम की बात होती है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि दुनिया का सबसे महँगा मोबाइल फोन कौन सा है। अगर आप नहीं जानते हैं, तो कोई बात नहीं इस लेख में हम आपको दुनिया के 10 सबसे महँगे मोबाइल फोन के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

इसके पहले के लेख में हमने दुनिया की सबसे महंगी साइकिल, दुनिया की सबसे महंगी बाइक, भारत की सबसे महंगी मोटर साइकिल, और सबसे सस्ता लैपटॉप के बारे में जाना था। अगर आपने अभी तक हमारा वो लेख नहीं पढ़ा है जो जरुर पढ़ें।

दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन कौन सा है? Sabse Mehnga Phone

दोस्तों क्या आप अंदाजा लगा सकते है कि दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल कितने का हो सकता है। अगर आप सोच रहे है कि दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फ़ोन की कीमत कुछ एक करोड़ रूपये है तो सोचना बंद कर दीजिये। दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फ़ोन की कीमत सैकड़ो करोड़ों रूपये में है, हैरान हो गए ना चलिए कोई बात नहीं जानते है वर्ल्ड का सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन कौन सा है। जानकारी शुरू करने से पहले एक बात जरुर बताना चाहूँगा कि यह फ़ोन जितने महंगे है उतने ही आज की टेक्नोलॉजी से बहुत पीछे है।

आज के समय में जहाँ हम किसी भी मोबाइल को खरीदने से पहले अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोई मोबाइल खरीदते है फिर चाहे वो गेमिंग के लिए बेस्ट एंड्राइड फ़ोन हो या फिर बेस्ट विडियो बनाने वाला मोबाइल ही क्यूँ न हो। लेकिन जिन मोबाइल के बारे में मैं आपको जानकारी देने जा रहा हूँ वू कीमत के मुकाबले आज की टेक्नोलॉजी से काफी पचे है।

1. Falcon Supernova iPhone 6:

Falcon Supernova iPhone 6
Falcon Supernova iPhone 6

Falcon Supernova iPhone 6 फ़ोन दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन है। इस मोबाइल फ़ोन को बनाया है Apple ने और इस फ़ोन की डिजाइनिंग की है फैलकॉन ने। दुनिया के इस सबसे महंगे मोबाइल फ़ोन की कीमत है 360 करोड़ रूपये यानि 3 अरब 60 करोड़ रूपये। अब आप सोच रहें होंगे आखिर ऐसा क्या है इस फ़ोन में जो यह इतना महंगा है। यह फ़ोन 24 कैरेट शुद्ध सोने से बना है और इसे चारों तरफ से प्लैटिनम से कवर किया गया है। इस फ़ोन के पीछे की तरफ एक पिंक कलर का बहुत ही खूबसूरत हीरा जड़ा हुआ है।

यह फ़ोन सन 2014 में लांच किया गया था। हालाँकि यह फ़ोन आज के समय के स्मार्टफ़ोन से फीचर के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। लेकिन इसकी कीमत इसे Duniya Ka sabse mahnga Phone बनाती है।

2. iPhone 4S Elite Gold:

iPhone 4S Elite Gold
iPhone 4S Elite Gold

या फ़ोन दुनिया का दूसरा सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन है और इस फ़ोन की कीमत है 9.4 मिलियन डॉलर यानि लगभग 64 करोड़ भारतीय रूपये। इस फ़ोन को भी Apple ने बनाया है और इसका डिजाइनिंग किया है Stuart Hughes ने। इस फ़ोन में करीब 500 हीरे लगे हुए है यह फ़ोन भी 24 कैरेट सोने का बना हुआ है और इसको प्लैटिनम से कवर किया गया है।

इस फ़ोन में बना Apple का लोगो 53 हीरे से बनाया गया है और इसके होम बटन को 8.6 कैरेट हीरे से बनाया गया है। यह फ़ोन Apple ने साल 2011 में लांच किया था। एक बात और इस फ़ोन में डायनासोर की हड्डी का टुकड़ा भी लगाया गया है।

