2023 में दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी

दोस्तों हर छात्र अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी पढ़ाई दुनिया के सबसे श्रेष्ठ कॉलेज में करना चाहता है। वो अच्छे कोर्स और डिग्री पाने के लिए बेहतरीन इंस्टीट्यूट तलाशते है। लेकिन कुछ ऐसी यूनिवर्सिटी हैं जिसमें दुनियाभर के विभिन्न देशों के छात्र अपनी पढ़ाई करने आते हैं। अगर आप भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों के बारे में जानना चाहते हैं। तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इस लेख में हम आपको दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी बारे में जानकारी देने वाले हैं।

दोस्तों हर साल (QS – QuacquarElli Symonds ) संस्था के द्वारा टॉप 10 विश्वविद्यालय की सूची तैयार की जाती है। यह सूची उस विश्वविद्यालय की रैंकिंग के अनुसार स्थान मिलता है। हर साल की तरह 2023 की टॉप 10 यूनिवर्सिटी की सूची जारी हो गई है। तो चलिए जानते हैं की दुनिया दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी कौन सी है .

दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी की सूची:- Top 10 best University in the world

मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( MIT )

मैसाच्युसेट्स प्रोद्योगिकी संस्थान दुनिया की सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी है। यह कॉलेज इंग्लैंड के कैम्ब्रिज मैसाच्युसेट्स में स्थित है। इसकी स्थापना 1861 ईस्वी में की गई थी। लेकिन इसे 1865 ईस्वी में खोल गया था। यह कॉलेज करीब 168 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें कुल 32 शैक्षणिक विभाग है, जिनमें पांच विद्यालय और एक महाविद्यालय है। इस कॉलेज में इकोनॉमिक्स, मैनेजमेंट और पॉलिटिकल साइंस जैसे प्रमुख प्रोग्राम चलाए जाते है। यह यूनिवर्सिटी अपने काबिलियत के लिए 89 से ज्यादा नोबेल प्राइज, 15 टूरिंग आवर्ड ओर 2 फील्ड मेडल जीते चुके है। इस संस्थान की फीस लगभग 34 से 35 लाख रूपये है।

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (Stanford University)

लेलैंड स्टैनफोर्ड जूनियर विश्वविद्यालय दुनिया का दूसरी सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में स्थित है। इसे 1891 में शुरू किया गया था। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कई स्कूलों में विभाजित है। जैसे की स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल, स्टैनफोर्ड ग्रेजुऐट स्कूल ऑफ बिजनेस, स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन शामिल है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की परिसंपत्तियों में करीब US $12.6 बिलियन डॉलर दान शामिल है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी पूरी दुनिया में काफी मशहूर है। इस यूनिवर्सिटी से दुनिया के सबसे आमीर आदमी इसी कॉलेज के पढ़े हुए है। जैसे लैरी पेज, ऐलन मस्क, सर्जे ब्रिन और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई इत्यादि जैसे छात्र इस यूनिवर्सिटी के ही पढ़े हुए हैं। इस संस्थान की फीस भी लगभग 34 से 35 लाख रूपये है।

हावर्ड विश्वविद्यालय (Havard University)

हावर्ड विश्वविद्यालय दुनिया की तीसरी सबसे प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी है। ये यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका के मैसचुसैटस शहर के कैब्रिज में स्थित है। इसकी स्थापना 1636 ईसवी में की गई थी। इस यूनिवर्सिटी की शुरुआत में इसका नाम न्यू कॉलेज या द कॉलेज ऑफ न्यू टाउन रखा गया था। जिसका बाद में 13 मार्च 1639 ईस्वी में इसका नाम बदलकर हावर्ड कॉलेज रखा गया। साथ ही इस यूनिवर्सिटी को कई सारे पुरुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इस संस्थान की फीस लगभग 30 से 31 लाख रूपये है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University)

दुनिया की चौथी सबसे प्रसिद्द यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी है, जो की इंग्लैंड में स्थित है। इसकी स्थापना 1586 ईस्वी में हुई थी। इसमें करीब 18000 से भी अधिक छात्र – छात्रा पढ़ाई करते हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के साथ 39 कॉलेजों का संपर्क है। इस यूनिवर्सिटी में एक चौथाई छात्र विदेशी है। यहां की फीस करीब 9 से 10 लाख रुपए के बीच है।

कैलिफोर्निया प्रोद्योगिकी संस्थान (California Institute Of Technology)

