रामनाथ कोविंद का जीवन परिचय : जीवन
अनुक्रम
NDA से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित किये गए बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद का उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से बहुत ही गहरा नाता है. रामनाथ कोविंद का जन्म कानपूर देहात जिले के डेरापुर के एक छोटे से गाँव परौंख में 1 अक्टूबर 1945 को हुआ था. इनके माता का नाम श्रीमती फूलमती और पिता का नाम मैकूलाल था. आप अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे थे. श्री कोविंद जी का विवाह 30 मई 1974 को हुआ था. आपकी पत्नी का नाम सरिता देवी है जो जो टेलीफोन विभाग में कार्यरत थी.



Ramnath kovind Biography in Hindi :
प्रारंभिक शिक्षा :
रामनाथ कोविंद जी की प्रारंभिक शिक्षा संदलपुर के गाँव खानपुर परिषदीय प्रारंभिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय से हुई. इसके बाद वह कानपुर पढाई करने के लिए गए जहाँ उन्होंने कानपुर के BNSD inter college चुन्नीगंज से हाईस्कूल व इंटर की पढाई पूरी की. जिसके बाद आपने DAV college से बी.कॉम किया. इसके बाद डीसी लॉ कॉलेज से वकालत की पढाई करने के बाद दिल्ली पढाई करने चले गए. दिल्ली में रह कर सिविल सर्विसेज के तीसरे प्रयास में ही आईएस की परीक्षा पास की लेकिन मुख्य सेवा के बजाये एलायड सेवा में चयन होने पर नौकरी छोड़ दी.
करियर की शुरुआत :
आपातकाल के बाद जून 1975 में उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत से करियर की शुरुआत की. 1977 में जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद रामनाथ कोविंद तत्कालीन प्रधान मंत्री श्री मोरार जी देसाई के निजी सचिव बने.
राजनैतिक करियर की शुरुआत :
मोरार जी देसाई के निजी सचिव बनने के बाद वह भाजपा नेतृत्व के संपर्क में आये. श्री कोविंद को भारतीय जनता पार्टी ने 1990 में घाटमपुर लोकसभा का टिकट दिया लेकिन वह चुनाव हार गए. 1993 व 1997 में पार्टी ने उन्हें प्रदेश से दो बार राज्यसभा भेजा. इसके बाद 2007 में कानपुर देहात की भोगनीपुर लोकसभा से चुनाव लादे लेकिन हार गए. रामनाथ कोविंद इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी के साथ महामंत्री भी रह चुके है.
रामनाथ कोविंद जी के जीवन के महत्वपूर्ण क्षण :
- रामनाथ कोविंद के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण क्षण अगस्त 2015 को आया जब वह बिहार के राज्यपाल घोषित किये गए. वे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीजेपी के दलित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय कोरी समाज के अध्यक्ष भी रहे है.
- 1 अक्टूबर, 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में जन्मे रामनाथ कोविंद तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। कानपुर कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद वह UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली आए। तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली। हालांकि, अलाइड सर्विस में सिलेक्शन के कारण उन्होंने आगे लॉ के फील्ड में अपना करियर जारी रखने का फैसला किया।
- कोविंद की राजनीति में एंट्री 1994 में हुई, जब वह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए चुने गए। 2006 तक वह दो बार संसद के ऊपरी सदन के सदस्य रहे।
- कोविंद की पत्नी का नाम सविता कोविंद है। कोविंद दो बच्चों के पिता हैं। उनके बेटे का नाम प्रशांत और बेटी का नाम स्वाति है।
- पेशे से वकील कोविंद ने दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस की है।
- कोविंद ने अक्टूबर 2002 में संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित किया था।
- कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के निजी सचिव भी रह चुके हैं। बीजेपी ने उन्हें अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता भी नियुक्त किया था|
- 8 अगस्त, 2015 को रामनाथ कोविंद बिहार के गवर्नर नियुक्त किए गए थे।
- वह बीजेपी दलित मोर्चा के अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह ऑल इंडिया कोली समाज के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने IIM-कोलकाता में SC/ST वर्ग का भी प्रतिनिधित्व किया है।
- रामनाथ कोविंद लखनऊ स्थित डॉ. बी.आर.आम्बेडकर यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य भी रह चुके हैं।
- उनके व्यक्तित्व की एक खास बात यह है कि उन्होंने अपने पैतृक घर को बारात घर और सामुदायिक भवन के लिए दान कर दिया था।
- अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन परिचय : Atal Bihari Vajpayee Biography in hindi
- योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय : Yogi Adityanath Biography in hindi
- उत्तर प्रदेश में कितने जिले है?
- बिहार में कितने जिले है?
- भारत में कितने जिले है?
- Hindi Shayari 2020
- अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र कैसे लिखें
- भारत की राजधानी इन हिंदी
[…] रामनाथ कोविंद का जीवन परिचय : Biography in Hindi […]
[…] रामनाथ कोविंद का जीवन परिचय : Biography in Hindi […]
[…] रामनाथ कोविंद का जीवन परिचय : Biography in Hindi […]
[…] […]
[…] होती है? उत्तर: राज्यपाल कि नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा होती […]
[…] राम नाथ कोविंदजन्म: 1 अक्तूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के […]
[…] राम नाथ कोविंद जीवन परिचय […]