3. iphone 4 Diamond Rose

iphone 4 Diamond Rose
iphone 4 Diamond Rose

दुनिया का तीसरा सबसे महँगा मोबाइल फ़ोन भी Apple का ही है। इस फ़ोन की डिजाइनिंग भी Stuart Hughes ने की है। इस मोबाइल में भी करीब 500 हीरे लगे हुए है और इस फ़ोन की कीमत है 6.8 मिलियन डॉलर और अगर भारतीय रुपयों में बात करे तो इस फ़ोन की कीमत होती है लगभग 50 करोड़ रूपये।

इस फोन का स्टार्ट बटन 7.4 कैरेट के सिंगल कट हीरे का बना हुआ है और इस फ़ोन के लोगों को भी 53 हीरो से बनाया गया है। इस फ़ोन को साल 2010 में लांच किया गया था। यह फ़ोन देखने में काफी आकर्षक लगता है। इस फ़ोन में 4GB की RAM और 32 GB की ROM दी गयी थी।

4. Goldstriker iPhone 3GS Supreme

Goldstriker iPhone 3GS Supreme
Goldstriker iPhone 3GS Supreme

साल 2009 लंच हुआ Goldstriker iPhone 3GS Supreme वर्ल्ड का चौथा सबसे महंगा मोबाइल फोन है। इस iphone की डिजाइनिंग की भी Stuart Hughes ने की है। यह फ़ोन भी काफी कीमती धातुओं से बना हुआ है। यह Mobile Phone 271 ग्राम के 22 कैरेट सोने का बना हुआ है और इस फ़ोन में 200 हीरे जड़े हुए है जो इसको बहुत ही आकर्षक लुक देता है।

इस फ़ोन की कीमत 23 करोड़ रूपये है। इस फोन का होम बटन 7.4 कैरेट सिंगल कट हीरे का बना हुआ है। इसका फ़ोन का भी लोगो 53 हीरों से बनाया गया है। यह फ़ोन आज के स्मार्टफोन के फीचर के मुकाबले काफी ज्यादा पिछड़ा हुआ है लेकिन इसकी कीमत इसे चर्चा में बनाये रखती है।

5. iPhone 3G Kings Button

iPhone 3G Kings Button
iPhone 3G Kings Button

यह फ़ोन भी हीरे और सोने से बना हुआ है। इस फ़ोन को भी साल 2009 में लांच किया गया था। इस फ़ोन की कीमत 2.5 मिलियन डॉलर है है और भारतीय मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 18 करोड़ रूपये है। इस फ़ोन में १८ कैरेट के सफ़ेद, पीले और गुलाबी हीरे जड़े हुए है जिनकी संख्या 138 है।

इस फ़ोन को आस्ट्रेलियन ज्वेलर Peter Alisson ने डिजाईन किया है। इसका स्टार्ट बटन एक सिंगल कट हीरे का बना हुआ है। इसका मेनू बटन भी सिंगल कट हीरे का बना हुआ है। इसकी कीमत के हिसाब से यह दुनिया पांचवा सबसे अम्ह्न्गा मोबाइल फ़ोन है।

6. डायमंड क्रिप्टो स्मार्टफोन (Diamond Crypto Smartphone)

Diamond Crypto Smartphone
Diamond Crypto Smartphone

डायमंड क्रिप्टो स्मार्टफोन दुनिया का छठा सबसे मंहगा स्मार्टफोन है। इस मोबाइल की डिजाइन इसे दुनिया के सबसे महंगे फोनों की सूची में शामिल करती है। इस फोन का डिजाइन मशहूर डिजाइनर पीटर एलोइस्सो ने किया था। इस फोन में 50 हीरे जिसमें 10 विरले नीले हीरे लगे हुए हैं इसके अलावा इसमें सोने का भी बहुत ही अच्छा तरीके से इस्तेमाल किया गया है।

इस फोन की कीमत 1.3 मिलियन डॉलर है जो भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 9.4 करोड़ रूपये होते है। इस फोन को JSC ANCORT कंपनी ने बनाया था। यह फ़ोन प्लेटिनम और पिंक सोने का बना हुआ है।