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय दुनिया की पांचवीं सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी है। ये विश्वविद्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में स्थित है। इसकी स्थापना 1891 ईसवी में की गई थी। इसमें सात शैक्षणिक विभाग है। जिसमें 300 पेशेवर काम करते हैं। इन विभागों में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इंजीनियरिंग, ज्योलोजिकल विज्ञान और सामाजिक विज्ञान शामिल है। इस कॉलेज में हर साल लगभग 2100 छात्र को नामांकित किया जाता है। कैलिफोर्निया प्रोद्योगिकी संस्थान एक तकनीक शिक्षा का विश्व प्रसिद्ध संस्थान है। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की फीस लगभग 40 लाख रूपये के आसपास है।

ज्यूरिख स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ( ETH Zurich Switzerland )

स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुनिया का छठा सबसे बड़ा कॉलेज है। यह कॉलेज स्विट्जरलैंड में स्थित है। ज्यूरिख इंस्टीट्यूट कॉलेज एक सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है। इस कॉलेज में प्रोद्योगिकी, विज्ञान, गणित और इंजीनियरिंग का पाठक्रम प्रस्तुत किया जाता है। इस कॉलेज में पढ़ने के लिए आपको 1.5 लाख रुपए देने होंगे।

यूनिवर्सिटी ऑफ कैब्रीज ( University of Cambridge )

यह विश्वविद्यालय दुनिया की सातवां सबसे टॉप का विश्वविद्यालय है। ये यूनिवर्सिटी इंग्लैंड के कैम्ब्रिज नामक शहर में स्थित है। ये बहुत पुराना कॉलेज है जिसकी स्थापना 1209 ईसवी में की गई थी। इस कॉलेज के वर्तमान में 31 कॉलेज के साथ संबंध है। इस कॉलेज में करीब 18396 छात्र पढ़ाई करते हैं। यहां के सबसे फेमस सब्जेक्ट में लॉ, साइंस, इकोनॉमिक्स शामिल है। इस यूनिवर्सिटी की भवनों की सुंदरता के लिए पुरी दुनिया भर में प्रसिद्ध है। कैम्ब्रिज की सबसे खास बात यह है कि दुनिया भर में ज्यादा साइकिलों का प्रयोग यही किया जाता है। इस विश्वविद्यालय में पढने के लिए आपको 14 से 15 लाख रूपये खर्च करने होंगे।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (University Collage London)

ये कॉलेज United Kingdom के लंदन में स्थित है। इसकी स्थापना 1826 ईसवी में की गई थी। यह कॉलेज लंदन के संघीय विश्वविद्यालय का एक संस्थान है, इस कॉलेज को 2005 में यूसीएल के नाम से जाना जाता था। इस कॉलेज की फीस करीब 8 से 10 लाख रुपए के बीच है। इस प्रकार ये कॉलेज दुनिया का आठवां सबसे बड़ा कॉलेज है।

इंपीरियल कॉलेज लंदन ( Imperial Collage London )

दुनिया की नौवीं सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी लंदन में स्थित है। इसकी स्थापना 1851 ईसवी में की गई थी। इस कॉलेज में करीब 13000 छात्र और छात्रा पढ़ाई करते हैं। इसमें 3000 शिक्षक और शोधकर्मी काम करते हैं। इस कॉलेज में ओषधि, विज्ञान और अभियांत्रिकी पाठक्रम प्रस्तुत किया जाता है। इस कॉलेज की फीस करीब 8.5 से 10 लाख रुपए के बीच है।

यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ( The University of Chicago )

दुनिया का 10वां सबसे बड़ा विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो है। ये यूनिवर्सिटी यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के शिकागो शहर में स्थित है। इसकी स्थापना 1856 ईस्वी में की गई थी. वर्तमान समय में इस कॉलेज में करीब 15000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इस विश्वविद्यालय में 18% अंतर्राष्ट्रीय छात्र शामिल है। इस कॉलेज की फीस 35 से 36 लाख रुपया के बीच है।

Best University in the world:

दोस्तों ये तो थे दुनिया के 10 सबसे बड़े कॉलेज। फ़िलहाल तो इन कॉलेज में पढने का मौका हर किसी को नहीं मिलता है लेकिन अगर आपको अगर इनमे से किसी भी कॉलेज में पढने का मौका मिले तो छोड़ियेगा नहीं। आपको यह रोचक तथ्य कैसा लगा हमें कमेंट्स में जरुर बताएं।

जय हिन्द जय भारत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here