7. Goldvish Le Million Phone

Goldvish Le Million Phone
Goldvish Le Million Phone

इस फोन को इम्मानुएल गुएइत द्वारा डिजाइन किया गया था। जिसे स्विट्जरलैंड में प्रदिर्शत किया गया था। इस मोबाइल की डिजाइन बाकी मोबाइलों से काफी अलग है। इस फोन को साल 2006 में लांच किया था। यह उस समय तक दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल फोन था। इसलिए इस मोबाइल फ़ोन को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।

इस फोन में 18 कैरेट का वाइट सोना और 20 कैरट के विवीएस के हीरे जड़े हुए है। इस फोन की कीमत 1.3 मिलियन डॉलर है जो भारतीय मूल्य के अनुसार करीब 7.5 करोड़ रूपये होते है।

8. ग्रीसो लक्जर लास वेगास जैकपॉट (Gresso Luxor Las Vegas Jackpot)

 Gresso Luxor Las Vegas Jackpot
Gresso Luxor Las Vegas Jackpot

ग्रेसो लक्सर लास वेगास जैकपॉट मोबाइल 7.1 करोड़ रूपये की कीमत के साथ दुनिया का आठवा Sabse Mehnga Phone है। इस मोबाइल में 45.5 कैरेट वजन वाले बहुत ही खुबसूरत काले हीरे जड़े हुए हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रेम में 180 ग्राम सोना है और इसमें 200 साल पुरानी अफ्रीकी ब्लैकवुड लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अफ़्रीकी ब्लैकवुड की लकड़ी दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी है, इसकी एक किलो लकड़ी की कीमत 7 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। इस फ़ोन की लॉक बटन नीलम की है जो इसे एक बहुत ही आकर्षक लुक देता है।

9. गोल्डविश रेवोलुशन (Goldvish Revolution Mobile Phone)

Goldvish Revolution Mobile Phone
Goldvish Revolution Mobile Phone

गोल्डविश रेवोलुशन Mobile Phone दुनिया नौवां Sabse Mehnga Phone है, जिसे एक स्विस कंपनी गोल्डविश ने बनाया है। इस फ़ोन में पिंक और वाइट गोल्ड और डायमंड की बेहतरीन कारीगरी का एक बेजोड़ नमूना है। इस मॉडल के सिर्फ 30 ही मोबाइल फ़ोन बने है। यह मोबाइल ऊपर और नीचे दोनों तरफ से गोल है।

यह फ़ोन देखने में बहुत ही आकर्षक लगता है। इस फ़ोन की कीमत है 490 हजार अमेरिकन डॉलर, अगर भारत में इसकी किम्मत की बात करे तो यह फ़ोन करीब 3.6 करोड़ रूपये के आस पास होती है। यह फ़ोन सन 2006 में लांच किया गया था।

10. वर्तु सिग्नेचर कोबरा (Vartue Signature Cobra)

Vartue Signature Cobra 
Vartue Signature Cobra 

वर्तु सिग्नेचर कोबरा दुनिया के सबसे महंगे मोबाइल फोन में दसवें नंबर पर आता है। यह मोबाइल अपने नाम की ही तरह सांप के आकार से डिजाइन किया गया है। इस फोन के साइड में कोबरा सांप का डिजाइन दिया गया है। इस फोन की बनावट ही इसको अन्य फोनों से अलग बनाती है। इस मोबाइल को फ्रांसीसी जौहरी द्वारा बनाया गया था।

यह फ़ोन भी कई प्रकार के महंगे रत्नों और सोने से बना हुआ है। इस फ़ोन में दो पन्ना और 439 रुबिस का इस्तेमाल किया गया है। इस फ़ोन के मात्र आठ ही मॉडल बनाये गए थे और यह फ़ोन सन 2006 में लांच किया गया था। इस फोन की कीमत 2.25 करोड़ रूपये यानि 3.6 लाख डॉलर है।

निष्कर्ष:

दोस्तों अब आप जान गए होंगे की दुनिया का सबसे महँगा मोबाइल फोन कौन सा है? इस आर्टिकल में हम आपको दुनिया के 10 Sabse Mehnga Phone के बारे में जानकारी दी है. मैं आशा करता हूं की यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। यह लेख कैसा लगा हमें कॉमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करे। हम आगे भी आपके लिए ऐसे रोचक तथ्य हिंदी में लेकर आते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here